-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Yadav Targeted Bjp On Namami Gange Yojna And Yamuna Cleaning
पूर्व सीएम अखिलेश यादव बोले- नदियों की सफाई के लिए भाजपा को सपा से ट्यूशन लेना चाहिए
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंगा और यमुना सफाई को लेकर भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नदी सफाई के नाम पर लोगों को ठग रही है। उसे नदियों की सफाई के लिए सपा से ट्यूशन लेनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने नमामि गंगे योजना पर भाजपा को घेरा
लखनऊ: सपा ने नमामि गंगे योजना को लेकर भाजपा पर प्रहार किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नमामि गंगे योजना को छलावा बताया है। कहा है कि यह योजना भाजपा का पुराना जुमला भर है। गंगा की सफाई के नाम पर राजनीतिक लाभ ले रहे हैं ये लोग। नदियों की सफाई के लिए तो इन्हें सपा से ट्यूशन लेनी चाहिए।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर ‘नमामि गंगे’ का ‘जुमला’ देने का आरोप लगाते हुए कहा कि नदियों के नाम से कई बार भाजपा प्रदेश और देश की जनता को ठग चुकी है। इन लोगों को समाजवादियों से नदी की सफाई के लिए सीख लेनी चाहिए। ये कोरे वादे किसी काम के नहीं हैं।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नदियों की सफाई का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया और गंगा सफाई अभियान के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने अपनी सरकार में शुरू हुई गोमती रिवरफ्रंट योजना का जिक्र करते हुए कहा, ”नदियों की सफाई के लिए समाजवादी सरकार में किए जा रहे कार्यों को भाजपा ने रोक दिया था। गोमती रिवरफ्रंट के कार्य को भी पूरा नहीं होने दिया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
देवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?
TMC में चर्चा का मंच नहीं…सुष्मिता देव का बड़ा बयान, बोलीं- BJP ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया
Washim News: वाशिम में भाजपा का बड़ा दांव, शिंदे सेना और अजित पवार गुट के 300 से अधिक कार्यकर्ता BJP में शामिल
गोमती नदी पर रिवर फ्रंट बनाकर प्रस्तुत किया था उदाहरण
समाजवादी सरकार ने गोमती नदी पर विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाकर नदियों की सफाई के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया था कि इसी तरह से प्रदेश की अन्य नदियां भी साफ हो सकती हैं। भाजपा सरकार ने गंगा नदी की सफाई को लेकर बड़े-बड़े वादे किए लेकिन 10 साल की सरकार में मां गंगा की सफाई नहीं हो पाई। ‘नमामि गंगे’ के बाद अब यमुना सफाई के नाम पर नदी का ‘जंतु और पादप’ जीवन ही भाजपाई जुमला बनकर रह गया है।
अखिलेश और बृजेश के बीच Tweet वॉर, डिप्टी CM बोले- समाजवाद पता नहीं, श्रीकृष्ण के वंशज बता रहे
नदियों की सफाई के निशुल्क गेस्ट लेक्टर लें भाजपाई
सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपाई चाहें तो समाजवादियों से नदियों की सफाई कैसे करें इसपर ट्यूशन ले सकते हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय हुए गोमती रिवरफ्रंट की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के उदाहरण को समझने के लिए समाजवादियों को बुलाकर ‘गेस्ट लेक्चर’ आयोजित कर निःशुल्क सीख भी ले सकते हैं।
ताजमहल के पीछे ही है यमुना, हजारों पर्यटक देखते हैं
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, नदी जीवन देती है, किसी का जीवन लेती नहीं है। अब यमुना पर सिर्फ सियासत होगी या नदी की सफाई की जगह केवल फंड का सफाया होगा? याद रहे यही यमुना नदी ताजमहल के पीछे बहती है, जहां दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। प्रदूषित नदी सरकार की छवि को भी दूषित कर रही है।
Akhilesh yadav targeted bjp on namami gange yojna and yamuna cleaning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













