झारखंड में महसूस किये गए भूकंप के तेज झटके, इतनी रही तीव्रता

झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के कई इलाकों में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गया।  यह भूकंप झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर, चाईबासा और हरसवां में महसूस किया गया है।
झारखंड में महसूस किये गए भूकंप के तेज झटके, इतनी रही तीव्रता
यह भूकंप झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर, चाईबासा और हरसवां में महसूस किया गया
Published on
Updated on

नई दिल्ली:  झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के कई इलाकों में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किया गया।  यह भूकंप झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर, चाईबासा और हरसवां में महसूस किया गया है। बता दें कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई।  कहा जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र झारखंड के हरसवां क्षेत्र से 13 किमी दूर खोजा गया । भूकंप शनिवार की सुबह करीब 9:20 बजे महसूस किया गया है।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल गए और घबरा गए। हालांकि भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, और ना ही किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

भूकंप की संख्या में हुई बढ़ोतरी

बता दें कि देश और दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। हमारी पृथ्वी पर 7 टेक्टोनिक प्लेटें हैं। ये प्लेटें लगातार अपनी जगह पर घूमती रहती हैं। हालाँकि, कभी-कभी टकराव या घर्षण उत्पन्न हो जाता है। इसी कारण पृथ्वी पर भूकंप आते हैं। सामाजिक जीवन को सबसे अधिक कष्ट होता है। भूकंप से मकानें गिर जाती हैं, जिसमें दबकर हजारों लोगों की मौत हो जाती है।

 Earthquake
देश और दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है

भूगर्भ विशेषज्ञों के मुताबिक भारत के कुल भूभाग के लगभग 59 फीसदी हिस्से को भूकंप के लिहाज से बहुत संवेदनशील माना जाता है। भारत में वैज्ञानिकों ने भूकंप क्षेत्र को जोन-2, जोन-3, जोन-4 व जोन-5 यानी कुल 4 भागों में विभाजित किया है। बता दें कि जोन-5 के इलाकों को सबसे ज्यादा गर्म और संवेदनशील माना जाता है, जबकि जोन-2 कम संवेदनशील माना जाता है, और हमारे देश की राजधानी दिल्ली भूकंप के जोन-4 में आती है, यहां कभी भी 7 से अधिक तीव्रता के भूकंप आ सकते हैं जिससे बहुत बड़ी तबाही होने की उम्मीद की जा सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com