Air India का विमान, अहमदाबाद एयरपोर्ट और एक झटके में 265 मौतें…एक साल पहले हुई दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी
Ahmedabad Airport Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को आज 12 जून को एक साल पूरे हो गए हैं। लेकिन अभी भी फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है। नियमों के अनुसार, यह तारीख फाइन रिपोर्ट की डेडलाइन थी।
- Written By: मनोज आर्या
अहमदाबाद हादसे के एक साल, (सोर्स- AI)
Ahmedabad Airport Plane Crash Anniversary: आज से एक साल पहले यानी की 12 जून, 2025 को गुजरात के अहदाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ था। जहां टेकऑफ के दौरान एअर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में लगभग 265 लोगों की मौत हो गई है। घटना के वक्त विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिसमें 241 जिंदा नहीं बच सके। इसके अलावा जिस मेडिकल कॉलेज से टकराकर प्लेन क्रैश हुई थी, उस वक्त वहां मौजूद अन्य लोग भी इस हादसे का शिकार हुए थे।
एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-171) का विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, उसी दौरान यह हादसा हो गया। इस घटना में मरने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता विजय रुपानी भी शामिल थे। वह अपनी बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे।
क्या था प्लेन क्रैश का असली वजह?
दुर्घटनाग्रस्त इअर इंडिया की विमान में कुल 242 यात्रियों में से 241 की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घटनास्थल के आसपास जमीन पर मौजूद 19-25 लोगों के मौत की खबर आई थी। घटना के एक साल पूरे होने के बाद भी अभी तक हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को इस एक्सीडेंट की असली वजह सामने नहीं आ सकी है। मृतकों के परिजनों को यह पता नहीं कि किसकी गलती से उनके परिवार के सदस्य आज इस दुनिया में नहीं है। क्या पायलट की गलती से प्लेन क्रैश हुआ था या फिर बोइंग के इस प्लेन में आई कोई तकनीकी खराबी?
सम्बंधित ख़बरें
एयर इंडिया का बड़ा फैसला: संभाजीनगर-दिल्ली उड़ान के समय में बदलाव, 1 अगस्त से नया शेड्यूल लागू!
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 लोगों की जलकर मौत, 15 से अधिक घायल
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट: 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन, जापान से मिलेगी E20 ट्रेन
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग सार्वजनिक नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट में AAIB ने किया विरोध
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया विमान की तस्वीर, (फोटो- सोशल मीडिया)
एक साल बाद भी रिपोर्ट का इंतजार
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को आज 12 जून को एक साल पूरे हो गए हैं। लेकिन अभी भी फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है। नियमों के अनुसार, यह तारीख फाइन रिपोर्ट की डेडलाइन थी। लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि रिपोर्ट तय तारीख पर नहीं आएगी। इसकी वजह भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान का इंजन जांच के लिए अमेरिका भेजे गए थे, लेकिन अभी तक वहां जांच पूरी नहीं हुई है।
आखिर क्यों नहीं आई फाइनल रिपोर्ट?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को इंजन बनानी वाली कंपनी जीई एयरोस्पेस की एनालिसिस रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। हादसे का शिकार हुए बोइंग 787 के दोनों इंजन जांच के लिए अमेरिका के ओहायों में जीई एयरोस्पेस की फैसिलिटी भेजे गए हैं। जांच में शामिल एक्सपर्ट का कहना है कि इंजन जले हुए और क्षतिग्रस्त थे लेकिन काफी हद तक सही थे। बिना जांच पूरी हुए फाइनल रिपोर्ट जारी नहीं किए जा सकते।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद का दृश्य (सोर्स- सोशल मीडिया)
यह भी पढ़ें: ‘रिपोर्ट का इंतजार करने वाले सत्ता के दलाल’, अजित पवार और अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा हमला
खौफनाक मंजर की यादें आज भी ताजा
अहमदाबाद प्लेन क्रैश की बरसी पर पीड़ित परिवारों की आंखों से बहते आंसुओं ने एविएशन इंडस्ट्री की सबसे कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है। एक झटके में हंसते-खेलते 265 लोगों को मौत की नींद सुला देने वाले उस खौफनाक मंजर की यादें आज भी ताजा हैं। लेकिन इस हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों को आज भी असलियत का इंतजार है।
