- Hindi News »
- India »
- Hindi Breaking News Today Live Updates 26 December
Top Hindi News Today Live: BPSC अभ्यर्थियों की पिटाई पर बिफरे राहुल गांधी, बोले-पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है
देश और दुनिया में क्या चल रहा है, इस वक्त की सबसे बड़ी कौन सी है, राजनीति में क्या कुछ हो रहा है और देश के किस सूबे में क्या कुछ घटित हो रहा है? सबसे पहले खबर पाने के लिए इस पेज पर बने रहें और इसे रिफ्रेस करते रहिए...
- Written By: Saurabh Pal

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Hindi Breaking News Live Updates: देशभर में आज वीर बाल दिवस मनाया जा रहा। दिल्ली में आयोजित ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे भारत मंडपम में कार्यक्रम होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के गोरेगांव में दर्दनाक हिट एंड रन, तेज रफ्तार स्कूटर ने 76 वर्षीय बुजुर्ग को रौंदा, केस दर्ज
महानवमी पर जानिए सभी अष्टसिद्धियों के नाम, और जानिए किसकी पुत्री से हनुमानजी को करना पड़ा था विवाह
RBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: 31 मार्च तक आएगा परिणाम, यहां देखें अपडेट्स
‘धुरंधर 2’ के विलेन जहूर मिस्त्री बने सेंसेशन, नफरत के साथ मिला प्यार; पाकिस्तान से भी आए मैसेज
26 Dec 2024 03:03 PM (IST)
26 Dec 2024 03:03 PM (IST)BPSC अभ्यर्थियों की पिटाई पर बिफरे राहुल गांधी, बोले- पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है
Hindi Breaking News Live Updates: राहुल गाधी ने बीपीएसी अभ्यर्थियों के लाठी चार्ज की तीखी आलोचना की है। कांग्रेस ने नेता सोशल मीडिया पर लिखा " मैंने संसद में कहा था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है। इसका ताज़ा उदाहरण बिहार है। BPSC अभ्यार्थी पेपर लीक के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं और एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन NDA की सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए उल्टा छात्रों पर ही लाठी चार्ज करवा रही है। यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।"
26 Dec 2024 01:11 PM (IST)
26 Dec 2024 01:11 PM (IST)एकनाथ शिंदे ने बहु और बेटे के साथ गृहमंत्री शाह से मुलाकात की
Hindi Breaking News Live Updates: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने अपने पुत्र सांसद श्रीकांत शिंदे और बहू वृषाली शिंदे के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
26 Dec 2024 12:26 PM (IST)
26 Dec 2024 12:26 PM (IST)हरियाणा में 24 घंटे के अंदर दो बार हिली धरती, भूकंप का केंद्र रहा सोनीपत
Hindi Breaking News Live Updates: हरियाणा में 24 घंटे के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके लगे हैं। भूकंप सुबह 9 बजकर 42 मिनट और 3 सेकेंड पर भूकंप आया। आज दूसरे दिन भी भूकंप का केंद्र सोनीपत रहा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 रही। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में रहा।
26 Dec 2024 11:48 AM (IST)
26 Dec 2024 11:48 AM (IST)केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन
Hindi Breaking News Live Updates: भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज हजारों की संख्या भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने केजरीवाल के आवास पर महिला सम्मान योजना को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
26 Dec 2024 11:21 AM (IST)
26 Dec 2024 11:21 AM (IST)इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष पहुंचे केजरीवाल के घर, 17 महीनों के लंबित वेतन जारी करने की मांग की
Hindi Breaking News Live Updates: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रसीदी के नेतृत्व में कई इमाम पिछले 17 माह के लंबित वेतन को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गए। मौलाना साजिद रसीदी ने कहा, "हम 17 महीनों से लंबित अपने वेतन को जारी करने की मांग को लेकर यहां आए हैं। इससे करीब 250 इमाम परेशान हैं। उनका वेतन मात्र 18000 रुपये प्रति माह है। पिछले 17 महीनों से हमारा वेतन लंबित है।"
26 Dec 2024 09:21 AM (IST)
26 Dec 2024 09:21 AM (IST)गाजा के अल-अवदा अस्पताल पर इजराइल का एयर स्ट्राइक, 5 पत्रकारों की मौत
Hindi Breaking News Live Updates: इजरायल और हमास के बीच रुक-रुक कर हमले का सिलसिला जारी है। गाजा के अल-अवदा अस्पताल पर इजरायल ने एयर स्ट्राइक किया, जिसमें 5 पत्रकारों की मौत हो गई।
26 Dec 2024 08:43 AM (IST)
26 Dec 2024 08:43 AM (IST)घने कोहरे से प्रभावित हुई रेलवे सर्विस, कई शहरों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें लेट
Hindi Breaking News Live Updates: पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके ठंढ पड़ रही है। यूपी, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। जिसका असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। आज कई शहरों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें लेट हो गई हैं।
26 Dec 2024 07:59 AM (IST)
26 Dec 2024 07:59 AM (IST)यूक्रेन पर भड़क गए बाइडेन, रूस पर मिसाइल हमले की निंदा की
Hindi Breaking News Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन रूस पर किए गए यूक्रेन द्वारा मिसाइल हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के नागरिकों को शांति और सुरक्षा में रहने का हक है। यह पहली बार जब है, जब अमेरिका ने रूस पर हमले की निंदा की है।
Hindi breaking news today live updates 26 december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई के गोरेगांव में दर्दनाक हिट एंड रन, तेज रफ्तार स्कूटर ने 76 वर्षीय बुजुर्ग को रौंदा, केस दर्ज
Mar 27, 2026 | 03:45 PMमहानवमी पर जानिए सभी अष्टसिद्धियों के नाम, और जानिए किसकी पुत्री से हनुमानजी को करना पड़ा था विवाह
Mar 27, 2026 | 03:45 PMRBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: 31 मार्च तक आएगा परिणाम, यहां देखें अपडेट्स
Mar 27, 2026 | 03:35 PM‘धुरंधर 2’ के विलेन जहूर मिस्त्री बने सेंसेशन, नफरत के साथ मिला प्यार; पाकिस्तान से भी आए मैसेज
Mar 27, 2026 | 03:34 PMपुलिस वाले बाप को बेटी ने दिया था जहर, पुत्री के अफेयर से नाराज थे पिता, 3 साल बाद हुआ बड़ा खुलासा
Mar 27, 2026 | 03:28 PM‘भाजपा की सोच ही काला-कारोबारी है’, तेल और गैस संकट के बीच अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात; BJP को बताया अवसरवादी
Mar 27, 2026 | 03:27 PMसुप्रिया सुले ने संसद में उठाया अजित पवार की मौत का मामला, पूछा- FIR के लिए क्यों भटक रहे रोहित पवार?
Mar 27, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM
जयपुर में विदेशी महिला से सरेआम बदसलूकी! सेल्फी के बहाने दरिंदगी की हदें पार, वीडियो देख खौल जाएगा खून
Mar 26, 2026 | 10:00 PM
बिहू से पहले असम की महिलाओं की चांदी, खातों में पहुंचे ₹9000; क्या 2026 के चुनावी नतीजे पलटेगी यह स्कीम?
Mar 26, 2026 | 09:51 PM
संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM










