-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Giriraj Singh If Not In The Country Should Ram Navami Processions Be Taken Out In Pakistan
गिरिराज सिंह : देश में नहीं तो क्या ‘रामनवमी के जुलूस’ पाकिस्तान में निकालें
- Written By: राहुल गोस्वामी

File Pic
कटिहार (बिहार), केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि हाल में देश भर में कई स्थानों पर रामनवमी के जुलूसों पर हुए हमले ‘‘गंगा जमुनी तहज़ीब के दावों” के विपरीत हैं। गिरिराज ने कटिहार के सर्किट हाउस में सोमवार देर रात संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान में ‘‘हिंदू लगभग विलुप्त हो रहे हैं और वहां मंदिरों का बड़े पैमाने पर विध्वंस” हुआ, लेकिन भारत ने आजादी के बाद नई मस्जिदों के निर्माण पर आपत्ति नहीं की और देश में मुसलमानों की आबादी में कई गुना वृद्धि हुई है।
उन्होंने चेतावनी दी, ‘‘अब धैर्य खत्म हो रहा है।” उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और ‘‘जिन्ना के डीएनए वाले धर्मनिरपेक्ष नेताओं” की इन टिप्पणियों पर उक्त बयान दिया कि हिंदुओं को धार्मिक जुलूस निकालते समय सांप्रदायिकता भड़कने से बचने के लिए मुस्लिम बहुल इलाकों में जाने से बचना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म…अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? राजनीति में एंट्री करेंगे दीपके! जानें अगला कदम
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Explainer: क्या है 3.5% Rule जिसके दम पर CJP ने लिया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? जानिए पूरा सच
सिंह ने कहा, ‘‘इस देश में नहीं, तो रामनवमी के जुलूस कहां निकालेंगे? पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में? अगर किसी अन्य धर्म के जुलूसों पर हमला किया गया होता, तो (कांग्रेस नेता) राहुल गांधी और (राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष) लालू प्रसाद जैसे नेता अपने राजनीतिक सैर-सपाटे के लिए सड़कों पर उतर जाते।” बिहार के बेगूसराय से सांसद सिंह ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई घटना और कर्नाटक के हुबली में पुलिस अधिकारियों पर हुए हमले जैसी घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि वह गोरखपुर में हुई घटना से स्तब्ध हैं जहां एक आईआईटी स्नातक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले धार्मिक संस्थान गोरखधाम पीठ में सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया। सिंह ने कहा, ‘‘देश का विभाजन 1947 में हुआ था। हमें हिंदू बहुल या मुस्लिम बहुल क्षेत्रों की बात करके फिर से वही गलती नहीं करनी चाहिए। क्या मुहर्रम के दौरान ताजिया के जुलूस में हिंदू दिल से हिस्सा नहीं लेते ?”
Giriraj singh if not in the country should ram navami processions be taken out in pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM












