29 अप्रैल के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? राहुल गांधी का बड़ा दावा, तेल की कीमतों पर मचा सियासी घमासान
Rahul Gandhi on Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर केंद्र सरकार ने कहा कि दाम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं। हालांकि, राहुल गांधी ने कहा चुनाव खत्म होते ही महंगाई बढ़ने का दावा कर दिया है।
- Written By: प्रिया जैस
राहुल गांधी (सौजन्य-IANS)
Rahul Gandhi Statement: केंद्र सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने के प्रस्ताव पर बयान जारी किया। सरकार ने कीमतें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार पर असर पड़ा है, लेकिन सरकार ने लोगों की चिंता कम करने की कोशिश की है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि अभी पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी और सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। हांलाकि, लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने अलग ही दावा कर दिया है।
राहुल गांधी ने किया पोस्ट
राहुल गांधी ने दावा किया है कि चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने वाले है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चुनाव खत्म होते ही महंगाई शुरू हो जाएगी। एक्स पर लिखा, चुनाव में राहत खत्म, महंगाई की मार शुरू! 29 अप्रैल के बाद, सावधान पेट्रोल, डीज़ल, सब कुछ महंगा हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Petrol-Diesel Price Hike: क्या चुनाव के बाद महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? सरकार ने साफ कर दी तस्वीर; देखें डिटेल
ग्रीस में 89 वर्षीय बुजुर्ग का खूनी खेल: एथेंस के सरकारी दफ्तर और कोर्ट में की अंधाधुंध गोलीबारी, कई घायल
जामिया मिलिया इस्लामिया में फिर बवाल…RSS के युवा कुंभ का क्यों हो रहा विरोध? छावनी में तब्दील हुआ कैंपस
हिंदू होने की वजह से बची कारण बची काश पटेल की जान! हिट लिस्ट में नहीं था नाम, मैनीफेस्टो से खुला राज
चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार! 29th April के बाद देखिए – पेट्रोल, डीज़ल, सब महंगे होंगे। जब तेल सस्ता था, मोदी सरकार ने अपना मुनाफ़ा रखा। अब महंगा है, तो बोझ आप पर डालेगी। सस्ते की लूट मचाती सरकार – जनता को बस महंगाई की मार। — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 28, 2026
राहुल गांधी ने आगे लिखा, जब तेल सस्ता था, तो मोदी सरकार ने मुनाफ़ा अपनी जेब में डाल लिया। अब जब यह महंगा है, तो वह इसका बोझ आप पर डाल देगी। एक ऐसी सरकार जो सस्ता होने पर लूटती है। जनता को महंगाई की मार झेलने के लिए छोड़ देती है।
यह भी पढ़ें – TMC की उल्टी गिनती शुरू…बिहार के बड़े नेता ने कर दी बंगाल चुनाव की भविष्यवाणी, बोले- बंगाल में BJP की सुनामी
केंद्र सरकार का बयान
संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा, “एलपीजी, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और उनकी कीमतें नहीं बढ़ी हैं, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।” उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जरूरी ईंधन की कोई कमी नहीं है।
शर्मा ने बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण कच्चे तेल, एलपीजी और पाइप गैस (PNG) के आयात पर असर पड़ा है, लेकिन सरकार ने इससे निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि घरेलू एलपीजी और पीएनजी उपभोक्ताओं के लिए 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। साथ ही, परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाली सीएनजी की सप्लाई भी पूरी तरह जारी है।
