-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- How Many Hurdles In The Way Of Bringing Mehul Choksi To India Know What Government Is Doing Regarding Extradition
Mehul Choksi: मेहुल चौकसी को लाया जाएगा भारत, भगोड़े के प्रत्यर्पण के लिए जांच एजेंसियों ने बनाया प्लान
- Written By: आकाश मसने
आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि भारत के और भी दुश्मनों को भारत लाया जा सकेगा। मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी के बाद उसे भारत लाने की तैयारी शुरू हो गई है।

मेहुल चोकसी (कॉन्सेप्ट फोटो)
नई दिल्ली: भारत में करीब 15 हजार करोड़ रुपये का बैंक घोटाला करके भागने वाले भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी भारत की जांच एजेंसी सीबीआई के अनुरोध पर की गई है। आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि भारत के और भी दुश्मन आतंकियों और भगोड़े धोखेबाजों को भारत लाया जा सकेगा।
भारत सरकार ने आतंकवाद और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के प्रत्यर्पण के लिए काफी प्रयास किए हैं। सरकार ने पिछले साल दिसंबर में संसद को बताया था कि उसने विभिन्न देशों से ऐसे 178 अनुरोध किए थे, जिनमें से 23 लोगों को प्रत्यर्पित किया जा चुका है।
मामा-भांजे ने किया 13 हजार करोड़ का PNB घोटाला
मेहुल चोकसी हीरा कारोबारी है जो गीतांजलि ग्रुप का मालिक है, जिसके 4 हजार से ज्यादा स्टोर हैं। मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके 13 हजार 400 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। मुंबई की एक अदालत के नोटिस पर मेहुल चोकसी ने कहा था कि उसे ब्लड कैंसर है, इसलिए वह रेडिएशन थेरेपी के कारण भारत नहीं आ सकता।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
इसके बाद से ही भारतीय जांच एजेंसियां मेहुल चोकसी को विदेश में गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थीं। ED ने उसकी विदेश स्थित संपत्तियों पर ध्यान केंद्रित किया और थाईलैंड, यूएई, जापान और अमेरिका जैसे देशों से उसकी उन देशों में स्थित संपत्तियों को बेचकर भारत में स्थानांतरित करने को कहा ताकि पीड़ितों का पैसा वापस किया जा सके।
2018 में भारत से भागा मेहुल चोकसी
मेहुल चोकसी को 2017 में एंटीगुआ की नागरिकता मिल गई थी। जनवरी 2018 में घोटाले के बाद वह भारत से भाग गया था। इसके बाद चोकसी खिलाफ 13,400 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले की जांच शुरू की गई। दिसंबर 2018 में इंटरपोल ने चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
एंटीगुआ से लापता हो गया था मेहुल चोकसी
एंटीगुआ ने 2021 में कहा था कि चोकसी का प्रत्यर्पण 2027 से पहले नहीं होगा लेकिन मई 2021 में चोकसी एंटीगुआ से लापता हो गया और डोमिनिका में पाया गया। मार्च 2023 में इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस से मेहुल चोकसी का नाम हटा दिया गया लेकिन भारत की जांच एजेंसियों की कोशिशें जारी रहीं।
भारतीय जांच एजेंसियों को पता चला कि पिछले कुछ दिनों से मेहुल चोकसी इलाज के नाम पर अपनी पत्नी के साथ बेल्जियम में रह रहा है। उसकी पत्नी बेल्जियम की नागरिक है। इसके बाद जांच एजेंसियों ने बेल्जियम के अधिकारियों से चोकसी की गिरफ्तारी की मांग की।
खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर मांग सकता है जमानत
ED और CBI के कागजात से संतुष्ट होने के बाद बेल्जियम पुलिस ने मेहुल चोकसी को गिरफ्तार कर लिया और उसे गिरफ्तार करते समय मुंबई की एक अदालत द्वारा उसके खिलाफ जारी वारंट का हवाला दिया। अब खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर वह जमानत और तत्काल रिहाई की मांग कर सकता है। भारतीय जांच एजेंसियां जमानत का विरोध करेंगी और प्रत्यर्पण की मांग करेंगी।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
चोकसी के मामले की अगली सुनवाई के लिए भारतीय अधिकारी बेल्जियम जाने की तैयारी कर रहे हैं। वे यह सुनिश्चित करने के लिए कानूनी रणनीति तैयार रहे हैं कि मेहुल चोकसी हिरासत में रहे और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके।
How many hurdles in the way of bringing mehul choksi to india know what government is doing regarding extradition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














