‘पाकिस्तान में घर जैसा लगा’, राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा के बयान पर मचा सियासी तूफान- VIDEO
Congress नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के एक हालिया बयान ने देश की सियासत को गरमा दिया है। पित्रोदा ने कहा है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में उन्हें घर जैसा महसूस हुआ।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
सैम पित्रोदा, फोटो- सोशल मीडिया
Sam Pitroda Latest Video: सैम पित्रोदा ने देश की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। पित्रोदा ने कहा है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में उन्हें घर जैसा महसूस हुआ और भारत की विदेश नीति को अपने पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
सैम पित्रोदा के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस पर पाकिस्तान के प्रति ‘नरम रुख’ अपनाने का आरोप लगाया है। अब सैम पित्रोदा के इस बयानबाजी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सैम पित्रोदा ने की ‘पड़ोसी पहले’ नीति की वकालत
एक समाचार एजेंसी बातचीत में सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत को अपनी विदेश नीति में ‘पड़ोसी पहले’ की सोच अपनानी चाहिए। उनके अनुसार, सभी पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल काफी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और भारत को उनके साथ सहयोग की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें युद्ध नहीं, बल्कि संवाद और विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
लेट नाइट Rapido राइड बनी डरावना अनुभव, राइडर ने लड़की को लगातार कॉल और आपत्तिजनक वीडियो कॉल किए
MP Congress Strategy: पंचायत चुनाव में कांग्रेस की नई रणनीति ,प्रत्याशियों को मिलेगा पार्टी का ‘सीधा समर्थन’
लंदन की सड़कों पर साड़ी पहनकर आम बेचती दिखी भारतीय महिला, वीडियो वायरल
‘पाकिस्तान में घर जैसा लगा’
पित्रोदा ने अपने निजी अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैं पाकिस्तान गया और मुझे वहां घर जैसा लगा। मैं बांग्लादेश गया, नेपाल भी गया और मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं विदेश में हूं।” उन्होंने जोर दिया कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से इन देशों से भारत का गहरा जुड़ाव है, और इन्हें अलग करके नहीं देखा जा सकता।
Watch: Indian Overseas Congress chief Sam Pitroda says, “Our foreign policy, according to me, must first focus on our neighbourhood. Can we really substantially improve relationships with our neighbours?… I’ve been to Pakistan, and I must tell you, I felt at home. I’ve been to… pic.twitter.com/DINq138mvW — IANS (@ians_india) September 19, 2025
भाजपा ने किया तीखा प्रहार
सैम पित्रोदा के इस बयान को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “राहुल गांधी के करीबी और कांग्रेस के ओवरसीज प्रमुख कहते हैं कि उन्हें पाकिस्तान में घर जैसा लगता है। यह बयान कांग्रेस की मानसिकता को दिखाता है। कोई आश्चर्य नहीं कि यूपीए सरकार ने 26/11 के बाद भी पाकिस्तान के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया था।”
यह भी पढ़ें: असम में डेमोग्राफिक चेंज पर बीजेपी ने बनाया एआई वीडियो, फायर हो गए औवैसी, बोले- यह हिंदुत्व की…
भाजपा ने कांग्रेस पर पाकिस्तान के प्रति नरम रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि ऐसे बयानों से देश की जनता के बीच गलत संदेश जाता है, खासकर उस समय जब हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाक रिश्ते और बिगड़ चुके हैं।
तैयार हुई राजनीतिक बहस की नई जमीन!
सैम पित्रोदा का यह बयान उस समय आया है जब देश में विदेश नीति, आतंकवाद और सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दे चुनावी राजनीति में अहम स्थान ले रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान जैसे संवेदनशील मुद्दे पर कांग्रेस नेता का यह वक्तव्य निश्चित तौर पर नई बहस को जन्म दे रहा है।
