Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेहरान तेल नहीं बेचेगा तो कोई नहीं बेचेगा… ईरान ने अमेरिका को दी बड़ी धमकी, दुनिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के हालात बेकाबू हो गए हैं। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि उसे तेल निर्यात से रोका गया, तो खाड़ी का कोई भी देश तेल नहीं बेच पाएगा।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 23, 2026 | 08:46 AM

मोहम्मद बागेर गालिबाफ, AI फोटो

Follow Us
Follow Us:

US Iran War Ghalibaf Oil Threat: पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है जिसे ईरान ने ‘सब कुछ या कुछ भी नहीं’ का समीकरण करार दिया है। ईरान के संसद अध्यक्ष और मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि ईरान को कच्चे तेल के निर्यात से रोका गया, तो वे खाड़ी के किसी भी देश को तेल बेचने की अनुमति नहीं देंगे।

होर्मुज पर ईरान का कड़ा रुख

गालिबाफ ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा तभी संभव है जब क्षेत्र से अमेरिकी सेना पूरी तरह बाहर हो जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि होर्मुज की स्थिति अब युद्ध के पहले जैसी नहीं रहेगी। ईरानी नेता के अनुसार, यदि ईरान की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो क्षेत्र का कोई भी बुनियादी ढांचा सुरक्षित नहीं रहेगा।

معادلهٔ این جنگ مشخص است: یا همه یا هیچکس! در منطقه‌ای که ما نفت نفروشیم، کسی نفت نخواهد فروخت. اگر امنیت ما تأمین نشود، هیچ زیرساختی ایمن نخواهد بود و امنیت تنگه در نبود نیروهای آمریکایی است. بارها گفته‌ایم که وضعیت تنگه به قبل از جنگ باز نمی‌گردد. — محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) July 22, 2026

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान के कराची में HIV का प्रकोप, 6 मासूमों की मौत, 94 बच्चे संक्रमित; दहशत में सिंध प्रांत

Saudi UAE Relations: गिले-शिकवे भूल ‘जय-वीरू’ बने सऊदी अरब और UAE, खत्म की दुश्मनी, जानें पूरा मामला

ईरान पर 12वीं रात भी बरसे अमेरिकी बम, सिरिक में जोरदार धमाके; ट्रंप ने बातचीत से किया साफ इनकार

केन्या में बड़ा हादसा, भारी बारिश से सोने की खदान ढहने से 5 खनिकों की दर्दनाक मौत

डोनाल्ड ट्रंप की बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की धमकी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के बुनियादी ढांचे को निशाना बना सकती है। ट्रंप ने अपने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी भी जहाज पर मिसाइल, रॉकेट या ड्रोन से हमला करता है, तो अमेरिका जवाब में ईरान के एक पुल या पावर प्लांट को तबाह कर देगा। ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि इन संभावित लक्ष्यों में राजधानी तेहरान के करीब स्थित ठिकाने भी शामिल हो सकते हैं।

12वीं रात भी जारी रहे भीषण हवाई हमले

इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने पुष्टि की है कि उसने बुधवार को ईरान के खिलाफ हमलों का नया दौर शुरू किया। CENTCOM के अनुसार, इन हमलों का उद्देश्य उन ईरानी क्षमताओं को कम करना है जो अंतरराष्ट्रीय जहाजों और नाविकों के लिए खतरा पैदा कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:-  ईरान पर 12वीं रात भी बरसे अमेरिकी बम, सिरिक में जोरदार धमाके; ट्रंप ने बातचीत से किया साफ इनकार

ईरानी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी मिसाइलों ने पश्चिमी ईरान के अहवाज़, रामशीर और अंदिमेशक जैसे शहरों को निशाना बनाया है। इराक सीमा पर स्थित शलमचेह शहर में हुए हमले में दो लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है।

Us iran war oil threat ghalibaf trump strikes escalation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 08:18 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.