Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Happy New Year 2026: हो गया नए साल का आगाज, मुंबई-दिल्ली से गोवा तक जश्न में डूबा पूरा देश

New Year Celebration 2026: नए साल 2026 का शानदार आगाज हो चुका है। भारत में सड़कों से लेकर आसमान तक जश्न का माहौल है। आतिशबाजी, पार्टियों और रोशनी से पूरे शहर जगमगा उठे हैं।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 01, 2026 | 12:27 AM

नए साल का आगाज, फोटो (सो. एआई डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

India Celebrate New Year 2026: नया साल 2026 पूरी दुनिया के लिए खुशियों और नई उम्मीदों के साथ दस्तक दे चुका है। जैसे ही घड़ी की सुइयां आधी रात के 12 बजे पर पहुंचीं लोग पुराने साल को अलविदा कहकर नए साल के स्वागत में झूम उठे। सड़कों से लेकर आसमान तक जश्न का नजारा देखने को मिला जहां रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान को रोशन कर दिया।

भारत के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, गोवा, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पूरे शबाब पर रहा। लोग परिवार और दोस्तों के साथ पार्टियों में शामिल हुए वहीं कई जगहों पर लाइव म्यूज़िक, डीजे नाइट और काउंटडाउन इवेंट्स आयोजित किए गए। मशहूर पर्यटन स्थलों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली।

#WATCH | Bengaluru, Karnataka | Fireworks illuminate the night sky as people ring in #NewYear2026 pic.twitter.com/UIqXOkGOVE — ANI (@ANI) December 31, 2025

इंडिया गेट पर उमड़ा नए साल का जश्न

नए साल के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचे। राजधानी की ऐतिहासिक इमारतें रोशनी और उत्साह के रंग में रंगी नजर आईं। हालांकि, भारी भीड़ की वजह से कई इलाकों में यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई। खासतौर पर आईटीओ क्षेत्र में जबरदस्त ट्रैफिक देखने को मिला। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही और जगह-जगह गश्त की गई।

देश की तरक्की की कामना के साथ नए साल का स्वागत

कनॉट प्लेस समेत दिल्ली के कई इलाकों में नए साल का जश्न मनाने पहुंचे लोगों ने कामना की कि नया साल देश के लिए तरक्की, शांति और खुशहाली लेकर आए। वहीं पुलिस ने विशेष रूप से ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों पर नजर बनाए रखी है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की चेतावनी दी है।

#WATCH | Delhi | People ring in #NewYear2026 in Connaught Place pic.twitter.com/UjfCVVXDca — ANI (@ANI) December 31, 2025

मनाली के मॉल रोड पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी नए साल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मॉल रोड पर बड़ी संख्या में पर्यटक जमा हुए। प्रशासन की ओर से विंटर कार्निवाल के तहत रात 10 बजे तक डीजे नाइट का आयोजन किया गया जिसमें पूरा इलाका पर्यटकों से खचाखच भरा रहा। लोग संगीत की धुन पर झूमते और नाचते नजर आए।

यह भी पढ़ें:- दुनिया में शुरू हुआ नए साल का जश्न, न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया में शानदार आतिशबाजी; देखें VIDEO

बर्फ से ढकी सोनमर्ग घाटी में नए साल का जश्न

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में बर्फ से ढकी सोनमर्ग घाटी में भी लोगों ने नए साल 2026 का आतिशबाजी के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में भव्य स्वागत किया।

#WATCH | जम्मू-कश्मीर | बर्फ से ढके सोनमर्ग में लोगों ने नए साल 2026 का स्वागत आतिशबाजी और जश्न के साथ किया।#NewYear2026 pic.twitter.com/8NZGb7KRr6 — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025

Happy new year 2026 new year celebration india video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 01, 2026 | 12:05 AM

Topics:  

  • Delhi
  • Happy New Year 2026
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

2026 दे नई उड़ान, नई पहचान, हर दिन बने जीत का आग़ाज़… इन संदेशों से अपनों को कहें Happy New Year

2

दुनिया में शुरू हुआ नए साल का जश्न, न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया में शानदार आतिशबाजी; देखें VIDEO

3

LPG सिलेंडर से लेकर…सैलरी और पेंशन तक, 1 जनवरी से बदलने जा रहे हैं कई नियम, देखें- VIDEO

4

मुंबई की सड़कों पर ‘पापा की परी’ का हाईवोल्टेज ड्रामा! शराब के नशे में कैब वाले को दी गालियां

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.