भारत-पाक मैच का बेचा जा रहा था डुप्लीकेट टिकट, अहमदाबाद पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
- Written By: साक्षी सिंह
Photo Source: PTI
अहमदाबाद: आईसीसी विश्व कप (ICC World Cup 2023) टूर्नामेंट में भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान (India-Pakistan Cricket match) से है। 14 अक्टूबर को। ये मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाना है। इस बीच अहमदाबाद पुलिस (Ahmedabad Police) ने चार आरोपियों को आगामी भारत-पाकिस्तान क्रिकेट विश्व कप मैच के 50 नकली टिकट छापने और बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
50 नकली टिकट 3 लाख रुपये में बेचे
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ये 50 नकली टिकट 3 लाख रुपये में बेचे गए थे। पकड़ गए आरोपियों में चार में से तीन आरोपी 18 साल के हैं, जबकि चौथा 21 साल का है। उन्होंने बताया कि शहर की अपराध रोकथाम शाखा ने गिरफ्तारी की।
सम्बंधित ख़बरें
Ahmedabad: ब्लड प्लाज्मा मिलावट रैकेट का भंडाफोड़, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Ahmedabad Police Mission: भिक्षावृत्ति से मुक्त 276 बच्चों का स्कूल में दाखिला, उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद
Air India का विमान, अहमदाबाद एयरपोर्ट और एक झटके में 265 मौतें…एक साल पहले हुई दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी
Ahmedabad: घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा एक्शन! 131 बांग्लादेशी हिरासत में, आधी रात कई इलाकों में छापेमारी
प्रिंटर से स्कैन कर बनाया डुप्लीकेट टिकट
अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर चैतन्य मांडलिक (DCP) ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपियों ने पहले मैच का एक मूल टिकट खरीदा और फिर एक अन्य आरोपी की दुकान पर फोटोशॉप सॉफ्टवेयर का उपयोग करके उस मूल टिकट की स्कैन की गई कॉपी को संपादित करने के बाद लगभग 200 डुप्लिकेट टिकट प्रिंट किए।
छोपेमारी के बाद अरोपी हुए गिरफ्तार
डीसीपी ने बताया कि इस अवैध गतिविधि के बारे में जानने के बाद, हमारी टीम ने मंगलवार यानी कि 10 अक्टूबर को मीना की दुकान पर छापा मारा और सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन्होंने 50 टिकट 3 लाख रुपये में बेचे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, विश्वासघात और जालसाजी समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
