Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैं कोई साध्वी नहीं, बस गुरुजी से…’, महाकुंभ 2025 में वायरल हर्षा रिछारिया ने खुद बयां कर दी सच्चाई

निरंजनी अखाड़े से जुड़ने के सवाल पर हर्षा संपर्क में आने के सवाल पर हर्षा रिछारिया ने बताया कि वो दो साल पहले महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि जी के संपर्क में आईं। जिसके बाद से वह उत्तराखंड में रह रही हैं।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jan 14, 2025 | 05:52 PM

हर्षा रिछारिया, (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

प्रयागराज: सोशल मीडिया पर प्रयागराज महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में आई एक युवती सुर्खियों में है। गले में रुद्राक्ष और फूलों की माला, माथे पर तिलक और साध्वी का भेष धारण किए इस युवती के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस वायरल युवती का नाम है हर्षा रिछारिया (Harsha Richhariya) है। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में हर्षा ने अपनी पूरी कहानी से पर्दा उठाया है। निरंजनी अखाड़े की शिष्या हर्षा रिछारिया का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी में हुआ था। हालांकि, जन्म के बाद वह मध्य प्रदेश के भोपाल में रही हैं। माता-पिता आज भी भोपाल में ही रहते हैं।

जबकि, हर्षा ने काफी समय तक काम के सिलसिले में मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में रह चुकी हैं। काम के दौरान ही उनका मन धर्म और अध्यात्म से जुड़ गया। पिछले काफी वक्त से वो उत्तराखंड में रहकर साधना कर रही हैं। निरंजनी अखाड़े से जुड़ने के सवाल पर हर्षा संपर्क में आने के सवाल पर हर्षा रिछारिया ने बताया कि वो दो साल पहले महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि जी के संपर्क में आईं। गुरुजी का सानिध्य मिलने के बाद उनके जीवन में परिवर्तन आया।

भक्ति या साधना की कोई उम्र नहीं होती- हर्षा

हर्षा रिछारिया ने आगे बताया कि पिछले काफी समय से वो कैलाशानंद गिरि जी की छत्र छाया में रहकर साधना कर रही हैं, अध्यात्म और सनातन के बारे में जान रही हैं और सीख रही हैं। कम उम्र में साध्वी बनने के सवाल पर हर्षा ने कहा कि भक्ति या साधना के लिए कोई उम्र नहीं होती। जब ईश्वर की और गुरुजनों की कृपा होती है तो सब हो जाता है। आप खुद से धर्म के रास्ते पर चलने लगते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘केवल माहौल बनाने के लिए…’, आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले को लेकर आया शंकराचार्य का बयान, कही ये बात

निशानेबाज: अफसर के शाही मिजाज का हाल, दिखाया अपना नवाबी प्रोटोकॉल

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्निपरीक्षा: हाईकोर्ट में सुनवाई आज, मेडिकल रिपोर्ट के बाद बढ़ी गिरफ्तारी की तपिश

अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर बड़ा अपडेट: मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग बटुकों से यौन शोषण की पुष्टि, आगे क्या?

मैं कोई साध्वी नहीं

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि रील की दुनिया को छोड़कर साध्वी जीवन में आने से उनको क्या बदलाव महसूस हुआ? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि दोनों ही चीजें बेहतर हैं। पहले मैं रील के माध्यम से लोगों को धर्म व संस्कृति के बारे में जागरूक करती थी, अब भी वही काम कर रही हूं, बस थोड़ा तरीका अलग है। हालांकि, मुझे साध्वी नहीं कहना चाहिए। क्योंकि, मैं अभी साध्वी के लिए जरूरी साधना, संस्कार और तमाम जरूरी चीजों से नहीं गुजरी हूं। बस गुरुजी से मंत्र से लेकर साधना शुरू किया है।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 

30 साल की हर्षा रिछारिया ने साफ किया कि उन्होंने अभी तक साध्वी की दीक्षा नहीं ली है। हां, गुरुदेव से दीक्षा के लिए निवेदन जरूर किया था। उन्होंने कहा है कि वो इसपर विचार करेंगे। फिलहाल, उनके आदेश का इंतजार है।

Harsha richariya went viral in prayagraj mahakumbh told her whole story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2025 | 05:52 PM

Topics:  

  • Mahakumbh 2025
  • Prayagraj

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.