-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- If You Vote For India Alliance Babari Lock On Ram Temple Amit Shah
अमित शाह बोले- INDIA गठबंधन को वोट दिया तो राम मंदिर में लग जाएगा ‘बाबरी’ नाम का ताला
- Written By: शुभम सोनडवले
अमित शाह ने राहुल गांधी पर पाकिस्तान के एजेंडा को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि यह पड़ोसी मुल्क राहुल का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो अयोध्या के राम मंदिर पर 'बाबरी' नाम का ताला लगा दिया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो: पीटीआई)
लखीमपुर खीरी/हरदोई. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की सरकार बनी तो अयोध्या के राम मंदिर पर ‘बाबरी’ नाम का ताला लगा दिया जाएगा। शाह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पाकिस्तान के एजेंडा को आगे बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पड़ोसी मुल्क राहुल का समर्थन कर रहा है। उन्होंने खीरी सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय मिश्रा ‘टेनी’ के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दल समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव के एक बयान का जिक्र किया और कहा, “रामगोपाल यादव राम मंदिर को बेकार बताते हैं। मेरी बात याद रखना जरा भी गलती की तो ये लोग राम मंदिर पर बाबरी नाम का ताला लगाने का काम करेंगे।”
सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में एक अयोध्या में राम मंदिर के बारे में पूछे गये एक सवाल पर मंदिर के वास्तु और नक्शे पर की आलोचना करते हुए कहा था, “वो मंदिर बेकार का है… क्या मंदिर ऐसे बनाए जाते हैं? पुराने मंदिर देखें…वे इस तरह नहीं बनाए गये। दक्षिण से उत्तर के मंदिरों को देखें। मंदिर का नक्शा उचित नहीं है और ‘वास्तु’ के अनुरूप नहीं है।”
इंडी गठबंधन गलती से भी सत्ता में आया, तो राम मंदिर पर बाबरी नाम का ताला लगा देगा। pic.twitter.com/wPKmphDtMp — Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) May 8, 2024
शाह ने कांग्रेस पर राम मंदिर के मुद्दे को 70 साल से लटकाकर धोखा देने का आरोप लगाते हुए दावा किया, “(नरेन्द्र) मोदी जी को आपने दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने पांच साल में केस भी जीता। भूमि पूजन भी किया और (रामलला का) प्राण प्रतिष्ठा भी कर दिया ।”
गृह मंत्री ने कहा, “प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण विपक्ष के सभी नेताओं को दिया गया लेकिन वह नहीं गए क्योंकि वह अपने वोट बैंक से डरते हैं। उनका वोट बैंक कौन है मालूम है ना? जो राम के काज से डर जाए, उत्तर प्रदेश उसके साथ नहीं रह सकता।”
सम्बंधित ख़बरें
Afghan Refugees Pakistan: पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों पर सख्ती, 11 जुलाई से होगी गिरफ्तारी
राम मंदिर की 200 चांदी की ईंटों पर नया मोड़! ट्रस्ट के जवाब के बाद सिंधी समाज ने सौंपी 17 देशों की लिस्ट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
पाकिस्तान में लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर यूरोप सख्त, मारिया शाहबाज केस ने बढ़ाई चिंता; जानें पूरा मामला
शाह ने हरदोई में आयोजित एक अन्य रैली में भी राहुल गांधी पर हमला जारी रखा, उन्होंने कहा, “राहुल गांधी पाकिस्तान के एजेंडा को आगे बढ़ाते हैं। पाकिस्तान उनका समर्थन कर रहा है। ये वही लोग हैं जिन्होंने आतंकवादियों को क्लीन चिट दी थी।” उन्होंने कहा, “राहुल गांधी अमेठी से वायनाड गए और अब रायबरेली में हैं, जहां से उनकी हार होने वाली है। अब उन्हें इटली चले जाना चाहिए और वहीं बस जाना चाहिए। उनके लिए वही एकमात्र स्थान बचा है।”
शाह ने कहा, “राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। चुनाव के बाद उन्हें कांग्रेस ढूंढ़ो यात्रा निकालनी पड़ेगी।” ईडी और सीबीआई पर विपक्ष के हमले पर उन्होंने कहा, “मैं राहुल और अखिलेश से कहना चाहता हूं कि अगर आप भ्रष्टाचार करेंगे तो पकड़े जाएंगे और इसे कोई नहीं रोक सकता।” गृह मंत्री ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक, काशी—विश्वनाथ कॉरिडोर और सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण को पार्टी की उपलब्धियों के रूप में गिनाते हुए कहा, “मोदी पिछले 23 वर्षों से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहे लेकिन उनके खिलाफ 25 पैसे के भी गबन का कोई आरोप नहीं लगा।” उन्होंने दावा करते हुए कहा, “तीसरे चरण के चुनाव तक मोदी जी 190 सीटें पार कर रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में चौथे चरण में भाजपा 400 सीटों की ओर मजबूती से बढ़ रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा हो गया है।”
शाह ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का जिक्र करते हुए कहा, “मोदी जी अभी-अभी पाकिस्तान से जो भारत में आए हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन लोगों को नागरिकता देने का कानून लेकर आए। खीरी में भी ढेर सारे लोगों के पास नागरिकता नहीं है। इनको नागरिकता मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए, राहुल बाबा (राहुल गांधी) कहता है, अखिलेश कहते हैं कि हम सीएए को हटा देंगे। अरे राहुल बाबा आप तो क्या आपकी नानी भी ऊपर से वापस आ जाए, इस सीएए को नहीं हटा पाएगी।”
इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, “आप मुझे बताओ अगर इंडी गठबंधन का बहुमत आता है तो उसका प्रधानमंत्री कौन बनेगा? क्या शरद पवार बन सकते हैं, ममता दीदी बन सकती है, क्या स्टालिन बन सकते हैं, क्या अखिलेश जी बन सकते हैं और अंतिम नाम देता हूं… हंसना मत… राहुल गांधी बन सकते हैं क्या? अरे इनके पास तो प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी भी नहीं है। इनके पास ना नेता है, ना नीति है, ना नियत है।”
शाह ने आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस, सपा और बसपा वाले झूठा प्रचार करके भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी को बदनाम कर रहे हैं। यह कह रहे हैं कि अगर मोदी जी को 400 सीटें मिलीं तो आरक्षण खत्म हो जाएगा।” उन्होंने कहा, “कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिला तो मुसलमानों को पांच प्रतिशत आरक्षण दिया। यह पांच प्रतिशत आरक्षण किसका कटा? यह मेरे पिछड़े वर्ग के भाइयों का आरक्षण काटा गया। आंध्र प्रदेश में उनकी सरकार बनी, वहां पर भी मुसलमानों को आरक्षण दिया गया। वहां भी पिछड़े वर्ग का आरक्षण काटा गया। मैं कह कर जाता हूं कि भाजपा का बहुमत ला दो फिर संविधान विरोधी मुस्लिम आरक्षण को हम समाप्त करके पिछड़ा वर्ग को देने का काम करेंगे।”
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, “यह राहुल बाबा कहते हैं कि हम एक झटके में गरीबी मिटा देंगे। राहुल बाबा आप अपना ट्रैक रिकार्ड देखो। आपकी दादी (भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) ने एक झटके में आपातकाल लगाया। पिताजी (भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी) ने एक झटके में तीन तलाक को फिर से लागू कर दिया और आपकी पार्टी ने एक झटके में पिछड़ा समाज का आरक्षण छीनने का काम किया है।” उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी और उसके चट्टे बट्टे, जो हमारे यहां उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी वाले हैं, यह पिछड़ा विरोधी लोग हैं। यह बात सभी पिछड़ा वर्ग के लोगों को समझनी चाहिए।” (एजेंसी)
If you vote for india alliance babari lock on ram temple amit shah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
Jul 11, 2026 | 11:39 AMअमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
Jul 11, 2026 | 11:39 AMठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Jul 11, 2026 | 11:39 AMChembur Tree Collapse: चेंबूर हादसे के बाद BMC का बड़ा फैसला: पेड़ों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार होंगे जवाबदेह
Jul 11, 2026 | 11:38 AMक्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
Jul 11, 2026 | 11:37 AMYogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Jul 11, 2026 | 11:36 AMAkanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 11:26 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM














