Kal Ka Mausam: पूर्वोत्तर से भी मानसून हुआ रुखसत…लेकिन इन 5 राज्यों में आएगी आफत, अलर्ट जारी
IMD Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजातरीन पूर्वानुमान के मुताबिक, कल यानी सोमवार 13 अक्टूबर को अधिकांश भारतीय राज्यों में मौसम साफ रहने वाला है।
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
IMD Weather Update: जून महीने में मानसून के आगमन के साथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला उत्तर-पश्चिम के बाद पूर्वोत्तर के राज्यों में भी थम चुका है। पहाड़ों राज्यों को झमाझम से राहत मिल गई है तो मैदानी इलाकों में नदियां भी अपना आंचल समेट चुकी हैं। हालांकि, कुछ राज्यों में अब भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विभाग के ताजातरीन पूर्वानुमान के मुताबिक, कल यानी सोमवार 13 अक्टूबर को अधिकांश भारतीय राज्यों में मौसम साफ रहने वाला है। उत्तर के राज्यों में सुबह-सुबह गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। लेकिन दक्षिण भारत के कई राज्यों में कल भी जोरदार बारिश होने वाली है।
दिल्ली और आस-पास का मौसम
रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम साफ रहा है। आसमान में इक्का-दुक्का बादल दिखाई जरूर दिए लेकिन वो बारिश नहीं केवल धूप-छांव के लिए थे। राजधानी के पड़ोसी राज्यों में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दिल्ली के साथ हरियाणा, पंजाब और चंड़ीगढ़ को भी IMD ने ग्रीन जोन में रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: 20-22 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
अमरावती में भीषण गर्मी का अलर्ट: दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से न निकलें, आयुक्त वर्षा लड्डा की खास अपील
आज का मौसम: 12 राज्यों में आंधी-तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD अलर्ट जारी
महाराष्ट्र में हीटवेव का तांडव: पुणे समेत इन जिलों में रेड अलर्ट, जानें कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
UP-MP और बिहार का मौसम
उत्तर प्रदेश में साफ मौसम किसानों को बड़ी राहत दी है। सभी किसान धान की फसल की कटाई में जोर-शोर से जुट गए हैं। निचले इलाकों से भी पानी हटने लगा है। यूपी के अलावा मध्य प्रदेश और बिहार से भी बारिश व बादल रुखसत हो चुके हैं। कल के लिए इन तीनों ही राज्यों में कोई चेतावनी नहीं जारी की है।
IMD की नो वार्निंग वाले राज्य
भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार के लिए कई अन्य राज्यों को भी नो वार्निंग जोन में रखा है। इन राज्यों में, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, उत्तरी कर्नाटक, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्य शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: नागपुर में होने लगा ठंड का एहसास, 14 को बारिश के आसार, बच्चों में बढ़ी कफ की शिकायत
इन 5 राज्यों में होगी भयंकर बारिश
एक तरफ जहां देश के अधिकांश हिस्से बारिश के प्रकोप से मुक्त हो चुके हैं, वहीं कई इलाकों में कल भी झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। दक्षिण भारतीय राज्य- केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी दक्षिणी कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा तेलंगाना और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका जताई है।
