Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मदीना में 44 भारतीयों का अंतिम संस्कार, उमराह के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों की सऊदी में हुई थी मौत

Saudi Bus Accident: सऊदी बस हादसे में मारे गए 44 भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों को मदीना के जन्नतुल बकी कब्रिस्तान में दफनाया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अंतिम विदाई दी।

  • By प्रिया सिंह
Updated On: Nov 23, 2025 | 01:20 PM

सऊदी बस हादसे में मारे गए 44 भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों को मदीना के जन्नतुल बकी कब्रिस्तान में दफनाया गया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Funeral of 44 Indians Held In Medina: सऊदी अरब में हुए भीषण बस हादसे में भारत के 44 लोगों की जिंदगी खत्म हो गई। सभी तीर्थयात्री उमराह के लिए पवित्र यात्रा पर गए थे। शनिवार को मदीना में उनका अंतिम संस्कार किया गया। भारतीय अधिकारियों और परिजनों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

मदीना में 44 भारतीयों का अंतिम संस्कार

सऊदी अरब में हुए दर्दनाक बस हादसे में मारे गए 44 भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों का शनिवार को मदीना के पवित्र जन्नतुल बकी कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, सऊदी में भारतीय राजदूत डॉ. सुहेल खान और कॉन्सुल जनरल फहद सूरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने दी अंतिम विदाई

जनाजे की नमाज मस्जिद-ए-नबवी में अदा की गई। इसके बाद शवों को कब्रिस्तान में दफनाया गया। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि राज्यपाल नजीर और भारतीय अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों की ओर से श्रद्धांजलि दी। दूतावास ने सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

The last rites of the victims of the Madinah bus accident took place on November 22 in Madinah, Saudi Arabia. Hon’ble Governor of Andhra Pradesh Shri Justice S. Abdul Nazeer took part in the funeral prayers at the Prophet’s Mosque and burial of the mortal remains at the sacred… pic.twitter.com/BbNgvcxNp8 — India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) November 22, 2025

सऊदी अधिकारियों से मुलाकात

राज्यपाल नजीर ने अपनी यात्रा के दौरान मदीना के कार्यवाहक गवर्नर अब्दुलमोहसिन बिन नैफ बिन हुमैद से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने मदीना के गवर्नर प्रिंस सलमान बिन सुल्तान से फोन पर बातचीत कर हादसे से जुड़ी जानकारी और सहायता के बारे में चर्चा की। भारतीय दूतावास ने बताया कि सऊदी अधिकारियों ने पूरी संवेदना व्यक्त की और हर तरह की मदद का आश्वासन दिया।

कैसे हुआ था यह दर्दनाक हादसा

9 नवंबर को हैदराबाद के 54 तीर्थयात्रियों का एक समूह उमराह के लिए जेद्दा रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान 4 लोग अलग कार से मदीना चले गए और 4 लोग निजी काम से मक्का में रुक गए। बाकी 46 लोग जिस बस में मदीना की ओर जा रहे थे, वह दुर्घटना का शिकार हो गई। मदीना पहुंचने से करीब 25 किलोमीटर पहले उनकी बस एक तेल टैंकर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तुरंत विस्फोट हुआ और बस कुछ ही मिनटों में आग की लपटों में घिर गई। इस दुखद घटना में 45 लोगों की मौत हो गई, जबकि सिर्फ एक यात्री मोहम्मद अब्दुल शोएब गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बच पाए।

यह भी पढ़ें: G20 Summit: जोहान्सबर्ग में दिखा भारत का जलवा, पीएम मोदी ने शेयर किया हाइलाइट्स का VIDEO

परिजनों में गहरा शोक

इस हादसे ने भारत के कई परिवारों को हमेशा के लिए दुख में डाल दिया। सरकार और दूतावास लगातार पीड़ित परिवारों की सहायता में लगे हुए हैं। भारतीय समुदाय ने सऊदी प्रशासन द्वारा दी गई मदद के लिए धन्यवाद भी व्यक्त किया।

Funeral of 44 indians held in medina after tragic saudi bus accident during umrah trip

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2025 | 01:20 PM

Topics:  

  • Bus Accident
  • India
  • Saudi Arabia

सम्बंधित ख़बरें

1

जर्मनी में पढ़ाई के बाद नौकरी पाना मुश्किल, जर्मनी में पढ़ रहे भारतीय छात्र ने उजागर की सच्चाई

2

दुबई में क्रैश हुआ तेजस…भारत के लिए क्यों है खास? अब तक इतने करोड़ लगा चुकी है सरकार

3

ट्रंप जूनियर का हाई-प्रोफाइल भारत दौरा… ताजमहल से वनतारा और अब उदयपुर की शाही शादी में होंगे शामिल

4

चीन ने जापान को दिया बड़ा झटका…तो भारत की लगी लाॅटरी, ट्रंप टैरिफ की भी टेंशन खत्म

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.