-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Himachal Pradesh Nadda And Thakur Visited Krishna Nagar Area Of Shimla Said Gave Rs 622 Crore To The Sukhu Government
हिमाचल प्रदेश: नड्डा और ठाकुर ने शिमला के कृष्णा नगर इलाके का किया दौरा, BJP चीफ बोले- सुक्खू सरकार को दिए 622 करोड़ रुपए
- Written By: शुभम सोनडवले

ANI Photo
नई दिल्ली/शिमला. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने रविवार को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में शिमला (Shimla) के कृष्णा नगर (Krishna Nagar) इलाके का दौरा किया। यहां 15 अगस्त को 6 इमारतें ढहने से दो लोगों की मृत्यु हो गई थी। दोनों नेता प्रदेश के बिलासपुर में बाढ़ प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की।
नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “जिस तरह से हिमाचल प्रदेश बाढ़ और बारिश से जूझ रहा है, वह भारत सरकार के लिए चिंता का विषय है। इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से लगातार बातचीत की। भारत सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और हर संभव सहायता प्रदान की है।”
नड्डा ने कहा, “भारत सरकार ने आपदा निधि से राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि को 180 करोड़ रुपए की पहली किस्त 10 जुलाई को प्रदान की और 180 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त भी 17 जुलाई को दी गई है।”
सम्बंधित ख़बरें
मनुस्मृति पर घमासान! राज्यसभा में जब भिड़े नड्डा और खरगे, सभापति को क्यों लेना पड़ा बड़ा एक्शन?
JP नड्डा के साथ लंच करते दिखे TMC नेता, BJP से नजदीकियों पर सौगत रॉय ने तोड़ी चुप्पी; बताई पूरी सच्चाई
विपक्ष मुद्दाविहीन है, सिर्फ हंगामा चाहता है.. राज्यसभा में जेपी नड्डा का बड़ा हमला, संसद में फिर गरमाई सियासत
नड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
#WATCH | Shimla: BJP national president JP Nadda says "The way Himachal Pradesh is suffering from floods and rain, is a matter of concern for the Government of India. PM Modi had regular conversations with CM Sukhu regarding the same. GoI has taken this matter seriously and… pic.twitter.com/yrJdRTfepk — ANI (@ANI) August 20, 2023
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अंतरिम राहत मांगी। 2 दिन के अंदर 189 करोड़ रुपये मुहैया कराए गए। हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार को कुल 622 करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की 20 टीमें मौके पर हैं, आईटीबीपी की 2 कंपनियां, वायुसेना के 3 हेलीकॉप्टरों ने 1,000 से अधिक लोगों को बचाया है।”
#WATCH | Shimla: BJP national president JP Nadda says "CM Sukhu met PM Modi and Union HM Amit Shah and asked for interim relief. Rs 189 crores were provided within 2 days. A total of Rs 622 crores have been provided to the state govt of Himachal Pradesh. 20 teams of NDRF are at… pic.twitter.com/kfGXaooXcS — ANI (@ANI) August 20, 2023
नड्डा ने आगे कहा, “जिस क्षेत्र में हम काम कर रहे हैं उस क्षेत्र में राजनीति होने का अंदेशा रहता है। मैं निवेदन करूंगा कि यह राजनीति नहीं यह मानवता का विषय है। हमें पूरी ताकत से एकजुट होकर हिमाचल की जनता की सेवा करना हमारी जिम्मेदारी है। मैंने मुख्यमंत्री सुक्खू को आश्वासन दिया है कि जिस चीज की भी जरूरत होगी हम (केंद्र सरकार) यहां पर करेंगे।”
#WATCH | Shimla: BJP national president JP Nadda says "This is not an issue of politics, this is an issue of humanity. Our responsibility is to work together for the people of Himachal Pradesh. I have assured CM Sukhu that the GoI and PM Modi will provide all possible help to the… pic.twitter.com/S53taIvjqy — ANI (@ANI) August 20, 2023
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “केंद्र सरकार की राहत नियमावली के अनुसार, यदि कोई घर क्षतिग्रस्त होता है तो 5,000 रुपये मिलते हैं और यदि सड़क क्षतिग्रस्त होती है (1 किमी) तो 1,25,000 रुपये मिलते हैं। भारत सरकार के इस मैनुअल और हमारे आंकलन के हिसाब से करीब 10,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। मैंने राहत नियमावली में बदलाव की मांग की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विशेष पैकेज की बात कही है। देखते हैं हमें यह कब मिलता है।”
#WATCH | Shimla: Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu says, "According to the relief manual of the Central Govt, if a house is damaged then Rs 5,000 is received and if a road is damaged (1km) then Rs 1, 25,000 is received…I have demanded a change in the relief manual of… pic.twitter.com/H1LxtW722M — ANI (@ANI) August 20, 2023
Himachal pradesh nadda and thakur visited krishna nagar area of shimla said gave rs 622 crore to the sukhu government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रबर स्टैम्प CM DK शिवकुमार! कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे पर सियासी घमासान, दिल्ली के रिमोट से चल रही सरकार
Aug 06, 2026 | 01:15 PMरीवा में सरकारी स्कूलों की खुली पोल, चौथी-छठवीं के छात्र नहीं पढ़ सके हिंदी, कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई
Aug 06, 2026 | 01:14 PMयेरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 01:10 PMYRKKH Spoiler: ये रिश्ता में दिखेगा कोर्टरूम ड्रामा, अरमान के गायब होने से बढ़ेगी अभिरा की टेंशन
Aug 06, 2026 | 01:03 PMExplainer: क्या है FCRA? इंदिरा ने बनाया…मनमोहन ने आगे बढ़ाया, अब मोदी करना चाहते हैं बदलाव, छिड़ी जंग
Aug 06, 2026 | 01:03 PMबॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी: POP मूर्तियों पर सुनवाई का मकसद धर्म में हस्तक्षेप नहीं, जल स्रोतों की सुरक्षा
Aug 06, 2026 | 12:55 PMPriyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद
Aug 06, 2026 | 12:53 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














