- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Dongarale Minor Rape Murder 10 Lakh Compensation Maharashtra
डोंगराले में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता घोषित
- Written By: आंचल लोखंडे
Maharashtra Government: मालेगांव के डोंगराले गांव में नाबालिग के दुष्कर्म और हत्या की जघन्य घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने पीड़ित परिवार को मनोधैर्य योजना के तहत 10 लाख रुपए की सहायता मंजूर की।

डोंगराले में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: मालेगांव तालुका के डोंगराले गांव में नाबालिग बालिका के साथ हुए जघन्य अत्याचार और निर्मम हत्या की घटना पर महाराष्ट्र सरकार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे ने इस मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना को अत्यंत गंभीर और क्षोभजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल निंदनीय है, बल्कि पूरे समाज और मानवता के लिए कलंक है। इस दर्दनाक घटना से पीड़ित परिवार को हुई मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक क्षति की भरपाई का अनुमान लगाना भी कठिन है।
10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मंत्री तटकरे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने प्रशासन को पीड़ित परिवार की तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के आधार पर, महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘मनोधैर्य योजना’ के तहत पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। यह राशि शासन के नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार तत्काल जारी की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट से शिक्षकों को बड़ी राहत, आरटीई से पहले नियुक्त टीचरों को टीईटी पास करने के लिए 2028 तक का समय
नासिक लाडकी बहिन योजना की जांच में बड़ा खुलासा, e-KYCऔर दस्तावेजों में खामी से डेढ़ लाख महिलाएं अपात्र
MRI मशीन बंद होने से मरीज परेशान, BMC स्वास्थ्य समिति ने KEM प्रशासन को दिए सख्त निर्देश
नासिक में अंतर-जिला मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, अनाथ नाबालिग का 2 लाख में हुआ ऑनलाइन सौदा, 10 गिरफ्तार
शासन पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ
मंत्री ने स्वीकार किया कि यद्यपि यह सहायता पीड़ित परिवार को कुछ हद तक संबल प्रदान कर सकती है, लेकिन उनकी वास्तविक पीड़ा और क्षति की भरपाई किसी भी राशि से संभव नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में महाराष्ट्र शासन पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
ये भी पढ़े: प्रॉपर्टी डीलरों ने की 26 लाख की ठगी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
उपयुक्त निर्देश जारी
उन्होंने यह भी कहा कि विभाग जांच प्रक्रिया के दौरान आवश्यक समन्वय, कानूनी सहायता, पीड़ित परिवार के पुनर्वास, सुरक्षा तथा उनके हित संरक्षण से जुड़े सभी उपायों के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस संबंध में सभी संबंधित विभागों और तंत्रों को उपयुक्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह घटना एक बार फिर महिला और बाल सुरक्षा के मुद्दे को सामने लाती है तथा ऐसे अपराधों के विरुद्ध कड़े और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।
Dongarale minor rape murder 10 lakh compensation maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट से शिक्षकों को बड़ी राहत, आरटीई से पहले नियुक्त टीचरों को टीईटी पास करने के लिए 2028 तक का समय
Jun 13, 2026 | 12:49 PMहाई कोर्ट की सख्ती के बाद मनपा का बुलडोजर, अब सिर्फ हॉकर्स नहीं, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई
Jun 13, 2026 | 12:46 PMरतलाम के पलसोड़ी में औद्योगिक क्षेत्र विवाद के दौरान पथराव, 4 पर FIR, एक दर्जन से अधिक लोग भेजे गए जेल
Jun 13, 2026 | 12:46 PMShivratri 2026: आज है अधिकमास की शिवरात्रि, इस शुभ मुहूर्त में करें भोलेनाथ की पूजा, होगी सभी मनोकामना पूरी
Jun 13, 2026 | 12:41 PMनारियल तेल खरीदारों की बल्ले-बल्ले, नागपुर में नारियल तेल धड़ाम! 2 दिन में टिन 2,000 रुपये सस्ता
Jun 13, 2026 | 12:32 PMYRKKH Upcoming Twist: पति को बचाने के लिए अभिरा उठाएगी बड़ा कदम, खाली हो जाएगा बैंक बैलेंस
Jun 13, 2026 | 12:31 PMनासिक लाडकी बहिन योजना की जांच में बड़ा खुलासा, e-KYCऔर दस्तावेजों में खामी से डेढ़ लाख महिलाएं अपात्र
Jun 13, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM












