Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे गृहमंत्री शाह, ‘टाइटन’ का 86 की उम्र में निधन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार में आज शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में होने के कारण गृह मंत्री अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 10, 2024 | 02:16 PM

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे गृहमंत्री शाह

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार में आज शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो भारत सरकार की ओर से आज शाह रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए लाओस जाने के कारण गृह मंत्री मुंबई में उद्योगपति के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बीते बुधवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी कारोबारी नेता और असाधारण व्यक्ति बताया था। इस बाबत PM मोदी ने ‘X’पर कहा, ‘‘श्री रतन टाटाजी का सबसे अनूठा पहलू बड़े सपने देखना और दूसरों को कुछ देने के प्रति उनका जुनून था। वह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहे थे।”

यहां पढ़ें – रतन टाटा के सपनों का जब रोड़ा बनीं थीं ममता बनर्जी

सम्बंधित ख़बरें

मीरा-भाईंदर मनपा की पहली आमसभा 18 फरवरी को, नामकरण से क्लस्टर योजना तक गरमाएंगे मुद्दे

एक नहीं…बांग्लादेश में चलेगी दो सरकार! ‘शैडो कैबिनेट’ बनाने में जुटा जमात, तारिक पर लगाम लगाने की तैयारी

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी लाल निशान पर, IT शेयरों में दिखी तेजी

क्या आप भी फेंक देते हैं संतरे के छिलके? बाथरूम में बड़े काम आएगी ये बेकार चीज, इस तरह करें इस्तेमाल

वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज एवं टाटा ग्रुप के मानद अध्यक्ष के निधन पर आज शोक जताया और कहा कि उन्होंने समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी है। सीतारमण ने सोशल मीडिया मंच ‘X’पर पोस्ट किया, ‘‘श्री रतन टाटा के निधन से दुःखी हूं। वह एक उत्कृष्ट नेता, दूरदर्शी उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति थे, जिनके योगदान ने हमारे समाज पर अमिट छाप छोड़ी है।”

उन्होंने कहा कि नवाचार, व्यवसाय में भी नैतिकता का पालन करने वाले और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उनके गहरे संकल्प ने उद्योगों को बदल दिया और उन्होंने समुदायों के उत्थान का काम किया। वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘मैं उनके परिवार, मित्रों और उन सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं, जिनके जीवन को उन्होंने संवारा। उनकी उल्लेखनीय विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”

यहां पढ़ें – जाने कौन हैं शांतनु नायडू जो रहे रतन टाटा के बेस्ट फ्रेंड

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ‘दूरदर्शी’ उद्योगपति एक सच्चे ‘राष्ट्रवादी’ थे। गोयल ने ‘X’ पर पोस्ट किया, ‘‘सच्चे राष्ट्रवादी और दूरदर्शी उद्योगपति रतन टाटा जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं, जिन्होंने टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और अपनी असाधारण उपलब्धियों के माध्यम से भारत को अपार गौरव दिलाया।”

आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें ‘‘देश का महान सपूत” बताया। गडकरी ने ‘X’ पर लिखा, ‘‘रतन टाटा के साथ मेरे तीन दशकों से घनिष्ठ पारिवारिक संबंध थे।” तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी और तेलंगाना में कई अन्य नेताओं ने टाटा के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ‘X’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक दूरदर्शी नेता, मानवतावादी और भारत के उद्योग जगत में एक महान व्यक्ति श्री टाटा का जीवन विनम्रता और सफलता की एक असाधारण यात्रा थी। विवादों से कोसों दूर रहे टाटा की सोच अतुलनीय थी।”

मुख्यमंत्री ने टाटा परिवार और उन असंख्य भारतीयों को हार्दिक संवेदनाएं प्रकट कीं जो उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। रतन टाटा को सच्चे अर्थ में भारतीय उद्योग जगत का दिग्गज बताते हुए केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग के विकास में उद्योगपति के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

इसके साथ ही तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि रतन टाटा एक दूरदर्शी और नेकदिल व्यक्ति थे, जिन्होंने औद्योगिक प्रगति में मानवीय पहलू जोड़ा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने रतन टाटा को एक दूरदर्शी व्यक्ति बताया, जिन्होंने टाटा समूह को वैश्विक महाशक्ति में बदल दिया और भारत के विकास के लिए अनगिनत अवसर पैदा किए। उन्होंने कहा कि रतन टाटा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Home minister amit shah will attend ratan tatas last rites

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2024 | 02:16 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.