होर्मुज पर कब्जा मंजूर नहीं…अपने मकसद में कामयाब होने वाला है US, रुबियो ने ईरान युद्ध पर दिया बड़ा बयान
US-Iran War: मार्को रुबियो ने चेतावनी दी है कि राष्ट्रपति ट्रंप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का कब्जा कभी स्वीकार नहीं करेंगे। अमेरिका कुछ ही हफ्तों में ईरान की सैन्य शक्ति नष्ट कर देगा।
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Marco Rubio Iran Statement: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर स्थायी नियंत्रण या वहां ‘टोलिंग सिस्टम’ स्थापित करने की अनुमति कभी नहीं देंगे। रुबियो ने दावा किया कि अमेरिका अगले कुछ हफ्तों में अपने सैन्य और रणनीतिक उद्देश्य हासिल कर लेगा।
एक टीवी इंटरव्यू में रुबियो ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई ने ईरान की नौसेना और रक्षा औद्योगिक आधार को भारी क्षति पहुंचाई है। उन्होंने बताया कि अमेरिका ईरान के मिसाइल लॉन्चर्स और नौसैनिक क्षमताओं को बड़े पैमाने पर नष्ट कर रहा है, ताकि भविष्य में ईरान ड्रोन या मिसाइल बनाने की स्थिति में न रहे।
होर्मुज पर ईरान का कब्जा मंजूर नहीं
अमेरिकी विदेश मंत्री ने ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट पर कब्जे की धमकियों को “अस्वीकार्य” बताते हुए कहा, “यह नहीं होने दिया जाएगा। राष्ट्रपति के पास इसे रोकने के कई विकल्प मौजूद हैं।” उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिकी लक्ष्य महीनों नहीं, बल्कि कुछ हफ्तों में हासिल किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
UAE के बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, जनरेटर रूम में लगी भीषण आग; जानें ताजा हालात
मार्को रुबियो ने कहा, “यदि ईरान को अगले दो वर्षों तक अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाने की अनुमति मिलती, तो यह दुनिया के लिए एक अस्वीकार्य जोखिम होता। इसका समाधान आवश्यक था, और राष्ट्रपति ट्रंप इसे हल कर रहे हैं।” उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा करते हुए नेतृत्व को “समस्या” बताया और कहा, “ईरान के लोग अद्भुत हैं, समस्या उनके नेता हैं। यदि भविष्य में तर्कसंगत दृष्टिकोण वाला नेतृत्व सत्ता संभाले, तो यह पूरी दुनिया के लिए अच्छी खबर होगी। लेकिन इसके विपरीत स्थिति के लिए भी तैयार रहना होगा।”
ट्रंप ने दी नामोनिशान मिटाने की धमकी
इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर ईरान के खिलाफ आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी थी। उन्होंने उन ठिकानों की सूची साझा की थी जिन्हें अमेरिका निशाना बना सकता है।
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में ईरान का कहर…दुबई के पास कुवैती तेल टैंकर पर दागी मिसाइलें, धूं-धूं कर जला जहाज, देखें VIDEO
ट्रंप ने लिखा कि यदि समझौता जल्द नहीं होता, तो अमेरिकी सेना ईरान के बिजली प्लांट, तेल के कुएं और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खार्ग द्वीप को पूरी तरह नष्ट कर सकती है। इस बयान से स्पष्ट है कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए पूरी तैयारी में है और किसी भी रणनीतिक खतरे का जवाब देने को तैयार है।
