-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Hindi Breaking News Today Live Updates 13 April 2025
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 13 अप्रैल 2025 LIVE: एक क्लिक में पढ़ें सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक की बड़ी खबरें
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Hindi Breaking News Update: देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, राजनीति की हलचल! नवभारत लाइव के साथ रहें अपडेट, हर खबर सबसे पहले।

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Hindi Breaking News Updates: आज यानी 13 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जाने वाले हैं। भोपाल पहुंचकर गृह मंत्री अमित शाह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं, RSS प्रमुख मोहन भागवत आज से पांच दिवसीय कानपुर दौरे पर रहेंगे। हरियाणा में खराब मौसम के साथ तूफान और बारिश के कारण कई जिलों में गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है।
सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक की बड़ी और ब्रेकिंग खबरों को पढ़ने के लिए स्क्रॉल करते जाएं इस पेज को अंत तक।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 09 जुलाई LIVE: मेलबर्न में आज ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
आज की ताजा खबर 08 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की पूरी खबरें
आज की ताजा खबर 07 जुलाई: एक क्लिक में पढे़ं दिनभर की सभी बड़ खबरें
आज की ताजा खबर 6 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
13 Apr 2025 02:00 PM (IST)
13 Apr 2025 02:00 PM (IST)'अगले एक साल में बस्तर से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा...', छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया दावा
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विश्वास जताया कि अगले एक साल में बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ पॉडकास्ट में, राज्य में गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि नक्सलियों के पास कोई खास मांग नहीं है, बल्कि वे छत्तीसगढ़ में बंदूक की नोक पर हिंसक तरीकों से सरकार बनाने का लक्ष्य रखते हैं।
13 Apr 2025 01:54 PM (IST)
13 Apr 2025 01:54 PM (IST)सख्त कार्रवाई की जाएगी... पंजाब के सीएम ने "50 बम" वाले बयान को लेकर प्रताप सिंह बाजवा पर बोला हमला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कांग्रेस नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) प्रताप सिंह बाजवा पर "50 बम" वाले बयान को लेकर तीखा हमला किया और कहा कि अगर उनके बयान का उद्देश्य आतंक फैलाना था, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
13 Apr 2025 01:52 PM (IST)
13 Apr 2025 01:52 PM (IST)मुर्शिदाबाद हिंसा पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा - पूरा देश सदमे में है
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने रविवार को संशोधित वक्फ कानून के बाद मुर्शिदाबाद में हुई हालिया हिंसा पर दुख व्यक्त किया, घटना की गंभीरता को उजागर किया जहां निहत्थे लोगों को पीटा गया, गोलियां चलाई गईं और लोगों की जान चली गई। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा, "...जिस तरह से निहत्थे लोगों को पीटा गया, गोलियां चलाई गईं और लोगों को मार दिया गया; पूरा देश सदमे में है। यह देखना मुश्किल है कि केंद्रीय बलों के बिना वहां शांति बनी रहे...."
13 Apr 2025 01:23 PM (IST)
13 Apr 2025 01:23 PM (IST)हिमाचल के मंडी में हिली धरती, 3.4 तीव्रता का आया भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, रविवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।
13 Apr 2025 01:20 PM (IST)
13 Apr 2025 01:20 PM (IST)"युवा नए भारत के योद्धा हैं..." अंबेडकर जयंती को लेकर बोले बिहार के उपमुख्यमंत्री
अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को जब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपनी 'जय भीम पद यात्रा' शुरू की, तो बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे देश के युवा "नए भारत के योद्धा" हैं, क्योंकि देश स्वतंत्रता के 100 साल पूरे होने के करीब पहुंच रहा है।
13 Apr 2025 12:11 PM (IST)
13 Apr 2025 12:11 PM (IST)वक्फ पर भड़काई जा रही है हिंसा, बंगाल में हिंदुओं की निर्मम हत्या; बोले CM योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर भड़की हिंसा पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वक्फ के नाम पर जानबूझकर माहौल बिगाड़ा जा रहा है। योगी ने आरोप लगाया कि बंगाल में हिंदुओं की निर्मम हत्या हो रही है, जो बेहद निंदनीय है।
13 Apr 2025 11:44 AM (IST)
13 Apr 2025 11:44 AM (IST)वक्फ कानून पर बंगाल में बवाल, मचा कोहराम; इंटरनेट सर्विस ठप, सीएम ममता ने बुलाई बैठक
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले मे इन दिनों वक्फ संशोधन कानून को लेकर बवाल मचा हुआ है। मुस्लिम बहुल इस इलाके में बीते दिनों भड़की हिंसा अब भी पूरी तरह शांत नहीं हुई है, लेकिन हालात पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसएफ की 5 कंपनियों की तैनाती की है। अब तक इस मामले में 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन लोगों की जान जा चुकी है।
13 Apr 2025 10:57 AM (IST)
13 Apr 2025 10:57 AM (IST)जयपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। घटना राजधानी के जमवारामगढ़ इलाके में मनोहरपुर दौसा नेशनल हाईवे 148 पर हुआ है। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है।
13 Apr 2025 10:45 AM (IST)
13 Apr 2025 10:45 AM (IST)पीएम मोदी के बिहार पहुंचने से पहले NDA की बड़ी बैठक, तय हुआ नए सीएम का नाम? सम्राट चौधरी ने खोले कई राज
बिहार की राजधानी पटना में बीते दिन शनिवार को बीजेपी कार्यालय में एक अहम सियासी हलचल देखने को मिली, जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA के शीर्ष नेता एक मंच पर जुटे। इस बैठक का उद्देश्य केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिहार दौरे की तैयारियों की समीक्षा भर नहीं था, बल्कि इससे आगे की चुनावी रणनीति को धार देना भी था।
13 Apr 2025 09:57 AM (IST)
13 Apr 2025 09:57 AM (IST)वक्फ कानून को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद की दिल्ली में बड़ी बैठक शुरू
वक्फ कानून को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने दिल्ली में आपात बैठक बुलाई है। बैठक में मौजूदा हालात और आगे की रणनीति पर विचार किया जा रहा है।
13 Apr 2025 09:13 AM (IST)
13 Apr 2025 09:13 AM (IST)Murshidabad में वक्फ कानून को लेकर हिंसा चरम पर, अबतक 3 लोगों की मौत; केंद्र ने भेजी BSF की 5 अतिरिक्त कंपनियां
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ भड़के विरोध प्रदर्शनों ने उग्र रूप धारण कर लिया है। हालात इतने बिगड़ गए कि हिंसा की आग में तीन लोगों की जान चली गई, जिनमें एक दिल दहला देने वाली घटना में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
13 Apr 2025 08:29 AM (IST)
13 Apr 2025 08:29 AM (IST)चुनावी राज्यों में अमित शाह संभालेंगे मोर्चा, हर सप्ताह करेंगे दौरा; क्या BJP के लिए बिहार का रास्ता आसान?
जिन राज्यों में चुनाव होने हैं। वहां पर भाजपा की ओर से स्वयं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मोर्चा संभालने का कार्य करेंगे। वह हर सप्ताह एक चुनावी राज्य का दौरा करेंगे। जिससे वहां पर चुनावी अभियान को लेकर जमीनी स्थिति का बेहतर आकलन हो पाए। उसके अनुरूप रणनीति तैयार की जा सके। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने जो रणनीति बनाई है।
13 Apr 2025 08:09 AM (IST)
13 Apr 2025 08:09 AM (IST)उत्तर भारत के मौसम में उलटफेर की संभावना है, पहाड़ों में आंधी की चेतावनी और राजस्थान में हीटवेव की वापसी
देश के प्रमुख शहरों में आज का मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। दिल्ली में तापमान 22 से 35 डिग्री के बीच रहेगा, जहां हल्की धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। मुंबई में 27 से 34 डिग्री के बीच उमस भरा मौसम रहेगा। बेंगलुरु में 21 से 32 डिग्री के बीच ठंडी हवाओं के साथ हल्के बादल छाए रह सकते हैं। चेन्नई में तापमान 30 से 36 डिग्री तक जा सकता है, वहीं हैदराबाद में 25 से 35 डिग्री तक गर्मी और सूखा मौसम रहेगा। कोलकाता में 26 से 36 डिग्री, अहमदाबाद में 26 से 39 डिग्री और पुणे में 22 से 35 डिग्री के बीच तापमान रहने की संभावना है।
13 Apr 2025 07:44 AM (IST)
13 Apr 2025 07:44 AM (IST)UGC: IGNOU की राह पर देश की दूसरी यूनिवर्सिटीज, एडमिशन में लाएंगी फ्लेक्सिबिलिटी; छात्रों को मिलेगा दोहरा फायदा
देश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब विश्वविद्यालयों में साल में दो बार एडमिशन लेना संभव हो सकेगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत सभी विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की तर्ज पर जुलाई-अगस्त और जनवरी-फरवरी में दो बार दाखिला प्रक्रिया चला सकेंगे।
13 Apr 2025 07:17 AM (IST)
13 Apr 2025 07:17 AM (IST)त्रिपुरा सरकार आदिवासी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध, बोले सीएम माणिक साहा
त्रिपुरा सीएमओ के एक बयान के अनुसार, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की वित्तीय सहायता से त्रिपुरा में एक सांस्कृतिक केंद्र बनाया जाएगा और इसके लिए 32.5 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
13 Apr 2025 07:05 AM (IST)
13 Apr 2025 07:05 AM (IST)जम्मू-कश्मीर : सरकार ने हंदवाड़ा बस दुर्घटना के पीड़ितों के लिए सहायता राशि की घोषणा की
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा बस दुर्घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जहां भ्रमण के दौरान दो लड़कियों की मौत हो गई। उन्होंने मुख्यमंत्री कोष से मृतकों के लिए 1 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 50,000 रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 25,000 रुपये की राहत की घोषणा की है।
13 Apr 2025 07:00 AM (IST)
13 Apr 2025 07:00 AM (IST)हरियाणा : तूफान और बारिश के कारण कई जिलों में गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान
हरियाणा के की जिलों में खराब मौसम रहा। फान और बारिश के कारण कई जिलों में गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है।
Hindi breaking news today live updates 13 april 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र के 7444 गांवों में श्मशान नहीं! फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, अब इस शर्त के बिना नहीं मिलेगा फंड
Jul 09, 2026 | 12:27 PMजान्हवी कपूर ने हाथों पर रचायी बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी, खुलकर कर दिया प्यार का ऐलान
Jul 09, 2026 | 12:26 PMनागपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, स्टेशन छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठाया, लूट के बाद मजदूर की हत्या
Jul 09, 2026 | 12:23 PMगांवों में थमेगा पलायन: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, ऐसे बदल रही है सूरत
Jul 09, 2026 | 12:21 PMUS Iran War: ईरान पर ट्रंप का बड़ा प्रहार! जहां दफनाए जाएंगे खामेनेई, अमेरिका ने उड़ाए वहां के दो ब्रिज
Jul 09, 2026 | 12:20 PMठाणे में दर्दनाक हादसा: घोड़बंदर रोड पर ऑटो पर पलटा केमिकल टैंकर, 2 की मौत; कांदिवली में बावड़ी में डूबा मासूम
Jul 09, 2026 | 12:18 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक! भारी बारिश के बीच हिंगोली, नांदेड़ और परभणी में 4 बार आया भूकंप
Jul 09, 2026 | 12:18 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














