गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन, थाईलैंड से दबोचे गए मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स
Goa Night Club Fire: गोवा क्लब अग्निकांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस घटना के मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन, थाईलैंड से दबोचे गए मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स
Goa Night Club Fire Case: गोवा में हुए क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इन दोनों आरोपियों को भारत लाने की तैयारी कर रही है। इस घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों भाई थाईलैंड फरार हो गए थे, और अब इन्हें भारत लाया जाएगा। यह घटना शनिवार-रविवार रात यानी 7 दिसंबर को घटी थी, जिसमें 25 लोगों की जान गई थी।
थाईलैंड में गिरफ्तारी
गौरव और सौरभ लूथरा को थाईलैंड के फुकेट में एक होटल से हिरासत में लिया गया। दोनों ने उसी रात इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भागने का प्रयास किया था। दोनों आरोपियों के पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिए गए हैं, और विदेश मंत्रालय ने उनके पासपोर्ट रद्द करने का आदेश दिया। यह कदम राज्य सरकार के अनुरोध के बाद उठाया गया था।
पासपोर्ट सस्पेंड
विदेश मंत्रालय ने सौरभ और गौरव लूथरा के पासपोर्ट रद्द किए, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था। मंत्रालय को गोवा सरकार से इस संबंध में एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें इन दोनों के पासपोर्ट को रद्द करने की मांग की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
गंगटोक में मोदी-मोदी की गूंज! सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी का मेगा रोड शो, देखें तस्वीरें
29 अप्रैल के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? राहुल गांधी का बड़ा दावा, तेल की कीमतों पर मचा सियासी घमासान
ग्रीस में 89 वर्षीय बुजुर्ग का खूनी खेल: एथेंस के सरकारी दफ्तर और कोर्ट में की अंधाधुंध गोलीबारी, कई घायल
जामिया मिलिया इस्लामिया में फिर बवाल…RSS के युवा कुंभ का क्यों हो रहा विरोध? छावनी में तब्दील हुआ कैंपस
कोर्ट से नहीं मिली राहत
गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा ने दिल्ली की अदालत में अंतरिम राहत पाने की कोशिश की थी, लेकिन अदालत ने उनकी ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना ने गोवा से जवाब मांगा और अगली सुनवाई बृहस्पतिवार के लिए तय की। दोनों आरोपियों ने चार सप्ताह की अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, ताकि उन्हें थाईलैंड से दिल्ली लौटने के बाद तुरंत गिरफ्तार न किया जाए।
यह भी पढ़ें- बंगाल, मणिपुर के शहरों में आया तेज भूकंप, तीव्रता और केंद्र पर NCS ने दिया बड़ा अपडेट
अब, इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और भारत लाने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। पुलिस ने मामले में बड़ा एक्शन लिया है, और इन आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
