-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ganga Health Index Prepared By Iit Hyderabad And Mnnit
इसलिए तैयार किया जा रहा है गंगा का हेल्थ इंडेक्स, IIT हैदराबाद और MNNIT को मिली जिम्मेदारी
- Written By: विजय कुमार तिवारी
गंगा के पानी की गुणवत्ता के आधार पर हेल्थ इंडेक्स तैयार किए जाने के बाद केंद्र सरकार को सिफारिशें भेजी जाएंगी, जो गंगा की सफाई और संरक्षण के लिए जरूरी होंगी और इनके क्रियान्वयन के जरिए पानी की गुणवत्ता को सुधारा जाएगा।

हरिद्वार से कोलकाता तक गंगा का बहाव (कांसेप्ट फोटो-सौ. से सोशल मीडिया)
प्रयागराज : देश की तीर्थनगरी प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ 2025 मेले पर सबकी नजर है। इसी दौरान प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) ने एक बड़ी पहल शुरू करने का ऐलान किया है। वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद (IIT) के साथ मिलकर हरिद्वार से लेकर कोलकाता तक गंगा के पानी की जांच करेगा। साथ ही साथ गंगा का हेल्थ इंडेक्स तैयार करने की कोशिश में जुटेगा।
जानकारी में बताया जा रहा है कि गंगा के पानी को साफ और सुरक्षित करने के लिए इस अभियान को शुरू किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट नमामि गंगे योजना के तहत गंगा की स्वच्छता को और बढ़ावा देने के लिए तथा गंगा के जल की गुणवत्ता को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
हरिद्वार से कोलकाता तक गंगा के पानी की जांच की तैयारी (कांसेप्ट फोटो, सौ. से सोशल मीडिया)
ऐसे तैयार होगा हेल्थ इंडेक्स
इस परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरएस वर्मा ने कहा कि गंगा नदी भारत की जीवन रेखा मानी जाती हैं, लेकिन बढ़ते प्रदूषण ने इसे गंभीर खतरे में डाल दिया है। गंगा के प्रदूषण के कारणों और समाधान के लिए प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद मिलकर काम करने जा रहा है। इस परियोजना के तहत हरिद्वार से कोलकाता तक गंगा नदी के पानी की हर लेवल की गहन जांच की जाएगी और उनके आंकड़ों को एकत्रित किया जाएगा। उसके बाद उसका विश्लेषण करते हुए गंगा के पानी की गुणवत्ता के आधार पर हेल्थ इंडेक्स (स्वास्थ्य सूचकांक) तैयार किया जाएगा।
गंगा के पानी की गुणवत्ता के आधार पर हेल्थ इंडेक्स तैयार किए जाने के बाद केंद्र सरकार को ऐसी सिफारिशें भेजी जाएंगी, जो गंगा की सफाई और संरक्षण के लिए जरूरी होंगी और इनके क्रियान्वयन के जरिए पानी की गुणवत्ता को सुधारा और बरकरार रखा जाएगा।
गंगा के पानी में बढ़ता प्रदूषण (सौ. से सोशल मीडिया)
IIT हैदराबाद है नोडल एजेंसी
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरएस वर्मा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में IIT हैदराबाद नोडल सेंटर के रूप में कार्य करेगा और नदी से संबंधित डेटा का संग्रहण करने की जिम्मेदारी उसी के पास होगी। इसमें नदी के विभिन्न हिस्सों से पानी के नमूने इक्ट्ठा करना, प्रदूषण के स्रोतों की पहचान करना और प्रदूषकों के प्रकारों को वर्गीकृत करने का काम शामिल होगा।
इसे भी देखें…
शाही स्नान में शामिल होने से पहले नागा साधु करते है 17 श्रृंगार, जानिए क्या होता है इसका महत्व
जैसे ही नोडल सेंटर के द्वारा इस कार्य को पूरा किया जाएगा तो उसके बाद MNNIT प्रयागराज की भूमिका शुरू होगी और यह डेटा के विश्लेषण का कार्य करेगा। इसमें मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बिग डेटा एनालिटिक्स जैसे उन्नत तकनीकी उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। MNNIT के द्वारा गंगा के प्रदूषण स्तर के ऐतिहासिक और वर्तमान डेटा की तुलना कर यह पता लगाएगा कि गंगा नदी के प्रदूषण के मुख्य स्रोत कौन-कौन से हैं, जैसे औद्योगिक कचरा, सीवेज या कृषि रसायन या अन्य कोई ऐसी चीज है जो गंगा को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा रही है।
महाकुंभ मेला 2025 की और खबरों के लिए क्लिक करें
दूरगामी परिणाम की उम्मीद
MNNIT के निदेशक प्रो. आरएस वर्मा ने बताया कि जल की गुणवत्ता, जैव विविधता और रासायनिक संरचना के आधार पर ही गंगा के हेल्थ इंडेक्स की रचना की जाएगी। प्रो. आरएस वर्मा का मानना है कि ऐसी रिपोर्ट गंगा को साफ और संरक्षित करने के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को चिह्नित करने में मदद करने में बड़ी भूमिका निभाएगी। यह प्रोजेक्ट नमामि गंगे योजना के तहत गंगा की स्वच्छता को बढ़ावा देने और इसके जल की गुणवत्ता को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हो सकता है, जिसका दूरगामी परिणाम देखने को मिलेगा।
Ganga health index prepared by iit hyderabad and mnnit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PMInternational Tiger Day: भारतीय बाघों के DNA में बदलाव ने बढ़ाई चिंता, इनब्रीडिंग पर वैज्ञानिकों की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 12:40 PMनड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
Jul 29, 2026 | 12:38 PMThe Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
Jul 29, 2026 | 12:34 PMCWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
Jul 29, 2026 | 12:32 PMएडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
Jul 29, 2026 | 12:32 PMजनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
Jul 29, 2026 | 12:32 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














