-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Hindu Saint Chinmay Das Bangladesh Chittagong Court Hearing Jail Imprisoned Iskcon
बांग्लादेश: क्या आज मिलेगी हिंदू संत चिन्मय दास को जमानत! वकील के अस्पताल में भर्ती होने से बढ़ा सस्पेंस
- Written By: राहुल गोस्वामी
बांग्लादेश के जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की जमानत पर आज 2 दिसंबर को सुनवाई होगी। लेकिन चिन्मय कृष्ण दास के वकील रवींद्र घोष कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती हैं।

चिन्मय कृष्ण दास (सोर्सः सोशल मीडिया)
कोलकाता : जहां एक तरफ बांग्लादेश के जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की जमानत पर आज यानी गुरुवार 2 दिसंबर को सुनवाई होगी। वहीं आज उनकी जमानत पर चटगांव मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई होगी, लेकिन चिन्मय कृष्ण दास के वकील रवींद्र घोष कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती हैं। इस कारण उनके हाजिर होने की संभावना बहुत ही कम है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (ISKON) कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने न्याय की उम्मीद जताई है।
जानकारी दें कि, बीते 26 दिसंबर को बांग्लादेशी संत चिन्मय कृष्ण दास के वकील रवींद्र घोष ने दोहराया था कि वह अनेक चुनौतियों के बावजूद अगले वर्ष दो जनवरी को पड़ोसी देश की अदालत में अपने मुवक्किल की तरफ से पेश होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि दास को लंबे समय तक जेल में रहने की कोशिश की जा रही है। घोष फिलहाल इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में हैं। उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने यह मामला अपने हाथ में लिया है, तब से उन पर “लगातार दबाव” बना हुआ है।
देश की ख़बरों के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Watch: बांग्लादेश ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, इस भारतीय अधिकारी ने डिप्लोमैट को लगाई फटकार, कर दी बोलती बंद
मैं मौत से नहीं डरती… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- दिसंबर में लौट जाएंगी बांग्लादेश
10 जुलाई का इतिहास: जब पाकिस्तान ने आखिरकार बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दी मान्यता
वरिष्ठ वकील ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि, “मुझे धमकियां मिल रही हैं, लेकिन मैं डरता नहीं हूं। मैं अन्याय के खिलाफ लड़ना जारी रखूंगा और मानवता की सेवा करूंगा। मौत मुझे डराती नहीं है, और कोई भी धमकी मुझे रोक नहीं पाएगी।”
गौरतलब है कि, बांग्लादेश सम्मिलित सनातनी जागरण जोत के प्रवक्ता दास को एक रैली के लिए चट्टगांव जाते समय ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय से गिरफ्तार किया गया था। बांग्लादेशी अदालत ने जमानत देने से इनकार करते हुए दास को दो जनवरी 2025 तक जेल भेज दिया है।
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए क्लिक करें
ISKON कोलकाता के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास बृहस्पतिवार को व्यक्तिगत रूप से, घोष को शहर के इस्कॉन मंदिर लेकर आए थे। कोलकाता प्रवास के दौरान घोष ने आगामी सुनवाई के लिए रणनीति बनाने के वास्ते कलकत्ता उच्च न्यायालय के वकीलों से परामर्श करने की योजना बनाई थी। तब घोष ने कहा था कि, “अगर मेरा स्वास्थ्य अनुमति देता है, तो मैं दो जनवरी को चिन्मय दास का प्रतिनिधित्व करने के लिए अदालत में उपस्थित रहूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि न्याय हो।” (एजेंसी इनपुट के साथ)
Hindu saint chinmay das bangladesh chittagong court hearing jail imprisoned iskcon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
Jul 11, 2026 | 04:05 PMरेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM













