-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia »
- Datia By Election Umang Singhar Reaction Congress Victory Madhya Pradesh
अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Datia By Election Result: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान, बोले- 'मां पीताम्बरा का आशीर्वाद और अहंकार पर जनशक्ति की जीत'।

उमंग सिंघार ने दतिया में कांग्रेस की जीत पर कही बड़ी बात (सोर्स- सोशल मीडिया)
Umang Singhar Statement On Ghanshyam Singh Win: दतिया में कांग्रेस की भारी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जहां एक तरफ भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव कर जीत का दावा किया था, तो वंही कांग्रेस ने घनश्याम सिंह जैसे वरिष्ठ नेता को टिकट देकर चुनाव को थामने का काम किया। जिसका नतीजा यह रहा कि कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने छह हजार से ज्यादा वोटों से आशुतोष तिवारी को हराया।
अब कांग्रेस की इस बड़ी जीत पर प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान सामने आया है। उमंग सिंघार ने कहा कि मां पीताम्बरा देवी के आशीर्वाद और दतियावासियों के जनादेश ने आज यह स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं होता।
जब सत्ताधारी भटक जाते हैं, तो जनता हिसाब करती है- उमंग सिंघार
जब सत्ताधारी जनसेवा के अपने मूल कर्तव्य से भटककर अहंकार, मनमानी और जनता की आवाज की अनदेखी करने लगते हैं, तो जनता उसका हिसाब जरूर करती है। दतिया की जनता ने अपने फैसले से बता दिया है कि सत्ता का घमंड ज्यादा समय तक नहीं चलता। जनता के विश्वास, सम्मान और अधिकारों को नजरअंदाज करने वालों को लोकतंत्र के दरबार में सजा जरूर मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Datia Bypoll Result: नरोत्तम मिश्रा के आंसुओं में डूब गई BJP, दतिया उपचुनाव में करारी हार के 5 बड़े कारण
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत; घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,025 वोटों से हराया
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
अंहकार पर जनशक्ति की जीत- उमंग सिंघार
दतिया उपचुनाव की यह जीत सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि अहंकार पर जनशक्ति की जीत है। यह संदेश है कि जनता सर्वोपरि है और जनादेश ही सबसे बड़ा फैसला होता है। दतिया में मिली इस ऐतिहासिक जीत के लिए दतियावासियों का हृदय से आभार एवं इस जीत में हमारी सहयोगी रही समाजवादी पार्टी एवं सभी समर्पित साथियों से मिले सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद।
यह भी पढ़ें: दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
घनश्याम सिंह को मिले 6 हजार से ज्यादा वोट
दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान संपन्न हुआ था, जबकि सोमवार को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। चुनाव परिणाम में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 60,732 वोट हासिल कर सके। इसके साथ ही घनश्याम सिंह ने 6,025 मतों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के कब्जे वाली इस सीट को बरकरार रखा। इस जीत को मध्य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के लिए एक अहम उपलब्धि और भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
Datia by election umang singhar reaction congress victory madhya pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात
Aug 03, 2026 | 07:17 PMफीस बकाया होने पर छात्रों को बनाया बंधक, नासिक में स्वराज्य पार्टी और अभिभावकों ने किया विरोध प्रदर्शन
Aug 03, 2026 | 07:12 PMभाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणा की डांसरो ने जमाया रंग; वीडियो वायरल हुआ तो भड़का विपक्ष, उठाए सवाल
Aug 03, 2026 | 07:12 PMदतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PMडीपफेक से परेशान हुईं श्रुति हासन, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचकर फर्जी वीडियो और तस्वीरों पर लगाई रोक की मांग
Aug 03, 2026 | 06:58 PM2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PMDatia Bypoll Result: नरोत्तम मिश्रा के आंसुओं में डूब गई BJP, दतिया उपचुनाव में करारी हार के 5 बड़े कारण
Aug 03, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM











