Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 1 अप्रैल 2025: एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें

Hindi Breaking News Update Live: देश-दुनिया में इस वक्त की बड़ी खबर कौन सी है, राजनीति में क्या कुछ हो रहा है? इसके बारे में जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें...

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 01, 2025 | 10:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Hindi Breaking News Update Live: देश-दुनिया में इस वक्त की बड़ी खबर कौन सी है, राजनीति में क्या कुछ हो रहा है? इसके बारे में जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें…

The liveblog has ended.
  • 01 Apr 2025 09:43 PM (IST)

    01 Apr 2025 09:43 PM (IST)

    वक्फ विधेयक के खिलाफ वोट करेंगेः वेणुगोपाल

    वक्फ संशोधन विधेयक और INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक पर कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “प्रस्तावना के चरण में ही INDIA गठबंधन और सभी समान विचारधारा वाले दलों का इस पर स्पष्ट रुख था। यह असंवैधानिक बिल है। हम इस विधेयक का विरोध करने जा रहे हैं. यह INDIA गठबंधन दलों की ओर से सर्वसम्मति से तय किया गया है। हम अन्य समान विचारधारा वाले दलों से भी इस विधेयक के खिलाफ मतदान करने का अनुरोध करते हैं।

  • 01 Apr 2025 08:21 PM (IST)

    01 Apr 2025 08:21 PM (IST)

    वाराणसीः वक्फ बिल को लेकर फ्लैग मार्च

    वाराणसी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संसद में कल बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा, जिसके मद्देनजर पुलिस ने बजरडीहा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।

  • 01 Apr 2025 07:48 PM (IST)

    01 Apr 2025 07:48 PM (IST)

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में कल से आउटसाइडर की नो एंट्री

    चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी में म्यूजिकल कंसर्ट के दौरान छात्र की हत्या के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब कल बुधवार से यूनिवर्सिटी में किसी भी आउटसाइडर की एंट्री नहीं होगी। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की ओर से आदेश जारी किया गया है। सभी स्टूडेंट्स, कर्मचारियों और स्टेकहोल्डर्स को आइडेंटिटी कार्ड दिखाने के बाद ही पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में एंट्री मिलेगी।

  • 01 Apr 2025 07:28 PM (IST)

    01 Apr 2025 07:28 PM (IST)

    विपक्ष के पास मुद्दा नहींः सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

    वक्फ संशोधन विधेयक पर बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा, “विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। हो सकता है कि कुछ लोग वक्फ बोर्ड के माध्यम से भू-पति बन गए हों, इसलिए उनको पीड़ा हो सकती है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस संपत्ति को उसी समाज के विकास के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें किसी को विरोध करने की जगह नहीं मिलती है।”

  • 01 Apr 2025 07:17 PM (IST)

    01 Apr 2025 07:17 PM (IST)

    दिल्लीः वक्फ बिल को लेकर विपक्ष की बैठक

    दिल्ली में वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी के साथ इंडिया गठबंधन के दलों में AAP से संजय सिंह और TMC से कल्याण बनर्जी भी पहुंचे।

  • 01 Apr 2025 06:40 PM (IST)

    01 Apr 2025 06:40 PM (IST)

    लद्दाख में भूकंप के तेज झटके

    नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, मंगलवार को लद्दाख में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का झटका शाम 5:38 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र लेह में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

  • 01 Apr 2025 05:38 PM (IST)

    01 Apr 2025 05:38 PM (IST)

    2 दिन के थाईलैंड दौरे पर जाएंगे PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 6ठें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए थाईलैंड के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे। वह 2 दिन के लिए 3 और 4 अप्रैल को बैंकॉक का दौरा करेंगे। पीएम मोदी यह प्रधानमंत्री की थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी।

  • 01 Apr 2025 05:09 PM (IST)

    01 Apr 2025 05:09 PM (IST)

    राज्यसभा सांसदों के लिए भी बीजेपी का व्हिप जारी

    बीजेपी ने लोकसभा के बाद अब राज्यसभा सांसदों के लिए भी व्हिप जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने सांसदों को अगले 3 दिन सदन में रहने को कहा है। माना जा रहा है कि वक्फ विधेयक 3 अप्रैल को राज्यसभा में पेश किया जा सकता है।

  • 01 Apr 2025 04:34 PM (IST)

    01 Apr 2025 04:34 PM (IST)

    लोकसभाः बीजेपी ने जारी किया व्हिप

    बीजेपी ने सभी लोकसभा सांसदों को कल 2 अप्रैल को संसद में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। कल ही लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार-विमर्श और पारित करने के लिए पेश किया जाएगा।

  • 01 Apr 2025 03:24 PM (IST)

    01 Apr 2025 03:24 PM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया का पासपोर्ट मुहैया कराने की मांग को किया खारिज

    सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को पासपोर्ट मुहैया कराने की मांग को अस्वीकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि पासपोर्ट मुहैया कराने की मांग पर जांच पूरी होने के बाद विचार करेंगे। याचिका में इलाहाबदिया ने इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड के दौरान कथित तौर पर की गई अश्लील टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ कई राज्यों में दर्ज आपराधिक मामलों पर एकसाथ सुनवाई की मांग की है।

  • 01 Apr 2025 02:44 PM (IST)

    01 Apr 2025 02:44 PM (IST)

    असम की सबसे बड़ी महिला उद्यमिता सहायता योजना शुरू, सीएम ने किया ऐलान

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, “असम की सबसे बड़ी महिला उद्यमिता सहायता योजना शुरू की गई। 30 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। हमारी माताओं और बहनों के आशीर्वाद से, आज हमने मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान शुरू किया, जिसमें महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए 10,000 रुपये की बीज पूंजी प्रदान की गई।”

  • 01 Apr 2025 02:25 PM (IST)

    01 Apr 2025 02:25 PM (IST)

    प्रयागराज में वकील-प्रोफेसर के गिराए मकान, SC ने कहा- हर्जाना दिया जाए

    प्रयागराज में एक वकील, एक प्रोफेसर और तीन अन्य के घरों को ध्वस्त करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि घर गिराने की प्रक्रिया असंवैधानिक थी। पांचों पीड़ितों को 10-10 लाख रुपए का हर्जाने दिया जाए।

  • 01 Apr 2025 02:25 PM (IST)

    01 Apr 2025 02:25 PM (IST)

    बनासकांठा में पटाखों की फैक्ट्री में लगी आग, 17 की मौत

    गुजरात के बनासकांठा में पटाखों के गोदाम मे लगने से 17 लोगों की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। बॉयलर फटने के कारण आग लगी। 30 श्रमिक फैक्ट्री में काम कर रहे थे। 10 का इलाज चल रहा है और 3 लापता है।

  • 01 Apr 2025 02:24 PM (IST)

    01 Apr 2025 02:24 PM (IST)

    लोकसभा में लोकतंत्र की आवाज को कुचला जा रहा है- गौरव गोगोई

    वक्फ (संशोधन) विधेयक पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, ‘हम वॉकआउट करके आए हैं। आज पूरा देश देख रहा है कि किस प्रकार से सदन में लोकतंत्र की आवाज को धीरे-धीरे कुचला जा रहा है।’

Hindi breaking news today live updates 1st april 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 01, 2025 | 02:23 PM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live News Update

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 15 दिसंबर LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

2

भारत के कई शहरों को दहलाने का प्लान! अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां, यहूदी पर्व पर हमले की साजिश

3

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पहलगाम जैसी घटना, बॉन्डी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग में कई लोगों की मौत

4

आज की ताजा खबर 14 दिसंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.