Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिश्वत लेते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल, थाने में आया हार्ट अटैक

दिल्ली के बुराड़ी थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल को विजिलेंस विभाग ने रंगे हाथों 25000 रुपये घूस लेते हुए पकड़ लिया। इसी दौरान हेड कांस्टेबल को हार्ट अटैक आ गया।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jun 30, 2025 | 01:11 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर- दिल्ली पुलिस (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा तो आरोपी को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद विजिलेंस टीम ने थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अब आरोपी हेड कांस्टेबल का बुराड़ी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार रात की है।

विजिलेंस टीम के मुताबिक आरोपी हेड कांस्टेबल बुराड़ी थाने के अंदर एक व्यक्ति से 25000 रुपये रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान मौके पर पहुंची विजिलेंस टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उसके सीने में दर्द होने लगा, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जाल बिछाकर विजिलेंस टीम ने पकड़ा

सम्बंधित ख़बरें

भारत की रफ्तार से ‘खौफ’ में ट्रंप? 500% टैरिफ की धमकी के पीछे का असली डर आया सामने- VIDEO

काशी की दालमंडी में बुलडोजर का ‘तांडव’! लोगों का रो-रो कर बुरा हाल- VIDEO

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में बुलडोजर ने मचाया तांडव, लोगों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल, देखें- VIDEO

RSS ऑफिस पहुंचे कलेक्टर और मेयर..तो बमक गए जीतू पटवारी, इंदौर में मौतों के बीच नया बवाल; देखें VIDEO

अधिकारियों ने कहा कि एक स्थानीय व्यवसायी ने शिकायत की थी। व्यसायी के मने बताया कि अधिकारी उसकी छत से मोबाइल टावर नहीं हटाने के लिए 75,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए विजिलेंस विभाग की एक टीम जाल विछाया। टीम ने शिकायतकर्ता को 25,000 रुपये की तीन किस्तों में रिश्वत देने का निर्देश दिया। पहले से ही अलर्ट विजिलेंस टीम थी। जैसे ही हेड कांस्टेबल ने रिश्वत के पैसे लिए उतने में ही। उसे पकड़ लिया गया, लेकिन उसी दौरान हेड कांस्टेबल के सीने में दर्द शुरू हो गया। जिसके चलते उसे अस्पातल में भर्ती कराना पड़ गया।

अस्पताल से छूटने के बाद फिर होगी गिरफ्तारी

वहीं विजिलेंट टीम के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार हेंड कांस्टेबल की हालत फिलहाल स्थिर है। अब बस उसके अस्पातल से छूटने की देर है। इसके बाद विजिलेंस टीम दोबारा आरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार करेगी। इसके अलावा विजिलेंस टीम के अधिकारी ने बताया कि रिश्वत मामले में अधिकारी की संलिप्तता की निर्धारित करने के लिए जांच चल रही है। किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बड़ा झटका, SBI और HDFC बैंक ने नियमों में किए ये बदलाव

समयपुर बादली में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी 2 साल से वसूल रहा था रिश्वत

इससे पहले, राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 जून को एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को जमानत दे दी थी, जो कथित तौर पर समयपुर बादली ट्रैफिक सर्कल में ट्रांसपोर्टरों और अन्य व्यक्तियों से एक सहायक के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे एक व्यक्ति के माध्यम से रिश्वत के पैसे वसूल रहा था। सहायक की पहचान दलीप कुमार के रूप में हुई, जिसने सतर्कता शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने दावा किया गया था आरोपी पुलिस अधिकारी पिछले दो वर्षों से रिश्वत के पैसे वसूलने के लिए उसका इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि उसे इसकी जानकारी नहीं थी।

Head constable caught taking bribe got a heart attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2025 | 01:11 PM

Topics:  

  • Bribe News
  • Delhi Police
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.