- Hindi News »
- India »
- Gaurav Gogoi Accused Bjp Of Misleading Him
गौरव गोगोई ने भाजपा सरकार लगाया गुमराह करने का आरोप, हेमंत बिस्वा सरमा से मांगा स्पष्टीकरण
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा नामरूप में एक नया ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया संयंत्र स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि यह मंजूरी पहले भी दी गई थी
- Written By: Saurabh Pal

गौरव गोगोई (फोटो- सोशल मीडिया)
दिल्लीः केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा नामरूप में एक नया ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया संयंत्र स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि यह मंजूरी पहले भी दी गई थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या असम के लोगों को भाजपा द्वारा गुमराह किया जा रहा है।
गौरव गोगोई ने कहा कि 2015 में पीएम मोदी के तहत आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने असम में एक नए ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया कॉम्प्लेक्स, नामरूप यूनिट IV की स्थापना को मंजूरी दी थी। इसके बाद 2017 में केंद्र ने असम में नामरूप यूनिट IV के लिए 7,200 करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने आगे कहा कि अब 2025 में कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र घाटी उर्वरक निगम के मौजूदा परिसर के भीतर एक नया ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया कॉम्प्लेक्स स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के अपने 2015 के फैसले को दोहराया है और इसकी राशि बढ़ाकर 10,601 करोड़ रुपये कर दी है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या असम के लोगों को भाजपा द्वारा गुमराह किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को असम के नामरूप में एक नया ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया संयंत्र स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट 2025 भाषण में असम के नामरूप में एक उर्वरक संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। यह संयंत्र सालाना 12.7 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन करेगा और ब्रह्मपुत्र घाटी उर्वरक निगम लिमिटेड (बीवीएफसीएल) के मौजूदा परिसर के भीतर बनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
लोकसभा में बड़ा धमाका: स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने चली चाल, सदन में मचा बवाल
अकोला मनपा में 8 स्वीकृत पार्षदों की नियुक्ति: भाजपा के 4, कांग्रेस के 2 सहित वंचित और उबाठा को मिला स्थान
MP में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य घोषित, भाजपा के रामनिवास बने नए विधायक
दो सीट तीन उम्मीदवार, हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने कर दिया गेम! फंस सकती है कांग्रेस
देश की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
नई निवेश नीति, 2012 के तहत, उर्वरक संयंत्र की अनुमानित कुल परियोजना लागत 10,601.40 करोड़ रुपये होगी और एक संयुक्त उद्यम (जेवी) के माध्यम से ऋण-इक्विटी अनुपात 70:30 होगा। सयंत्र को अस्थायी रूप से 48 महीनों में चालू कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) के दिशा-निर्देशों में निर्धारित सीमाओं को शिथिल करने और नामरूप-IV उर्वरक संयंत्र की स्थापना की प्रक्रिया की देखरेख के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समिति (आईएमसी) की स्थापना में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) की 18 प्रतिशत की इक्विटी भागीदारी को भी मंजूरी दी।
Gaurav gogoi accused bjp of misleading him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AC खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात, मिडिल क्लास परिवारों को होगा भारी फायदा
Mar 10, 2026 | 03:09 PMठाणे में शर्मनाक वारदात! भिवंडी में मानसिक रूप से अक्षम मासूम से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Mar 10, 2026 | 03:06 PMसोलापुर में 10वीं की परीक्षा के बाद मधुमक्खियों का हमला, सांगोला के वाकी में 100 से ज्यादा छात्र-शिक्षक घायल
Mar 10, 2026 | 03:01 PMविपक्ष का ‘स्पीकर’ पर स्ट्राइक, 50 सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में किया वोट; संसद में मचा भारी हंगामा
Mar 10, 2026 | 02:58 PMयोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब बिना खतौनी जांच नहीं होगा बैनामा; गांवों के लिए बस सेवा समेत 30 प्रस्ताव पास
Mar 10, 2026 | 02:57 PMपिंपरी-चिंचवड़ में जल संकट गहराया, नल पर मोटर लगाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
Mar 10, 2026 | 02:57 PMसबके लिए नहीं है बलिराजा मुफ्त बिजली योजना, टर्म्स एंड कंडीशन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुद किया बड़ा खुलासा
Mar 10, 2026 | 02:55 PMवीडियो गैलरी

कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM














