-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ima Wrote A Letter To Pm Modi In The Doctor Murder Case Made These Demands Along With Security
डॉक्टर हत्या मामले में IMA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सुरक्षा के साथ-साथ रखी ये मांगे
- Written By: शुभम पाठक
कोलकाता में हुए ट्रेनी डॉक्टर हत्या मामले में पीडिता को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे आईएमए ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर डॉक्टर्स की सुरक्षा के साथ-साथ कई सारी मांगे रखी है। इसके साथ ही आईएमए ने कहा कि प्रदर्शन अभी जारी रहेगा।

आईएमए ने पीएम मोदी को लिखा पत्र (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: कोलकाता में डॉक्टर हत्या मामल में प्रतिदिन कुछ नया देखने को मिलता है, पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें डॉक्टर्स की सुरक्षा के साथ-साथ कई सारी मांगे रखी।
पीड़िता को न्याय दिलाना के लिए प्रदर्शन कर रहा आईएमए ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज की एक पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा के साथ ड्यूटी के दौरान बेरहमी से बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना ने चिकित्सा जगत और पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
ये भी पढ़ें:-मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले के बीच सक्रिय हुई केंद्र सरकार, जेपी नड्डा ने बैठक कर जाना हालचाल
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC की नई वेबसाइट हुई लॉन्च, अब मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, Captcha की झंझट भी होगी कम
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
पीएम मोदी से IAM ने की ये मांग
1. पीएम मोदी को लिखे पत्र में आईएमए ने पहली मांग रखी कि, पीड़ित 36 घंटे की ड्यूटी शिफ्ट कर रहा था, इसलिए आराम करने के लिए सुरक्षित स्थानों के साथ-साथ रेस्ट रूम की कमी के कारण रेजिडेंट डॉक्टरों के काम करने और रहने की स्थिति में व्यापक बदलाव की जरूरत है।
2.आईएमए ने दूसरी मांग रखी की, किसी अपराध की निश्चित समय सीमा के भीतर सावधानीपूर्वक और पेशेवर तरीके से जांच की जानी चाहिए और न्याय मिलना चाहिए।
3. सभी अस्पतालों के सुरक्षा प्रोटोकॉल एयरपोर्ट से कम नहीं होने चाहिए। अस्पतालों को अनिवार्य सुरक्षा अधिकारों के साथ सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए। अस्पतालों में सीसीटीवी, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए।
4. शोक संतप्त परिवार को उचित और सम्मानजनक मुआवजा दिया जाना चाहिए।
5. महामारी रोग अधिनियम 1897 (स्वास्थ्य कर्मियों और क्लीनिकल प्रतिष्ठानों में हिंसा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रतिषेध विधेयक-2019) में 2020 के संशोधनों को मसौदे में शामिल कर केंद्रीय अधिनियम बनाया जाए। इससे 25 राज्यों को मजबूती मिलेगी।
आईएमए ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में आगे लिखा कि 15 अगस्त को एक भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ की, जिसमें घटनास्थल समेत अस्पताल के कई हिस्सों में तोड़फोड़ की गई। पेशे की प्रकृति के कारण डॉक्टर, खासकर महिला डॉक्टर, हिंसा की चपेट में आती हैं। अस्पतालों और परिसर के अंदर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अधिकारियों का काम है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना ने अस्पताल में हिंसा को सामने ला दिया है।
ये भी पढ़ें:-भाजपा राजनीति कर रही.., डॉक्टर हत्या मामले में अखिलेश यादव ने दीदी का किया बचाव
इसेक साथ ही पत्र में आगे लिखा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थानों की कमी के कारण बड़े पैमाने पर अपराध हो रहे हैं। सुरक्षा प्रोटोकॉल की कमी के कारण गुंडागर्दी होती है। इस अपराध और बर्बरता ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। देश भर में डॉक्टरों ने आज केवल आपात स्थिति में ही सेवाएं दीं।
Ima wrote a letter to pm modi in the doctor murder case made these demands along with security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IRCTC की नई वेबसाइट हुई लॉन्च, अब मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, Captcha की झंझट भी होगी कम
Jul 16, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM










