- Hindi News »
- India »
- Government Mulls Epfo Pension Hike To 2500 October Cbt Meet
प्राइवेट नौकरी करने वालों को सरकार का तोहफा, 11 साल बाद बढ़ी पेंशन, दो गुनी से ज्यादा होगी रकम
- Written By: अक्षय साहू
EPFO Pension Hike: सरकार EPFO की न्यूनतम पेंशन को 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपए करने पर विचार कर रही है, जिस पर फैसला 10-11 अक्टूबर की CBT बैठक में हो सकता है। इससे 30 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा।

सांकेतिक तस्वीर
New Delhi: प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लोगों को सरकार जल्द ही बड़ी खुशखबरी दे सकती है। सरकार एम्प्लॉयी पेंशन स्कीम (EPFO) के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपए पेंशन की रकम को 2500 करने पर विचार कर रही है। इस पर EPFO की आगामी सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) मीटिंग में फैसला हो सकता है, जो इसी 10-11 अक्टूबर को बेंगलुरु में होनी है।
यदि CBT बैठक में यह प्रस्ताव पारित हो जाता है, तो यह पेंशन दरों में 11 साल बाद होने वाला पहला संशोधन होगा। वर्तमान में 1000 रुपए प्रति माह की न्यूनतम पेंशन 2014 में तय की गई थी और तब से अब तक इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 30 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को यही न्यूनतम पेंशन मिल रही है।
क्या है EPS-95?
कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (EPS-95) एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जो रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को नियमित पेंशन प्रदान करती है। इस योजना के तहत कर्मचारी की सैलरी का 8.33% EPS फंड में जमा होता है। इसके अलावा केंद्र सरकार कर्मचारी की सैलरी के अतिरिक्त 1.16% का योगदान देती है। योजना के तहत सरकार यह सुनिश्चित करती है कि कर्मचारी को हर महीने 1,000 रुपए पेंशन के तौर पर मिलती रहे, भले ही उसके फंड में पर्याप्त रकम न हो।
सम्बंधित ख़बरें
मजदूरों को बुढ़ापे में पेंशन का सहारा! NPS योजना से मिलेगा फायदा, जानें कैसे खुलवाएं खाता
₹500 से कम में बीमा और पेंशन सुरक्षा! जानिए सरकार की 5 योजनाएं जो हर परिवार के लिए जरूरी
डेलीहंट की पेरेंट कंपनी VerSe Innovation के साथ जुड़े PR Ramesh, स्टार्टअप को अब मिलेगी नई उड़ान
महाराष्ट्र में OPS की मांग तेज, 80 की उम्र में भी पेंशन के लिए दर-दर भटक रहे रिटायर्ड टीचर, सरकार से की मांग
पेंशन की रकम बढ़ाने की मांग लंबे वक्त से की जा रही थी। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा था कि महंगाई के इस दौर में 1,000 रुपए की पेंशन नाकाफी साबित हो रही है। ट्रेड यूनियन और पेंशनर्स लंबे समय से 7,500 की न्यूनतम पेंशन की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सालों तक योगदान देने के बाद इतनी कम पेंशन मिलना अनुचित और अपमानजनक है।
फंड की वित्तीय स्थिति
EPS-95 फंड फिलहाल एक्चुरियल घाटे (Actuarial Deficit) से जूझ रहा है। इसका मतलब है कि पेंशन देने के लिए जितनी राशि की जरूरत है, उतनी फंड में मौजूद नहीं है।
यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला…4 रेलवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों को फायदा
किसे मिलता है पेंशन?
एम्प्लॉयी पेंशन स्कीम के लिए सरकार की ओर से केवल दो शर्तें हैं- पहला, पेंशन पाने वाले कर्मचारी की उम्र 58 साल या उससे अधिक होनी चाहिए, और दूसरा, उसने कम से कम 10 साल तक नौकरी की हो।
Government mulls epfo pension hike to 2500 october cbt meet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: इन राशि वालों को मिलेगा कोर्ट-कचहरी में बड़ा राजयोग, जानें शनिवार का भाग्यफल
Jun 13, 2026 | 12:15 AMVaranasi कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा: जज की कुर्सी पर बैठकर महिला ने वकीलों से मांगे गवाह और सबूत
Jun 13, 2026 | 12:12 AMAmarnath Yatra 2026: यात्रियों को मिलेंगे QR कोड पहचान पत्र, अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
Jun 12, 2026 | 11:23 PMHormuz Strait: भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले पर ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान को ठहराया जिम्मेदार
Jun 12, 2026 | 11:23 PMनेपाल के बीपी हाईवे पर 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 16 लोग घायल
Jun 12, 2026 | 11:18 PMAI-171 विमान हादसे का 1 साल, 260 लोगों की मौत के बीच अकेले जिंदा बचे थे विश्वास; अब झेल रहे हैं ये बड़ा संकट
Jun 12, 2026 | 11:14 PMसंभाजीनगर में औरंगजेब के समर्थन में नारेबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हुआ गिरफ्तार
Jun 12, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM














