-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Hindus Are Being Persecuted In Bangladesh And Pakistan Said Kirti Vardhan Singh In Rajya Sabha
बांग्लादेश में 2200 तो पाकिस्तान में 112…पड़ोसी देशों में हो रहा हिंदुओं पर अत्याचार, राज्यसभा में बोली मोदी सरकार
- Written By: अभिषेक सिंह
मंत्रालय ने शुक्रवार को खुलासा किया कि वर्ष 2024 में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के 2200 मामले सामने आए हैं। पाकिस्तान में भी हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के 112 मामले प्रकाश में आए हैं।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: मंत्रालय ने शुक्रवार को खुलासा किया कि वर्ष 2024 में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के 2200 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने यह भी बताया कि वह भी बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के गिरने के बाद यह मामले सामने आए हैं। इस दौरान सरकार ने यह भी कहा कि इसी साल पाकिस्तान में भी हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के 112 मामले सामने आए हैं।
विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में आंकड़े पेश करते हुए कहा कि हमने बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों को पत्र लिखकर संबंधित सरकारों से अपने देशों में हिंदुओं की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने को कहा है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है और बांग्लादेश सरकार के समक्ष अपनी चिंता व्यक्त की है। भारत को उम्मीद है कि बांग्लादेश सरकार हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।
पाकिस्तान सरकार से की ये मांग
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि भारत सरकार राजनयिक माध्यमों से अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा का मुद्दा उठाती है और पाकिस्तान सरकार से मांग करती है कि वह धार्मिक असहिष्णुता, सांप्रदायिक हिंसा, अल्पसंख्यक समुदायों पर उत्पीड़न और हमलों को रोकने के लिए कदम उठाए, उनकी सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करे। भारत पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की दुर्दशा को उचित अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर करना जारी रखेगा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
2023 में सामने आए थे केवल 103 मामले
विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की 47 घटनाएं हुईं, जबकि 2023 में यह बढ़कर 302 और 2024 में 2200 (8 दिसंबर, 2024 तक) हो गईं। वहीं, 2022 में पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के 241 मामले थे, जबकि 2023 में 103 और 2024 में 112 (अक्टूबर तक) मामले होंगे।
देश और दुनिया की नवीनतम ख़बरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें
सरकार ने यह भी कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान को छोड़कर किसी भी पड़ोसी देश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। अन्य पड़ोसी देशों (पाकिस्तान और बांग्लादेश को छोड़कर) में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामले शून्य हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अल्पसंख्यक और मानवाधिकार संगठनों के आंकड़ों का हवाला देते हुए राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह आंकड़े साझा किए गए हैं।
घटनाओं को गंभीरता से ले रही सरकार
केंद्रीय मंत्री ने अपने जवाब में यह भी कहा कि सरकार ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है और बांग्लादेश सरकार के समक्ष अपनी चिंताओं को उठाया है। उन्होंने कहा कि भारत को उम्मीद है कि बांग्लादेश हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। 9 दिसंबर 2024 को विदेश सचिव की बांग्लादेश यात्रा यही बयान दोहराया गया था।
Hindus are being persecuted in bangladesh and pakistan said kirti vardhan singh in rajya sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
Jul 02, 2026 | 05:08 PM3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
Jul 02, 2026 | 05:06 PMISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
Jul 02, 2026 | 05:02 PMउफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
Jul 02, 2026 | 05:00 PMभंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
Jul 02, 2026 | 04:54 PMवंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Jul 02, 2026 | 04:54 PMअटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग
Jul 02, 2026 | 04:51 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













