Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

असम प्रश्नपत्र लीक मामले में एक्शन में सरकार, आरोपियों को लाया गया सीआईडी मुख्यालय

  • By दामिनी सिंह
Updated On: Mar 18, 2023 | 11:49 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

गुवाहाटी : असम में 10वीं की बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में मुख्य आरोपी दो शिक्षकों को शनिवार को लखीमपुर से गुवाहाटी लाया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों के साथ एक किशोर आरोपी और एक अन्य शिक्षक को भी लाया जा रहा है। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्य आरोपी प्रणब दत्त और कुमुद राजखोवा लखीमपुर सदर थाने से सुबह करीब सवा आठ बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। एक अन्य शिक्षक और एक छात्र भी उनके साथ हैं।’’ सड़क मार्ग से लगभग 380 किलोमीटर की दूरी तय करके उन्हें शाम तक यहां सीआईडी मुख्यालय लाए जाने की उम्मीद है। दत्त को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम माजुली से हिरासत में लिया था, जबकि राजखोवा ने शुक्रवार को लखीमपुर में आत्मसमर्पण किया था। 

दोनों अलग-अलग स्कूलों में शिक्षक हैं, दत्त पर प्रश्न पत्र निकालने और राजखोवा की मदद से उन्हें वितरित करने का आरोप है। शुक्रवार शाम दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए दत्त, राजखोवा और अन्य शिक्षक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

Jharkhand Paper Leak Case: गर्लफ्रेंड के लिए मजदूर ने किया था 10वीं का पेपर लीक…पुलिस का बड़ा खुलासा, अब तक 10 गिरफ्तार

TMC सांसद ने PM मोदी से पूछा, 70 पेपर लीक पर कब करेंगे चर्चा !

असम पुलिस के प्रवक्ता प्रशांत कुमार भुइयां ने शुक्रवार को कहा था कि प्रश्नपत्र लीक मामले में अब तक कई किशोरों समेत कुल 31 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एसईबीए) द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के दो मामले सामने आए हैं, जिसके कारण दोनों परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।

सोमवार को होने वाली सामान्य विज्ञान की परीक्षा को एक रात पहले रद्द कर दिया गया था, जबकि शनिवार को होने वाले मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज (एमआईएल) एवं अंग्रेजी के पेपर को बृहस्पतिवार रात रद्द घोषित कर दिया गया था।  रद्द की गई पहली परीक्षा अब 30 मार्च को और दूसरी 1 अप्रैल को होगी। (एजेंसी) 

Government in action in assam question paper leak case accused brought to cid headquarters

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 18, 2023 | 11:49 AM

Topics:  

  • question paper Leak

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.