असम में क्रैश हुआ फाइटर जेट (सोर्स- सोशल मीडिया)
SU-30 MKI Crash: भारतीय रक्षा तंत्र को झटका देने वाली एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। इंडियन एयरफोर्स का फाइटर जेट सुखोई SU-30 MKI रडार से लापता हो गया है। भारतीय वायुसेना ने बताया कि सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुखोई SU-30 MKI असम के कार्बी आंगलोंग जिले के रोंगखेलान गांव के पास क्रैश हो गया है। गांव वालों ने बताया कि उन्होंने तेज धमाके जैसी आवाज सुनी है। हालांकि, वायुसेना की तरफ से अभी तक इस ख़बर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Su-30MKI crash update: One pilot found safe by search teams; efforts underway to locate the second pilot. https://t.co/ZXaRV3o5vx pic.twitter.com/AmfmGGmuTx — Elite Predators (@elitepredatorss) March 5, 2026
भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया है कि एयरक्राफ्ट आखिरी बार शाम 7:42 बजे संपर्क में था। अधिकारियों ने कहा कि और जानकारी का पता लगाया जा रहा है और एक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
An IAF Su-30 MKI is reported overdue. The aircraft had taken off from Jorhat, Assam and was last in contact at 7.42 pm.
Further details are being ascertained. Search and Rescue mission has been initiated.@DefenceMinIndia@SpokespersonMoD@HQ_IDS_India@adgpi@Indiannavy — Indian Air Force (@IAF_MCC) March 5, 2026
इंडियन एयरफोर्स ने एक्स पोस्ट में लिखा है, “IAF Su-30 MKI के देर से आने की खबर है। एयरक्राफ्ट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क में था। और जानकारी का पता लगाया जा रहा है। सर्च और रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया गया है।”
सुखोई-30 MKI इंडियन एयर फोर्स का सबसे पावरफ़ुल और भरोसेमंद मल्टी-रोल फाइटर जेट है। इसे रूस के सुखोई डिजाइन ब्यूरो ने बनाया है। IAF इस फाइटर जेट का खास तौर पर कस्टमाइज्ड वर्जन इस्तेमाल करता है। जिसमें MKI का मतलब मॉडर्नाइज़्ड, कमर्शियल और इंडियन है। यह एयरक्राफ्ट हवा से हवा और हवा से जमीन व समुद्री टारगेट पर हमला करने में काबिल है।
इस एयरक्राफ्ट की सबसे बड़ी खासियत इसकी सुपरमैन्युवरेबिलिटी, लंबी दूरी तक फाइट करने की क्षमता और पावरफुल ट्विन-इंजन डिजाइन हैं। इसके साथ ही सुखोई-30 MKI ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें भी ले जा सकता है, जिससे इसकी स्ट्राइक काबिलियत काफ़ी बढ़ जाती है।
यह भी पढे़ं: Watch: ईरान से शिकस्त खाएगा अमेरिका? वायरल हुआ ‘चाईनीज नॉस्त्रेदमस’ का दावा, सच हो चुकी हैं दो भविष्यवाणियां
सुखोई SU-30 MKI में मॉडर्न एवियोनिक्स, मल्टी-फंक्शन रडार, थ्रस्ट वेक्टर कंट्रोल और लंबी दूरी की फ्लाइट काबिलियत है। इस फाइटर एयरक्राफ्ट को इंडियन एयर फोर्स की रीढ़ माना जाता है और यह देश की एयर डिफ़ेंस और स्ट्रेटेजिक ताकत में अहम भूमिका निभाता है।