Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घर पर किसी की मृत्यु हो जाए तो क्या तुलसी में जल चढ़ा सकते हैं

जब घर पर किसी की मृत्यु होती है तो परिवार के सभी लोग शुभ कार्यों में हिस्सा नहीं ले सकते और ना ही पूजा-पाठ कर सकते हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Nov 26, 2024 | 10:52 PM

किसी की मृत्यु हो जाए तो तुलसी में जल दिया जा सकता है

Follow Us
Close
Follow Us:

Tulsi Puja Niyam: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बड़ा महत्व होता हैं। इस दौरान साफ -सफाई पर विशेष ध्यान भी रखा जाता है। मान्यता है कि जब घर पर किसी की मृत्यु होती है तो परिवार के सभी लोग शुभ कार्यों में हिस्सा नहीं ले सकते और ना ही पूजा-पाठ कर सकते हैं।

ऐसे में लोगों के मन में यह प्रश्न रहता है कि क्या घर पर किसी की मृत्यु हो जाए तो तुलसी में जल दिया जा सकता है या नहीं आइए जानते है इस बारे में क्या कहते है ज्योतिषी –

ज्योतिषी बताते हैं कि, मृतक के मुख में गंगाजल के साथ तुलसी पत्ता रखने का विधान है। मान्यता है कि इससे मृतक की आत्मा को स्वर्ग में स्थान प्राप्त होता है। तुलसी और गंगाजल इतने पवित्र होते हैं कि ये कभी बासी या अशुद्ध भी नहीं होते है।

सम्बंधित ख़बरें

Ladki Bahin Yojana: 68 लाख खाते हुए बंद; जानें अब कब तक है मौका और कैसे सुधारें गलती?

सांसद प्रतिभा धानोरकर की बड़ी पहल, रेल मंत्री से मुलाकात कर चंद्रपुर के लिए नई ट्रेनों और स्टॉपेज की मांग की

उमरा यात्रियों से लाखों की ठगी, धुले के 50 हाजी सऊदी में फंसे; फर्जी टिकट से ट्रैवल एजेंट फरार

पाकिस्तान कर सकता है गलत हरकत,ऑपरेशन सिंदूर जारी है…रक्षा मंत्री ने दुश्मनों को चेताया

परिवार में किसी की मृत्यु हो जाने पर तुलसी पूजन नहीं करना चाहिए। लेकिन तुलसी में जल चढ़ाया जा सकता है, इसमें कोई दोष नहीं है। क्योंकि तुलसी जन्म से लेकर मृत्यु तक प्रयोग होने वाला पौधा है।

जिस तरह शिशु के जन्म के पश्चात घरवालों को सूतक लगता है, उसी तरह घर पर किसी परिजन की मृत्यु हो जाने पर पूरे 13 दिनों तक पातक होता है। इस अवधि में धर्म-कर्म जैसे कार्य करना वर्जित होता है। साथ ही इस दौरान किसी बाहरी व्यक्ति के घर आना-जाना या किसी समारोह में शामिल होना भी वर्जित होता है।

पातक की अवधि 10,15, 20 से लेकर 30 दिनों की होती है। ऐसे में इतने दिनों तक तुलसी में जल नहीं दिया गया तो इससे तुलसी का पौधा सूख सकता है।

हिन्दू शास्त्र के अनुसार, तुलसी में स्नान के बाद जल देना बहुत लाभकारी होता है। अगर आपके घर में तुलसी है तो उसमें रोजाना जल चढ़ाना चाहिए। लेकिन रविवार, एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए।

एकादशी के दिन तुलसी माता का निर्जला उपवास रहता है और जल चढ़ाने से उनका व्रत भंग हो सकता है। एकादशी के दिन तुलसी में जल चढ़ाने से जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए इन दिनों तुलसी में जल चढ़ाने से बचना चाहिए।

If someone dies at home can we offer water to tulsi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2024 | 10:52 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.