-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Nda Big Meeting Before Pm Modi Arrival In Bihar New Cm Decided Samrat Chaudhary Revealed Many Secrets
Bihar Politics: पीएम मोदी के बिहार पहुंचने से पहले NDA की बड़ी बैठक, तय हुआ नए सीएम का नाम? सम्राट चौधरी ने खोले कई राज
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने बैठक के बाद जानकारी दी कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी बिहार के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

फोटो - सोशल मीडिया
पटना : बिहार की राजधानी पटना में बीते दिन शनिवार को बीजेपी कार्यालय में एक अहम सियासी हलचल देखने को मिली, जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA के शीर्ष नेता एक मंच पर जुटे। इस बैठक का उद्देश्य केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिहार दौरे की तैयारियों की समीक्षा भर नहीं था, बल्कि इससे आगे की चुनावी रणनीति को धार देना भी था।
बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री ललन सिंह, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत NDA घटक दलों बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास) और हम (से) के प्रदेश अध्यक्षों व मिथिलांचल के सांसद-विधायकों की भागीदारी रही।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने दी जानकारी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने बैठक के बाद जानकारी दी कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी बिहार के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसे विधानसभा चुनावों की पूर्वभूमि के तौर पर भी देखा जा रहा है। सभी सांसदों और विधायकों को पीएम के कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अलनीनो का डर होगा खत्म! 311 जिलों के लिए सरकार का ‘कंटजेंसी प्लान’, किसानों को मिलेगा सुरक्षा कवच
बिहार: आय से ज्यादा संपत्ति मामले में उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर छापेमारी
गांवों में थमेगा पलायन: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, ऐसे बदल रही है सूरत
1.51 लाख करोड़ का बजट और किसानों के लिए 6 सूत्रीय फॉर्मूला; जानें नवभारत कॉन्क्लेव में शिवराज सिंह ने क्या कहा
सम्राट चौधरी का बड़ा दांव
बैठक के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत में बड़ा सियासी बयान देते हुए कहा, “2030 तक कैसा बिहार बनेगा, इसकी कल्पना अब करनी होगी। इसके लिए जनता को बीजेपी और NDA को वोट देना चाहिए, और नीतीश जी के नेतृत्व को मजबूत करना चाहिए। नीतीश कुमार NDA के नेता हैं और आगे भी रहेंगे।”
तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने उन्हें विकास पर खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि RJD के कार्यकाल में राज्य में बुनियादी ढांचे की भारी कमी थी, लेकिन आज बिहार में 33 मेडिकल कॉलेजों पर काम हो रहा है, जो विकास की असल तस्वीर पेश करता है।
NDA का क्या है लक्ष्य?
सम्राट चौधरी ने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में 50 लाख युवाओं को रोजगार व नौकरी मिली है। साथ ही, उन्होंने बताया कि राज्य के पब्लिक सेक्टर में करीब 40,000 करोड़ रुपये का निवेश आने वाला है, जिससे नौकरियों के नए अवसर पैदा होंगे।
राजनीतिक खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इस पूरी कवायद से साफ हो गया है कि NDA पूरी तरह एकजुट होकर चुनावी रणभूमि में उतरने को तैयार है। नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद के चेहरे होंगे और पीएम मोदी का बिहार दौरा इस अभियान को नई ऊर्जा देने वाला साबित हो सकता है।
Nda big meeting before pm modi arrival in bihar new cm decided samrat chaudhary revealed many secrets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
7 सितंबर तक टूटने वाली है शिवसेना यूबीटी! रील स्टार हिंदुस्तानी भाऊ का बड़ा दावा, उद्धव ठाकरे को दी चुनौती
Jul 09, 2026 | 01:40 PMनागपुर में 12 जुलाई को आवास योजनाओं का भूमिपूजन; महर्षि वाल्मीकि योजना की अंतिम नीति पर CM फडणवीस से चर्चा
Jul 09, 2026 | 01:35 PMस्कूल या झरना? छतरपुर के गंज प्राथमिक स्कूल में क्लासरूम बना तालाब, जान जोखिम में डालकर बाहर निकले बच्चे
Jul 09, 2026 | 01:35 PMराम मंदिर की 200 किलो चांदी का क्या हुआ? ट्रस्ट के इस बड़े खुलासे से शांत हुआ विवाद, मांगी दानतादाताओं की सूची
Jul 09, 2026 | 01:35 PMNH-52 पर भीषण हादसा, कर्नाटक में लॉरी से टकराई क्रूजर, 6 की मौत, 3 घायल
Jul 09, 2026 | 01:32 PMUS Airstrikes: ईरान का बड़ा दावा, अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत और 78 घायल
Jul 09, 2026 | 01:27 PMमुंबई की झीलों में 41.36% पहुंचा पानी: विहार-तुलसी जलाशय ओवरफ्लो, फिलहाल 10 प्रतिशत की पानी कटौती रहेगी जारी
Jul 09, 2026 | 01:20 PMवीडियो गैलरी

कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM














