हरियाणा के जींद में बड़ा सड़क हादसा! खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 3 की मौके पर ही मौत
Haryana Karnal Road Accident: हरियाणा के करनाल में भीषण हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
- Written By: प्रिया जैस
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
Haryana Jind Road Accident: शनिवार सुबह लजवाना कलां गांव के पास नेशनल हाईवे 152-डी पर हुए सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पांच श्रद्धालु करनाल से खाटू श्याम जा रहे थे। लजवाना कलां के पास उनकी कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया और गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया।
जैसे ही चालक ने गाड़ी चेक करने के लिए रोका, एक ट्रक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में करनाल के सेक्टर-13 निवासी धर्मपाल (45), राजकुमार (50) और स्वीटी (40) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, नीतू (40) और रितु (42) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल महिलाओं को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जुलाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
रात के इस समय भूलकर भी न चलाएं तेज रफ्तार गाड़ी, पड़ सकता है भारी, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
रामगढ़ में बड़ा सड़क हादसा! ट्रक और पैसेंजर गाड़ी की भीषण टक्कर में ‘ताशा पार्टी’ के 7 लोगों की मौके पर मौत
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
नागपुर के दिघोरी रोड पर रफ्तार का कहर! ट्रैवल्स बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; 2 घायल
खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे थे सभी
हरियाणा में करनाल के सेक्टर-13 व 8 निवासी तीन महिलाएं और दो पुरुष कार में राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। जब उनकी कार एनएच-152डी पर लजवाना कलां गांव के पास पहुंची तो अचानक कार के सामने एक कुत्ता आ गया।
कार चालक ने कुत्ते को बचाने की कोशिश की, जिसमें कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक ने कार रोकी और गाड़ी का नुकसान देखने के लिए नीचे उतरने की कोशिश की। इसी दौरान कार में बैठे सभी लोग नीचे उतरे और कार को देखने लगे। तभी पीछे से तेजी से आ रहे ट्रक ने सभी को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें – असम में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षा एजेंसियों ने 2 एक्टिव सदस्यों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
कार के उड़ गए परखच्चे
हादसे के बाद नीतू और ऋतु को गंभीर हालत में जुलाना के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया। उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें PGI रोहतक रेफर कर दिया। जुलाना स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) कुलदीप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
