-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Prashant Kishor Political Journey From Bjp To Jan Suraaj Party Explained
कभी PM मोदी के जरिए हुई राजनीतिक एंट्री, अब भाजपा को हराकर बने विधायक; जानें प्रशांत किशोर का सियासी सफर
- Written By: मनोज आर्या
Prashant Kishor Political Career: प्रशांत किशोर बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को हराकर पहली बार विधायक बने हैं। हालांकि, एक समय बीजेपी के जरिए ही उनकी राजनीतिक एंट्री हुई थी।

प्रशांत किशोर का सियासी सफर, (AI जेनरेटेड इमेज)
Prashant Kishor Political Journey: बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की बड़ी जीत हुई है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया। चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, प्रशांत किशोर को कुल 64,151 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार के पाले में केवल 44,827 वोट आए। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिला। बांकीपुर को भाजपा का गढ़ माना जाता था, जहां इस बार प्रशांत किशोर ने भगवा पार्टी को करारी शिकस्त दी है।
पटना के बांकीपुर में हुए उलट-फेर के बाद प्रशांत किशोर सुर्खियों में हैं। हर-तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है। हालांकि, बांकीपुर का जीत प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जनसुराज के लिए आसान नहीं था। लेकिन, सिर्फ 30 दिनों की कड़ी मेहनत और क्षेत्र के मतदाताओं के बीच उनकी जमीनी रणनीति ने नतीजे बदलकर रख दिया। चुनाव से पहले ही प्रशांत किशोर बांकीपुर में जम गए थे और उन मुद्दों को उठा रहे थे, जो कि पिछले कई सालों में नहीं बदला। आइए जानते हैं अब तक उनका सियासी सफर कैसा रहा।
राजनीति में कैसे हुई प्रशांत किशोर की एंट्री?
प्रशांत किशोर पूर्व में एक राजनीतिक रणनीतिकार रह चुके हैं। राजनीति में आने और एक रणनीतिकार के तौर पर काम करने से पहले उन्होंने आठ साल तक यूनाइटेड नेशंस के फंडेड प्रोग्राम में पब्लिक हेल्थ के क्षेत्र में काम किया है। प्रशांत किशोर बीजेपी, जदयू, आम आदमी पार्टी, आईएसआरसीपी और तृणमूल कांग्रेस समेत कई राजनीतिक पार्टियों के लिए एक सफल रणनीतिकार के तौर पर काम कर चुके हैं। उनका पहला बड़ा पॉलिटिकल कैंपेन 2011 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात विधानसभा 2012 में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने में मदद करना था। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनावों में भी उन्होंने बीजेपी के लिए काम किया था।
सम्बंधित ख़बरें
अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत; घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,025 वोटों से हराया
भाजपा की तो नाक कट गई… बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर बोले रोहित पवार; कहा- BJP की डेडलाइन आ गई है
2014 लोकसभा में भाजपा के लिए प्रचार
साल 2013 में किशोर ने 2014 लोकसभा चुनाव की तैयारी में मीडिया और प्रचार कंपनी सिटिजन्स फॉर अकाउंटेबल गवर्नेंस (CAG) की शुरुआत की। प्रशांत किशोर और उनकी टीम को नरेंद्र मोदी के लिए एक इनोवेटिव मार्केटिंग एंड एडवरटाइजिंग कैंपेन ‘चाय पे चर्चा’ तैयार करने का श्रेय दिया जाता है। इसके अलावा उन्होंने 3 डी रैलियां, रन फॉर यूनिटी, मंथन और कई सोशल मीडिया कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसका चुनाव में फायदा मिला।
2018 में जदयू के उपाध्यक्ष बने किशोर
साल 2015 में प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन को बिहार विधानसभा चुनाव जीतने में मदद की। इसके बाद 16 सितंबर 2018 को जनता दल (यूनाइटेड) ने उन्हें उपाध्यक्ष बना दिया। इसके बाद प्रशांत किशोर ने I-Pac की नींव रखी और फिर 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के लिए रणनीति बनाए और फिर से उन्हें मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाए। बिहार चुनाव जीतने पर,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें योजना और कार्यक्रम कार्यान्वयन के लिए अपने सलाहकार के रूप में नामित किया।
2025 में जनसुराज का पहला चुनाव
2024 में उन्होंने बिहार में जन सुराज पार्टी शुरू की और 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव में 238 सीटों पर लड़ा। हालांकि, पार्टी के एक भी उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल नहीं रहें। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर उस समय चुनाव नहीं लड़े थे। उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार के लिए चुनावी रणनीति और प्रबंधन की जिम्मेदारी की बात कहते हुए चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।
यह भी पढ़ें: भाजपा की तो नाक कट गई… बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर बोले रोहित पवार; कहा- BJP की डेडलाइन आ गई है
हालांकि, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद बांकीपुर में हुए उपचुनाव में ‘पीके’ ने पूरी दमखम के साथ चुनावी मैदान में खुद उतरा और पिछले तीन दशकों से भाजपा का अभेद्द किला रहा बांकीपुर को फतह करने के करीब पहुंच गए।
Prashant kishor political journey from bjp to jan suraaj party explained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मौत के मुहाने से खींच लाए दमकल जवान! पुणे में उफनती नदी में फंसे युवक की यूं बचाई जान, लोगों ने बजाईं तालियां
Aug 03, 2026 | 09:24 PMकभी PM मोदी के जरिए हुई राजनीतिक एंट्री, अब भाजपा को हराकर बने विधायक; जानें प्रशांत किशोर का सियासी सफर
Aug 03, 2026 | 09:23 PMPoK Election में जितने के बाद नवाज शरीफ को PM बनाएंगे शहबाज? पूरा करेंगे बड़े भाई का सपना
Aug 03, 2026 | 09:21 PMदतिया चुनाव झांकी है, पूरा देश बाकी है… जबलपुर में कांग्रेस का जश्न, भाजपा पर साधा निशाना
Aug 03, 2026 | 09:18 PMUPPSC Recruitment 2026: यूपी में सरकारी नौकरी का मौका, 47 पदों पर भर्ती शुरू; जानें आवेदन प्रक्रिया
Aug 03, 2026 | 09:11 PMपेपर लीक पर ABVP का हल्ला बोल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; 5 अगस्त को पंजाब विधानसभा घेराव का ऐलान
Aug 03, 2026 | 09:05 PMपुणे की सड़कों पर पुलिस वैन का तांडव, एक के बाद एक 7 गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर, VIDEO में कैद हुई घटना
Aug 03, 2026 | 08:55 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM













