Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुवाहाटी : रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

ट्रेन से यात्रा कर रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई और उसने रेलवे के चिकित्सकों और RPF ने महिला कर्मियों की सहायता से गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर बच्चे को जन्म दिया।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 24, 2025 | 11:37 AM

गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Follow Us
Follow Us:

गुवाहाटी : असम से मिली एक खबर के अनुसार एक नाटकीय घटनाक्रम में, बिहार की एक महिला ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर एक बच्चे को जन्म दिया, जिससे एक साधारण ट्रेन यात्रा इस परिवार के लिए यादगार बन गई।

बीते सोमवार को ट्रेन से यात्रा कर रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई और उसने रेलवे के चिकित्सकों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) महिला कर्मियों की सहायता से गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर बच्चे को जन्म दिया।

इस बाबत आज यानी मंगलवार को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के प्रवक्ता कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि, महिला रानी कमलापति एक्सप्रेस से अगरतला से बरौनी जा रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘यात्री को ट्रेन के अंदर अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलने पर हमारे अधिकारियों ने तत्काल आवश्यक कदम उठाए और महिला को उसके परिवार के सदस्यों के साथ सोमवार को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर उतरने की सलाह दी।”

सम्बंधित ख़बरें

‘दोषियों पर होगी कार्रवाई’! भरत तिवारी के परिवार से मिलकर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान

राजद के 30 साल: लालू का हुंकार, सामाजिक न्याय से संविधान की रक्षा तक संघर्ष और तेज होगा

Bharat Tiwari Encounter: पुलिस के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठीं भरत भूषण की मां, DSP और SHO के खिलाफ छेड़ा आंदोलन

बंगला खाली होते ही बदला बिहार सरकार का मूड, वापस मिल रही Z+ सुरक्षा! लालू-राबड़ी की सुरक्षा पर बड़ा अपडेट

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने यह भी बताया कि, ‘‘जैसे ही ट्रेन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, रेलवे के चिकित्सकों ने आरपीएफ की महिला कर्मियों के साथ मिलकर तुरंत कार्रवाई की और स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर महिला का सफल प्रसव कराया।” शर्मा ने यह भी कहा कि बाद में महिला को उसके पति और नवजात शिशु के साथ आगे की चिकित्सा के लिए एंबुलेंस में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।

प्रवक्ता कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने महिला और उसके परिवार को सभी प्रारंभिक सहायता प्रदान की है और अब अस्पताल में भर्ती होने के दौरान, मां और उसके बच्चे को असम सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के तहत कई चिकित्सा सहायता भी मिलेगी।

दिल्ली की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी दें कि, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल के 7 जिलों और उत्तरी बिहार के पांच जिलों में परिचालन करता है, जिसके अधिकार क्षेत्र में 6400 किलोमीटर से अधिक ट्रैक हैं। वहीं इसके साथ ही NFR सभी आठ पूर्वोत्तर राज्यों में रेलवे नेटवर्क का विस्तार करने के लिए विभिन्न मेगा परियोजनाओं को पुरी तन्मयता से लागू कर रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Guwahati woman passenger gives birth to a child at railway station both mother and child are safe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2025 | 12:07 PM

Topics:  

  • Bihar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.