- Hindi News »
- Business »
- Lpg Cylinder Booking And Delivery New Rules From May 1 India
1 मई से बदल जाएंगे LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम? डिलीवरी सिस्टम में होगा बदलाव, कीमतों को लेकर क्या है नया अपडेट
LPG Cylinder Rules: आधार eKYC को लेकर भी सरकार ने नियम साफ कर दिए हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए आधार बेस्ड वेरिफिकेशन जरूरी है। आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
LPG Cylinder Rules Change May 1: अगले महीने यानी की मई 2026 की शुरुआत के साथ ही घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू होने की संभावना है। मीडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर अब सीधे भारत के गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। इसी वजह से सरकार और तेल कंपनियां बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम में लगातार बदलाव कर रही हैं, ताकि देश के अंदर सप्लाई सुचारू बनी रहे।
सबसे पहले कीमतों की बात करें तो हाल के दिनों में LPG सिलेंडर महंगा हुआ है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम एक महीने में तीन बार बढ़े हैं।
बुकिंग नियमों में हो सकते हैं बदलाव
ऐसे में 1 मई 2026 से कीमतों में फिर बदलाव हो सकता है। इसको लेकर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) जैसी कंपनियां नए नियमों पर चर्चा कर रही हैं।बुकिंग नियम भी अब पहले से ज्यादा सख्त हो गए हैं। शहरों में अब गैस सिलेंडर बुक करने के बीच का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह 45 दिन तक हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Dollar vs Yuan: अमेरिकी डॉलर पर भारी पड़ी चीनी करेंसी, 3 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ‘युआन’
UP DA Hike: बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को राहत, योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान; अब इतनी हो जाएगी डीए
Aadhaar Update 2026: फ्री डॉक्यूमेंट अपडेट सेवा एक साल और बढ़ी, जानें कैसे घर बैठे करें अपडेट
LPG Price Hike: कभी भी बढ़ सकते हैं रसोई गैस के दाम! जेब पर पड़ेगा असर, चेक करें आज के ताजा रेट
इसके अलावा OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम लागू किया गया है, जिसमें गैस डिलीवरी के समय ग्राहक को OTP बताना जरूरी होता है। इस सिस्टम को स्थायी बनाए जाने की तैयारी है, ताकि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कालाबाजारी रोकी जा सके।
eKYC को लेकर भी नियम साफ
आधार eKYC को लेकर भी सरकार ने नियम साफ कर दिए हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों के लिए आधार बेस्ड वेरिफिकेशन जरूरी है। हालांकि, जिन लोगों ने पहले ही eKYC पूरा कर लिया है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया नहीं करनी होगी। PMUY उपभोक्ताओं को साल में एक बार eKYC करना होगा, जिससे उन्हें सब्सिडी का लाभ मिलता रहे।
PNG पर शिफ्ट करने की जोर
सरकार अब धीरे-धीरे लोगों को LPG से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की ओर शिफ्ट करने पर भी जोर दे रही है। जिन इलाकों में PNG उपलब्ध है, वहां अगर उपभोक्ता तीन महीने के अंदर PNG में शिफ्ट नहीं होते, तो उनका LPG कनेक्शन बंद किया जा सकता है। इसके अलावा PNG उपयोग करने वाले लोग नया LPG कनेक्शन नहीं ले सकते।
यह भी पढ़ें: ओवरटाइम के नए नियम, अब मनमर्जी से काम नहीं करा सकेंगी कंपनियां; लेबर कोड ने कर्मचारियों को दिए ये अधिकार
उपभोक्ताओं को अपडेट रहना जरूरी
हालांकि, इन सभी बदलावों के बीच सरकार का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है। अस्पताल, शिक्षा और कृषि जैसे जरूरी सेक्टर को प्राथमिकता दी जा रही है। कुल मिलाकर आने वाले समय में LPG से जुड़े नियम और सख्त हो सकते हैं, इसलिए उपभोक्ताओं को अपडेट रहना बेहद जरूरी है।
Lpg cylinder booking and delivery new rules from may 1 india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026: वृश्चिक और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मीन और मिथुन राशि वाले रहें सावधान
May 22, 2026 | 12:10 AMCSIR CEERI Vacancy 2026: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, तकनीकी पदों पर निकली बंपर भर्तियां
May 21, 2026 | 11:16 PMGT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से जीता मुकाबला, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
May 21, 2026 | 11:11 PMDollar vs Yuan: अमेरिकी डॉलर पर भारी पड़ी चीनी करेंसी, 3 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ‘युआन’
May 21, 2026 | 11:02 PMAam Panna Recipe: गर्मी के मौसम में लू से बचाव करेगा दादी-नानी की रेसिपी वाला आम पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
May 21, 2026 | 11:00 PMधार भोजशाला मामला: हाईकोर्ट के फैसले से नाखुश मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, इस आधार पर दायर की याचिका
May 21, 2026 | 10:58 PMहाईकोर्ट के आदेश के बाद धार भोजशाला में पहला शुक्रवार; प्रशासन अलर्ट; 1500 पुलिसकर्मी तैनात
May 21, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM













