Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Mausam: गर्मी से तड़प रहे उत्तर भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन मानसून करेगा एंट्री, होगी झमाझम बारिश

Today Weather 9 June: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार केरल से चला मानसून अब तक 16 राज्यों में दस्तक दे चुका है, जिससे भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, जबकि उत्तर भारत में भीषण गर्मी जारी है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 09, 2026 | 10:35 AM

उत्तर भारत में जल्द एंट्री लेंगी मानसून (AI जनरेटेड फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Today Weather 9 June Rain Alert: भारत में मौसम ने धीमी गति के बाद अब तेजी से करवट लेने शुरू कर दिया है। 4 जून को मानसून केरल में पहुंचा था। मानसून अब तक 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रवेश कर चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों में इसके उत्तर बंगाल तक पहुंचने की संभावना है।

मानसून के प्रभाव से केरल, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। कई इलाकों में लगातार बारिश दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार समेत पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

जल्दी ही बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अब केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के सभी सात राज्यों तक पहुंच चुका है। अगले तीन दिनों में इसके पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अन्य आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक मानसून के आगे बढ़ने के लिए इन इलाकों में मौसम अच्छा है।

सम्बंधित ख़बरें

MP Weather News: 15-18 जून के बीच मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, आज 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

गर्मी से बेहाल नागपुर, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का संकेत; 10 जून से राहत संभव

India Weather Update: मॉनसून की रफ्तार बढ़ी, उत्तर भारत में हीटवेव का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

बारिश का इंतजार लंबा, मानसून की रफ्तार थमी, नासिक में फिर 40°C पार कर सकता है पारा

पिछले 24 घंटों में कहां-कहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी क्षेत्र जैसे पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय के कई इलाकों में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई स्थानों पर 7 से 11 सेंटीमीटर तक  बारिश हुई। मुंबई में भी मानसून की पहली बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

उत्तर भारत में जारी है गर्मी का कहर

दूसरी ओर, उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार को देश में सबसे अधिक रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में तापमान 44.8 डिग्री और वाराणसी में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- टेनिस कोर्ट की चैंपियन से देश की सबसे धाकड़ IPS बनने का सफर, किरण बेदी के जीवन का वो सच जो कोई नहीं जानता

हरियाणा के रोहतक में पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पंजाब के पटियाला में 42.6 डिग्री और झारखंड के डाल्टनगंज में 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गर्मी और उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Imd rain alert 9 june monsoon advances to 16 states north india heatwave updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 10:33 AM

Topics:  

  • India Weather Forecast
  • mausam ki khabar
  • Today Weather Updates
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.