हिमाचल में बारिश का कहर! कुल्लू में दरारें और भूस्खलन का डर, मौसम के चलते जेपी नड्डा का दौरा टला
Kullu Rainfall: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। कुल्लू में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। वहीं, मौसम की चेतावनी के चलते केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का स्पीति दौरा रद्द कर दिया गया है।
- Written By: अनन्या तिवारी
कुल्ली में भारी बारिश (सोर्स-IANS)
Himachal Pradesh Heavy Rainfall Causes Landslide Risk In Kullu: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। कुल्लू, शिमला समेत कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को स्फीति जाने वाले थे। लेकिन मौसम संबंधित चेतावनियों को देखने के बाद उन्होंने अपना यह दौरा रद्द कर दिया है।
कुल्लू में भारी बारिश से बढ़ी परेशानी
कुल्लू में भारी बारिश ने शहर की सीवरेज और जल निकासी व्यवस्था की खामियों को उजागर किया है। सड़कों पर पानी भर गया है और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो गया है। निवासियों ने पिछले साल जैसी भूस्खलन के बाद पैदा हुई खतरनाक स्थिति की आशंका व्यक्त की है।
वार्ड नंबर 2 में दरारें, प्रशासन अलर्ट
कुल्लू नगर परिषद की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि लगातार बारिश के कारन वार्ड नम्बर 2 में कई जगहों पर दरारें देखने को मिली हैं। यहां रहना सुरक्षित नहीं है। राहत के लिए प्रशासन की तरफ से तिरपाल मंगवाकर लगाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश, आंधी और बिजली… अगले 6 दिन कैसा रहेगा पूरे देश का मौसम, जानिए IMD की भविष्यवाणी
IMD का बड़ा अलर्ट! वाराणसी में झमाझम बारिश, हरियाणा-हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी
Aaj Ka Mausam: अगले कुछ घंटों के अंदर इन राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
हिमाचल: आधी रात को गहरी खाई में समाई कार, सुबह जब गांव वालों ने देखा तो उड़ गए होश; चंबा में 4 की मौत
सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 2 खतरनाक इलाका बन चुका है, हम सभी सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील कर रहे हैं। अगर किसी के पास कोई जगह नहीं है तो हमारे पास रैनबसेरा है, अन्य जगहें भी हैं। वहां आकर रहें और सुरक्षित रहें।
पार्षद ने प्रशासन से की अपील
वार्ड संख्या 2 के पार्षद कुब्जा ठाकुर ने कहा कि वार्ड नंबर 2 की तरफ कीचड़ और कुछ पत्थर गिर रहे थे, कुछ जगहों पर तिरपाल लगाया गया है, लेकिन ये करना भी सुरक्षित नहीं है। प्रशासन से अपील है कि इस पर ध्यान दें और लोगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करें। हमारी बात सांसद अनुराग ठाकुर से भी हुई थी। वह कह रहे थे कि हमारे लिए कई तरह के कार्य चल रहे हैं, लेकिन इसमें अभी समय लगेगा।
यह भी पढ़ें बारिश, आंधी और बिजली… अगले 6 दिन कैसा रहेगा पूरे देश का मौसम, जानिए IMD की भविष्यवाणी
जेपी नड्डा का स्फीति दौरा रद्द
वहीं, स्पीती में भी भारी बारिश को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का दौरा आगे बढ़ा दिया गया है। भाजपा नेता रवि ठाकुर ने बताया कि 11 जुलाई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को स्पीती आना था और आईसीएमआर उच्च-ऊंचाई चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की नींव रखना था। लेकिन, बिलासपुर, मंडी और कुल्लू में भारी बारिश और सड़कों के टूटने की वजह से यह दौरा रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब यह समारोह सितंबर से पहले होने की उम्मीद है।
-IANS ऐजेंसी इनपुट
