- Hindi News »
- World »
- Pakistan Christian Employee Sacked For Eating Judge Food
ये है पाकिस्तान…मुस्लिम जज की प्लेट में ईसाई कर्मचारी ने खाना खाया तो मचा बवाल
Pakistan News: लाहौर हाई कोर्ट के रेस्ट हाउस में ईसाई कर्मचारी को जजों की थाली से खाना खाने पर बर्खास्त करने की सिफारिश ने पाकिस्तान में धार्मिक और वर्गभेद को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- Written By: अक्षय साहू

सांकेतिक तस्वीर
Pakistan News: पाकिस्तान अक्सर खुद को एक सेक्युलर (धर्मनिरपेक्ष) देश के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है, लेकिन हाल की एक घटना ने एक बार फिर उसके इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला लाहौर हाई कोर्ट से जुड़ा है, जहां एक सरकारी विश्रामगृह (रेस्ट हाउस) में न्यायाधीशों के लिए तय की गई प्लेट में खाना खाने के आरोप में एक ईसाई कर्मचारी को बर्खास्त करने की सिफारिश की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चार कर्मचारियों सैमुअल संधू (वेटर), फैसल हयात (कुली), शहजाद मसीह (सफाईकर्मी) और मुहम्मद इमरान (काउंटर स्टाफ) ने वह खाना खाया था। जिनमें दो ईसाई और दो मुस्लिम थे। लेकिन जांच समिति, जिसकी अगुवाई अतिरिक्त रजिस्ट्रार ने की, ने केवल एक ईसाई कर्मचारी को बर्खास्त करने की सिफारिश की। इस घटना के सामने आने के बाद आम जनता में जबरदस्त गुस्सा है। यह घटना पाकिस्तान में न सिर्फ धार्मिक भेदभाव को उजागर करता है, बल्कि पाकिस्तान में मौजूद जातिगत और वर्ग आधारित भेदभाव की जड़ें भी सामने लाता है।
गलती से जजों की प्लेट में खाया खाना
पाकिस्तान में एक सरकारी विश्रामगृह में ईसाई कर्मचारी सैमुअल संधू को जजों के लिए निर्धारित थाली में खाना खाने पर नौकरी से निकालने की सिफारिश ने विवाद खड़ा कर दिया है। अतिरिक्त रजिस्ट्रार की अगुवाई में हुई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संधू और अन्य तीन कर्मचारियों की मंशा गलत नहीं थी। फिर भी, न्यायपालिका से जुड़े लोगों का मानना है कि नियमों का उल्लंघन हुआ है। जांच समिति ने सिफारिश की कि संधू को बर्खास्त किया जाए, जबकि बाकी तीन कर्मचारियों को चेतावनी देकर छोड़ा जाए।
सम्बंधित ख़बरें
इंसानों से भयानक है जानवरों की जंग…युगांडा के जंगलों में चिंपांजियों का महायुद्ध, बच्चों समेत 24 की मौत
अमेरिका-ईरान बैठक के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला, लेबनान में बरसाए बम, कई लोगों की मौत
ईरान को धोखा देगा अमेरिका! चीन ने भांप ली ट्रंप की चाल, तेहरान भेज रहा नए एयरडिफेंस सिस्टम, खुलासे से हड़कंप
इस्लामाबाद पहुंचे JD वेंस, शांति वार्ता में अमेरिका का करेंगे नेतृत्व, थोड़ी देर में ईरान से होगी मीटिंग
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में झूठी शान के नाम पर हुई ऑनर किलिंग, वीडियो वायरल, 11 गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रिया
इस फैसले पर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर समरीन हाशमी ने लिखा, “क्या जज कोई राजा हैं, जिनके बर्तनों में कोई और नहीं खा सकता? क्या कर्मचारी इंसान नहीं हैं?” एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “क्या अब खाना खाना भी गुनाह है? जो लोग जनता के पैसों पर ऐश करते हैं, वे कर्मचारियों के खाने पर ऐतराज जता रहे हैं!” अली हसन नाम के यूजर ने सवाल उठाया, “अगर सभी ने वही गलती की, तो सिर्फ अल्पसंख्यक को नौकरी से निकालना क्या भेदभाव नहीं है?”
Pakistan christian employee sacked for eating judge food
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pimpri Chichwad मेट्रो प्रोजेक्ट पर सख्ती: खराब सड़कों पर भड़की स्थायी समिति, महामेट्रो को भुगतान पर लगाई रोक
Apr 11, 2026 | 02:19 PM‘मैं गेंदबाज नहीं…’, बुमराह और हेजलवुड की धुनाई करने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने किया बड़ा खुलासा
Apr 11, 2026 | 02:18 PMकिशोरियों की सेहत के लिए जरूरी HPV टीका, वर्धा में जागरूकता की कमी से धीमी रफ्तार
Apr 11, 2026 | 02:17 PMमहाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के साथ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा, देखें VIDEO
Apr 11, 2026 | 02:14 PMजमीन भी गई और घर भी नहीं मिला! मौदा के कुंभारी गांव में विकास की भेंट चढ़ा ग्रामीणों का भविष्य
Apr 11, 2026 | 02:14 PMपवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की डिजिटल रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देखें फिल्म
Apr 11, 2026 | 02:14 PMआचार्य प्रशांत ने IIIT नागपुर में युवाओं को दिया आत्मबोध का मंत्र; गीतांजलि के माध्यम से समझाया जीवन का सत्य
Apr 11, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














