कांग्रेस और चुनाव आयोग का कलेश, गौरव गोगोई के निशाने पर ज्ञानेश
Gaurav Gogoi News: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कांग्रेस की तरफ से मोर्चा संभाल लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सिर्फ आरोप लगाने के लिए प्रेस वार्ता की।
- Written By: Saurabh Pal
गौरव गोगोई (फोटो-सोशल मीडिया)
New Delhi News: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई ने सोमवार को भारतीय चुनाव आयोग पर जवाबदेही भागने का आरोप लगाया। चुनाव आयोग के आरोपों के आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सासंद ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की “जल्दबाजी” पर सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं।
गोगोई ने कहा कि चुनाव आयोग ऐसे अधिकारियों के अधीन काम कर रहा है जो “पक्षपाती” बने हुए हैं, उन्होंने बताया कि संवैधानिक निकाय ने बिहार में एसआईआर अभियान चलाने से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों को विश्वास में नहीं लिया और महाराष्ट्र में 2024 के लोकसभा चुनाव समाप्त होने के कुछ महीनों बाद 70 लाख मतदाताओं को जोड़ने से संबंधित संदेह पर भी चुप रहा।
‘राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ने विश्वास में क्यों नहीं लिया’
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद ने सवाल पूछा कि जब बिहार विधानसभा चुनाव बस कुछ ही महीने दूर हैं, तो चुनाव आयोग ने SIR लागू करने से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों को विश्वास में क्यों नहीं लिया? चुनाव आयोग इस सवाल पर चुप रहा। वे इस बात पर भी चुप रहे कि लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीच 70 लाख नए मतदाता कैसे जुड़े। यह स्पष्ट है कि चुनाव आयोग ऐसे अधिकारियों के अधीन है जो निष्पक्ष नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए मतदान के अधिकार सबसे आवश्यक है। कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयोग, जो इस मताधिकार का संरक्षक है, चुनावों और मतदाता सूची संशोधन में गड़बड़ियों के सवालों का जवाब देने में असमर्थ रहा।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में बिहार मॉडल दोहराएगी BJP! राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा, बताया क्यों कमजोर हुई AIADMK?
पवन खेड़ा ने खटखटाया गुवाहाटी हाईकोर्ट का दरवाजा, असम पुलिस की FIR ने बढ़ाई मुश्किलें; जानें पूरा मामला
मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता के घर जोरदार धमाका, छत पर छिपाकर रखे गए थे बम! घर छोड़कर भागा परिवार
BJP Protest In Bhopal: ‘महिला विरोधी है कांग्रेस…’, प्रियंका-राहुल पर जमकर गरजे CM मोहन यादव; दिया बड़ा बयान
ज्ञानेश कुमार ने आरोप लगाने के लिए की प्रेस वार्ता
गोगोई ने कहा मतदान का अधिकार संविधान में वर्णित सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है, जो हमारे लोकतंत्र को जीवित रखता है। इस मतदान के अधिकार का संरक्षक भारत का चुनाव आयोग है, जो एक संवैधानिक निकाय है। हालांकि, चुनाव आयोग देश भर के विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देने में असमर्थ है। चुनाव आयोग अपनी जवाबदेही से भागने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार में एसआईआर अभियान के जल्दबाजी में संचालन के बारे में बताने के बजाय, केवल विपक्षी दलों पर हमला करने और सवाल उठाने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की
ये भी पढ़ें-‘कोई मजाक चल रहा है क्या?’ हिमंता बिस्वा सरमा की हरकत पर आगबबूला हो गए जज, देखें- Video
अनुराग ठाकुर से क्यों नहीं मांगा हलफनामा?
इसके साथ ही असम सांसद ने कहा कि राहुल गांधी से मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार हलफनामा मांग रहे हैं, लेकिन भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर से नहीं, जबकि जो आरोप राहुल गांधी ने लगाया है वही आरोप ठाकुर ने भी लगाया है।
