Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत के ‘अजय’ ने बढ़ाई चीन-पाक की टेंशन, दुश्मन को देखते ही कर देगा काम तमाम

India New Anti-Submarine Warship: भारत ने कोलकाता में नया स्वदेशी एंटी-सबमरीन युद्धपोत 'अजय' लॉन्च किया, जो आधुनिक तकनीकों से युक्त होकर समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी क्षमताएं मजबूत करेगा।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 21, 2025 | 08:40 PM

भारत की नई एंटी-सबमरीन वॉरशिप अजय (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India New Anti-Submarine Warship: भारत ने समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में अपनी ताकत को और मजबूत किया है। सोमवार को कोलकाता में ‘अजय’ नामक एक नया युद्धपोत लॉन्च किया गया। इसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, कोलकाता द्वारा निर्मित किया गया है। यह युद्धपोत एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW SWC) परियोजना के तहत बनाया गया आठवां जहाज है।

चीन हिंद महासागर में लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए युद्धपोतों और पनडुब्बियों की तैनाती कर रहा है, वहीं पाकिस्तान भी कराची से लेकर ग्वादर पोर्ट तक अपनी नौसैनिक क्षमताएं बढ़ा रहा है। ऐसे में अजय जैसे स्वदेशी युद्धपोत की तैनाती भारतीय नौसेना को समुद्री क्षेत्र में पनडुब्बियों सहित तमाम खतरों पर निगरानी रखने और उनसे निपटने की ताकत देगा। सोमवार को युद्धपोत अजय के लॉन्चिंग कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ मैटेरियल वाइस एडमिरल किरण देशमुख और उनकी पत्नी प्रिया देशमुख भी उपस्थित रहे।

अजय की खासियत और तकनीकी ताकत

भारत की नई एंटी-सबमरीन वॉरशिप ‘अजय’ को खासतौर से दुश्मनों की पनडुब्बियों के विरोध में चलाए जाने वाले अभियानों को देखते हुए बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक इसमें अत्याधुनिक हुल माउंटेड सोनार, लो फ्रीक्वेंसी वैरिएबल डेप्थ सोनार, और उन्नत सेंसर लगे हैं इससे गहराई में छिपी दुश्मन की पनडुब्बियों का आसानी से पता लगा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें टॉरपीडो, एंटी-सबमरीन रॉकेट्स, NSG-30 गन, और 12.7 मिमी गन भी मौजूद हैं जो इसे पनडुब्बियों का शिकार करने के लिए एक खतरनाक हथियार बनाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच चीन की बड़ी चाल! ताइवान के चारों ओर भेजा फाइटर जेट, एशिया-प्रशांत में बढ़ा तनाव

पाकिस्तान में ‘इज्जत’ की बलि: सरगोधा में सनकी पिता ने पत्नी और 5 बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, सिस्टम की नाकामी

अमेरिकी-इजरायली हमलों के बीच ईरान का बड़ा दांव! पाकिस्तान के साथ बढ़ी नजदीकियां, जानें क्या है माजरा?

एशिया में बढ़ा तनाव, जापान ने तैनात की खतरनाक मिसाइल, 1000 किमी दूर तक दुश्मन को कर सकती है तबाह

#GRSE achieves a major milestone with the launch of ‘Ajay’ – the eighth and final Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft (ASW SWC), Yard No. 3034, built for the Indian Navy on 21 Jul 25. With this launch, GRSE remains steadfast in its commitment to strengthen India’s… pic.twitter.com/YWjAaVIS6i — GRSE – Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd (@OfficialGRSE) July 21, 2025

अजय का मुख्य उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में चीन या पाकिस्तान जैसी शत्रु शक्तियों की पनडुब्बियों को ढूंढ कर उन्हें नष्ट करना है। यह युद्धपोत पनडुब्बियों की पहचान करेगा और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें खत्म करेगा। यह डीजल इंजन से संचालित होता है और वॉटर जेट टेक्नोलॉजी की मदद से गति पकड़ता है, जिससे यह गहरे समुद्र में भी अत्यधिक फुर्ती और कुशलता से ऑपरेशन कर सकता है।

ये भी पढ़ें: दो भाई…एक लुगाई! हट्टी क्यों निभाते हैं ये परंपरा, जानिए इसके पीछे की दास्तां

आत्मनिर्भर भारत मिशन को बढ़ावा

अजय स्वदेशी निर्माण का शानदार उदाहरण है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियानों को सशक्त करता है। इसका 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा देश में विकसित तकनीकों से बना है। इस सीरीज का पहला जहाज ‘अर्नाला’ 18 जून को नौसेना में शामिल हुआ था, जबकि अगला जहाज अगस्त 2025 तक नौसेना को सौंप दिया जाएगा।

Grse launched indias new anti submarine warship ajay

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2025 | 08:40 PM

Topics:  

  • China
  • Indian Navy
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.