Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Explainer: क्या है DME तकनीक? जिससे भारत में खत्म हो जाएगी LPG की समस्या, साथ ही होगा अरबों का मुनाफा

CSIR NCL Alternative to LPG: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच पुणे के वैज्ञानिकों ने एलपीजी का देसी विकल्प 'DME' तैयार किया है, जिससे देश के 34,200 करोड़ रुपये बचेंगे और गैस किल्लत खत्म होगी।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 19, 2026 | 12:44 PM

वैज्ञानिकों ने ढूंढा एलपीजी का विकल्प (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

DME LPG Blending in India: भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता देश है। लेकिन देश अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा दूसरे देशों से मंगाता है। इसमें कच्चे तेल के साथ एलपीजी, सीएनजी और एलएनजी गैस भी शामिल हैं। इसमें से 90 प्रतिशत गैस खाड़ी देशों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते भारत के अलग-अलग बंदरगाहों पर पहुंचता है। 

भारत ईरान-अमेरिका युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी के कारण भारी ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है। इसी बीच पुणे की सीएसआईआर-नेशनल केमिकल लैबोरेटरी से एक बड़ी खबर सामने आई। जानकारी के मुताबिक, भारतीय वैज्ञानिक ऐसी देसी तकनीक पर काम कर रहे हैं जिससे आने वाले समय में देश में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत खत्म हो जाएगी। इस तकनीक का नाम डाइमेथाइल ईथर (DME) है। आइए आपको बताते हैं कि यह तकनीक क्या है और ये कैसे भारत में एलपीजी का विकल्प बन सकता है। 

एलपीजी का विकल्प कैसे बनेगा डीएमई?

पुणे की सीएसआईआर के वैज्ञानिक डॉ. टी राजा के अनुसार, डीएमई और एलपीजी के उपयोग में कई समानताएं हैं। टी राजा के मुताबिक, डीएमई को भारत में मौजूद संसाधनों जैसे कोयला, बायोमास और मेथनॉल से तैयार किया जा सकता है। अगर यह तकनीक बड़े स्तर पर सफल होता है तो इससे में एलपीजी को लेकर भारत की निर्भकता काफी कम हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

India Nordic Summit: पीएम मोदी आज ओस्लो में नॉर्डिक देशों के साथ करेंगे बड़ी बैठक, टेक-रक्षा पर होगा फोकस

Explainer: जनता को सोना खरीदने से रोका, पर खुद की तिजोरियां क्यों भर रही सरकार है? जानिए इसके पीछे का सच

आज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत

India Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात

उन्होंने बताया कि इसे प्रोपेन और ब्यूटेन के साथ आसानी से मिलाया जा सकता है और घेरलू गैस या इंडस्ट्रियल फ्यूल के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शुरूआती चरण में 20 प्रतिशत डीएमई और 80 प्रतिशत एलपीजी के मिश्रण को इस्तेमाल करने की योजना है। जिससे लोगों को अपना मौजूदा गैस चूल्हा या सिलेंडर बदलने की जरूरत नहीं होगी। 

देश को होगा 4.04 अरब डॉलर का मुनाफा

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, इससे भारत को करीब 4.04 अरब डॉलर यानी लगभग 34,200 करोड़ रूपए की विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिलेगी। वैज्ञानिकों की यह खोज ऐसे समय में सामने आई है जब सरकार विदेशी मुद्रा के खर्च को कम करने के लिए अलग-अलग उपाय कर रही है। साथ ही एलपीजी को लेकर भारत समेत पुरी दुनिया पर भारी दबाव बना हुआ है।  

डीएमआई के उपयोग से भारत को होगा अरबों का मुनाफा (AI जनरेटेड फोटो)

डीएमई के चला जा सकता है ऑटो रिक्शा

वैज्ञानिकों ने दावा किया कि, डीएमई न केवल रसोई का विकल्प बन सकता है बल्कि इसका इस्तेमाल एलपीजी से चलने वाले ऑटो रिक्शा चलाने के लिए भी किया जा सकता है। यानी सीएसआईआर की यह नई तकनीक न सिर्फ घरेलू गैस की समस्या हो हल कर सकती है साथ ही ट्रांसपोर्ट से जुड़ी परेशानियों को खत्म करने अहम भूमिका निभा सकता है।  रिपोर्ट के दावा किया गया है कि अगर भारत घरेलू एलपीजी में 20 प्रतिशत डीएमई ब्लेंडिंग शुरू करता है, तो इससे हर साल करीब 63 लाख टन एलपीजी आयात में  कमी लाई जा सकतीहै। 

कैसे बनाई जाती है डीएमई?

डीएमई बनाने की प्रक्रिया बेहद खास है। इसे कोल गैसीफिकेशन तकनीक के जरिए कोयले को सिंथेटिक गैस में बदला जाता है। आगे चलकर इसी सिंथेटिक गैस को डीएमई में परिवर्तित किया जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, डीएमई जलने पर पारंपरिक हाइड्रोकार्बन ईंधन की तुलना में कम प्रदूषण फैलाता  है। इस लिए सरकार इसे क्लीन फ्यूल विकल्प के तौर पर भी देख रही है।

कोल गैसीफिकेशन तकनीक से बनाई जाती है डीएमई (AI जनरेटेड फोटो)

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पहले ही भारत में 20 प्रतिशत DME-LPG ब्लेंडिंग को अपनी मंजूरी दे चुका है। हालांकि, भारत में फिलहाल यह प्रोजेक्ट अपने शुरुआती चरण में है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर साफ नीति और निवेश मिले तो इस सेक्टर में जल्द ही बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- RG Kar Case Update: आरजी कर मामले में आज दोपहर अहम सुनवाई, हाई कोर्ट की नई बेंच के सामने पेश होंगी दलील

डीएमई उत्पादन में चीन सबसे आगे

डीएमई उत्पादन में चीन दुनिया में सबसे आगे है और वो वैश्विक क्षमता का करीब 90 प्रतिशत अकेले उत्पादन करता है। ऐसे में भारत इस तकनीक के जरिए देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में दिशा में बड़ा कदम उठाने की कोशिश कर रहा है। पुणे की लैब में काम कर रहे वैज्ञानिकों का मानना है कि ह सिर्फ रिसर्च प्रोजेक्ट नहीं बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ा मिशन है। जो आने वाले समय में देश की दशा और दिशा सुधारने में अहम भूमिका निभा सकता है।

How dimethyl ether dme can replace lpg and reduce india energy crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 12:33 PM

Topics:  

  • India
  • Latest News
  • LPG
  • LPG Cylinder Price Hike

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.