Jharkhand Paper Leak Case: गर्लफ्रेंड के लिए मजदूर ने किया था 10वीं का पेपर लीक…पुलिस का बड़ा खुलासा, अब तक 10 गिरफ्तार
Jharkhand Class 10th Exam Paper Leak Case: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड कक्षा 10वीं की हिंदी और विज्ञान की परीक्षाओं के क्वेश्चन पेपर लीक होने के मामले में बीजेपी ने CBI जांच की मांग की है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
Jharkhand Paper Leak Case: गर्लफ्रेंड के लिए मजदूर ने किया 10वीं का पेपर लीक,अब तक 10 गिरफ्तार
नवभारत डेस्क: झारखंड पेपर लीक मामले में पुलिस ने मंगलवार को छह और लोगों को हिरासत में लिया, जिससे गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 10 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने राज्य विधानसभा के बाहर संवाददाताओं को बताया, “बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोडरमा पुलिस ने पूरी कड़ी को तोड़ दिया और पाया कि मुख्य आरोपी एक छात्र था जो मजदूर के रूप में भी काम करता था।”
ट्रक से प्रश्नपत्र उतारते समय पेपर लीक
कोडरमा पुलिस ने छह लोगों को गिरिडीह जिले से गिरफ्तार किया। कोडरमा के एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि टाउन थाना अंतर्गत बरगंडा इलाके में छापेमारी के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। ‘झारखंड एकेडमिक काउंसिल’ (जेएसी) ने प्रश्नपत्र के कथित तौर पर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद 20 फरवरी को हिंदी और विज्ञान विषयों की दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थी। डीजीपी ने कहा कि मुख्य आरोपी ने निर्धारित परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले ट्रक से प्रश्नपत्र उतारते समय कथित तौर पर प्रश्नपत्र निकाल लिया था।
डीजीपी ने कहा, “आरोपी ने प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी ली और उसे सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। प्रश्नपत्र की मूल प्रति उसके घर से बरामद की गई है।” उन्होंने कहा कि पुलिस जांच पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होगी।” भाजपा ने मंगलवार को पेपर लीक मुद्दे पर राज्य विधानसभा में हंगामा किया और मामले की सीबीआई से जांच की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार, झारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 2 दशकों से था फरार
Weather Update: 25 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट,बंगाल-राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड में पेपर लीक, दो भर्ती परीक्षाएं रद्द; प्रोफेसर पर FIR
Jharkhand News: हजारीबाग के मत्स्य विभाग परिसर से अज्ञात व्यक्ति का शव हुआ बरामद; पुलिस की जांच जारी
विधानसभा में हंगामा
भाजपा विधायकों ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया तथा मामले में सीबीआई जांच की मांग की। झारखंड अधिविद्य परिषद (जेएसी) ने 20 फरवरी को कक्षा 10 की हिंदी और विज्ञान की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं, क्योंकि प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक हो गए थे और उनकी प्रतियां सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो गई थीं।
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने “प्रश्नपत्र लीक” मामले को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ विधायक नवीन जायसवाल ने कहा, “सरकार इस मुद्दे पर सिर्फ दिखावा कर रही है। हम इसकी सीबीआई जांच चाहते हैं। सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।”
देश की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
CBI जांच की मांग
सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, भाजपा विधायक कथित प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग करते हुए आसन के समक्ष आ गए। विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने सदस्यों से व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि यह मुद्दा पहले ही सदन के बाहर उठाया जा चुका है। कुछ देर के हंगामे के बाद भाजपा नेता अपनी कुर्सियों पर लौट गए
