-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Home Ministry Keeping An Eye On Hindus Of Bangladesh Amit Shah Formed A Committee
बांग्लादेश के हिंदुओं पर गृह मंत्रालय की नजर, अमित शाह ने किया कमेटी का गठन
- Written By: शानू शर्मा
बांग्लादेश में हुए हिंसा ने सबकुछ पलट कर रख दिया। हिंसा की वजह से प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपनी कुर्सी गवानी पड़ी। वहीं हिंसा का असर बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर भी काफी पड़ा। अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने कमेटी का गठन किया है।

बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर भारत सरकार की नजर (सौजन्य:- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: बांग्लादेश की जनता ने तख्तापलट कर रख दिया। आरक्षण मामले से शुरू हुए हिंसा ने प्रधानमंत्री शेख हसीना की ना केवल कुर्सी छीन ली बल्कि देश से दूर जाने को मजबूर कर दिया। दिन-प्रतिदिन बांग्लादेश की हालात और भी ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं। देश में अल्पसंख्यकों (हिंदू, ईसाई और अन्य) को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
अल्पसंख्यकों की बढ़ती समस्या को लेकर भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने एक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी का काम बांग्लादेश में हिंदू समेत अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का जायजा लेना होगा।
बांग्लादेश के अंतरिम सरकार से वन टू वन
गृहमंत्री अमित शाह इस कमेटी से मिले रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश सरकार से बात कर वहां पर मौजूद हिंदूओं की सुरक्षा और उनकी संपत्ति का संरक्षण करवाएंगे। इसके लिए गृह मंत्रालय बांग्लादेश में रह रहे हिंदूओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर अंतरिम सरकार से सीधा बातचीत करेगी। सरकार की नजर भारत-बांग्लादेश के बॉर्डर पर भी टिकी है।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों की घटनाओं पर अमेरिका ने जताई नाराजगी, बोला- हम इसके खिलाफ
अमित शाह ने दी जानकारी
इस बात की जानकारी देते हुए गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुे लिखा, “बांग्लादेश में जारी हालात के मद्देनजर मोदी सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा (आईबीबी) पर मौजूदा हालात पर नजर रखने के लिए एक समिति गठित की है। यह समिति बांग्लादेश में अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ संवाद बनाए रखेगी ताकि वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस समिति की अध्यक्षता एडीजी, सीमा सुरक्षा बल, पूर्वी कमान करेंगे।”
यह भी पढ़ें- मोहम्मद यूनुस ने संभाली बांग्लादेश की कमान, पीएम मोदी ने दी बधाई, हिंदुओं की सुरक्षा पर दिया जोर
हिंदुओं को बनाया निशाना
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो और फोटो देखने को मिल रहे हैं, जिसमें यह साफ देखा जा सकता है कि उपद्रवियों द्वारा अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। हिंदुओं के घर-दुकानों में आग लगाई जा रही है। यहां तक कि बांग्लादेश में बने हिंदू मंदिरों को भी जलाकर खाक कर दिया गया। यहां मंदिर, गुरुद्वारा या किसी को नॉन मुस्लिम पूजा स्थलों को बख्शा नहीं जा रहा है।
इतना ही नहीं देश में अब हिंदू नेताओं को टारगेट कर उन पर हमले किए जा रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है, बांग्लादेश में हिंदुओं पर बीते कई सालों से हमले होते आ रहे हैं। हिंदुओं के मंदिर, घर, दुकानों, पांडाल में तोड़फोड़ और लूटपाट की कई खबरें यहां आम बात हैं। इससे पहले भी बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर और हिंदुओं पर हमले के कई मामले सामने आए हैं।
Home ministry keeping an eye on hindus of bangladesh amit shah formed a committee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














