Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वो महिला जिसके नाम से कांपते थे गामा पहलवान, जानें Doodle पर छाई ‘हमीदा बानो’ की अनसुनी कहानी

आज गूगल ने जिस महिला का डूडल बनाया है वो भारत की पहली महिला पहलवान हमीदा बानो है। हमीदा ऐसी पहलवान थीं जिनके आगे बड़े से बड़े गामा पहलवान भी गुठने टेकते थे।

  • By अक्सा अंसारी
Updated On: May 04, 2024 | 12:01 PM

पहलवान हमीदा बानो (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: अगर आपने आज सुबह एक भी बार गूगल (Google) चेक किया है तो गुलाबी रंग के कपड़ों में आत्मविश्वास और मजबूती के साथ खड़ी एक महिला का चहरा जरूर दिखाई दिया होगा। अब आप सोच रहे होंगे की आज गूगल ने ये किस का डूडल (Doodle) बनाया है? तो चलिए आपको देते हैं इसका जवाब और साथ ही बताते हैं इस महिला की जिंदगी के कुछ खास किस्से।

आज गूगल ने जिस महिला का डूडल बनाया है वे महिला एक पहलवान है। इस महिला पहलवान का नाम हमीदा बानो (Hamida Banu) है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मिर्जापुर (Mirzapur) में जन्मी हमीदा बानो को भारत की पहली महिला पहलवान कहा जाता है। कई रिपोर्ट्स और किस्से बताते हैं की उस समय हमीदा बानो एक ऐसी पहलवान थी जिनसे बड़े से बड़े गामा पहलवान भी खौफ खाते थे। कई बार तो पुरुष पहलवान भी उनका मुकाबला करने से कतराते थे। यही वजह है की हमीदा बानो ने शादी के लिए भी यह शर्त रखी थी की जो शख्स उन्हें हराने में कामियाब होगा वही उनका जीवनसाथी बनेगा।

शादी के लिए रखी थी शर्त

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1954 में हमीदा बानो ने वड़ोदरा में एक कुश्ती के मुकाबले में पहुंची थी। लेकिन यहां उनका नाम सुन कर गामा पहलवान यह कहते हुए मुकाबले से पीछे हट गए कि वह एक महिला से कुश्ती नहीं लड़ेंगे। इसके बाद हमीदा का मुकाबला बाबा पहलवान से होता है जिन्हें वे धुल चटा देती हैं। इस मुकाबले के बाद रेफरी ने ऐलान किया कि ऐसा कोई पुरुष पहलवान नहीं है, जो हमीदा को हराकर उनसे शादी कर पाए।

ऐसा खाना खाती थीं हमीदा बानो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने दौर में हमीदा के चर्चे बेहद आम थे। आए दिन अखबारों में हमीदा बानो की हाइट, वेट, डाइट से जुड़ी खबरें छपती थीं। एक खबर के मुताबिक हमीदा बानो का वजन 108 किलो था और लंबाई 5 फीट 3 इंच थी। उनके डेली खानपान में 5.6 लीटर दूध, 2.8 लीटर सूप, 1.5 लीटर फ्रूट जूस, करीब 1 किलो मटन, बादाम, आधा किलो घी और दो प्लेट बिरयानी शामिल थी। 300 से भी ज्यादा मुकाबले जीतने के बाद जब हमीदा बानो ड़ौदा पहुंचीं तो उनका का नाम ‘अमेजन ऑफ अलीगढ़’ पड़ गया था।

पत्थर बरसा कर किया विरोध

यूं तो हमीदा के आगे बड़े से बड़े पहलवान नहीं टिक पाते थे लेकिन यही बात उनके विरोध की वजह भी बानी। लोग महिला पहलवान का पुरुषों पर भारी पड़ना बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। इसलिए कई मौकों पर हमीदा बानो को विरोध का सामना करना पड़ता था। एक और मौके पर तो जब हमीदा बानो ने जब पुरुष पहलवान को धूल चटाई तो लोगों ने पत्थरबाजी तक शुरू कर दी थी।

पिटाई में टुटा हाथ

जीवन भर मजबूती के साथ जीने वाली महिला पहलवान का आखिरी समय कठिन रहा। रिपोर्ट्स बताती हैं की हमीदा ने अपने कोच सलाम पहलवान (Salam Pahalwan) से शादी की थी। उस समय हमीदा को भारत से बाहर यूरोप जाकर कुश्ती लड़ने का मौका मिला था। हालांकि उनके पति सलाम पहलवान को ये मजूर नहीं था।

इसके बावजूद भी हमीदा ने यूरोप जाकर कुश्ती लड़ने की जिद नहीं छोड़ी। इस पर सलाम पहलवान ने हमीदा बानो की इतनी पिटाई की कि उनका हाथ टूट गया। पैर में भी गंभीर चोट आई। इसके बाद कई सालों तक वह लाठी के सहारे चलती रहीं। इसके बाद हमीदा अपना जीवन दूध का व्यवसाय करते हुए बिताने लगीं और साल 1986 में इस महिला पहलवान ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Google made a doodle of india first women wrestler hamida banu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2024 | 12:01 PM

Topics:  

  • Viral News

सम्बंधित ख़बरें

1

नौकरी की ऐसी की तैसी, 2 मिनट में सही कर दूंगा, UP में बजरंग दल और इंस्पेक्टर आमने-सामने: VIDEO

2

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, शराबी के ऊपर से निकाली कार, वीडियो देख भड़के लोग

3

परिजनों ने डांटा तो 22 साल की युवती ने छोड़ा घर, खोजबीन में जुटी पुलिस की हालत खराब

4

सिर पर बैंडेज…टूटे हुए हाथ के साथ बैटिंग करने उतरा लड़का, वायरल VIDEO में दिखा क्रिकेट का जुनून

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.