Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Farmers Protest: पंजाब में बवाल…हिरासत में लिए गए ‘भूमिपुत्र’ तो फूंक दिया CM का पुतला, भगवंत मान की पुलिस और किसान आमने-सामने

मोगा में क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष जतिंदर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ जाते समय उन्हें मोगा जिले के अजीतवाल में पंजाब पुलिस ने रोक लिया। सिंह ने दावा किया कि उनमें से कुछ को पुलिस ने 'हिरासत में' भी लिया।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 05, 2025 | 12:32 PM

सीएम भगवंत मान का पुतला फूंकते हुए किसान (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से जुड़े किसानों ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में योजनाबद्ध ‘धरना’ के लिए चंडीगढ़ की ओर बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है। विरोध के मद्देनजर चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर बैरिकेड्स लगाए गए और सुरक्षा बढ़ा दी गई।

एसकेएम 30 से अधिक किसान संगठनों का एक समूह है और इसने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में 5 मार्च से चंडीगढ़ में एक सप्ताह तक चलने वाले धरने का आह्वान किया है। संगठन ने कहा कि पंजाब पुलिस बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों में चंडीगढ़ के लिए निकले किसानों को रोक रही है।

रोके जाने पर क्या बोले किसान

मोगा में क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष जतिंदर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ जाते समय उन्हें मोगा जिले के अजीतवाल में पंजाब पुलिस ने रोक लिया। सिंह ने दावा किया कि उनमें से कुछ को पुलिस ने ‘हिरासत में’ भी लिया। चंडीगढ़ जाने की अनुमति नहीं मिलने पर किसानों ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान किसानों ने भगवंत मान का पुतला भी जलाया।

आज अमृतसर में पंजाब CM भगवंत मान का पुतला दहन किया गया, पंजाब पुलिस ने कल से पंजाब के अंदर SKM के चंडीगढ़ कूच को असफल करने के लिए KMM के किसान नेताओं को भी गिरफ्तारी की है हमारी मांगे सांझी है हमारी ज़ंग एक है, और हम एक साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर लड़ेंगे।।#FarmersProtest2024 pic.twitter.com/LP24qiLFkp — Tejveer Singh, ਤੇਜਵੀਰ ਸਿੰਘ (@Tveer_13) March 5, 2025

उन्होंने कहा कि समराला में भी पुलिस ने किसानों को चंडीगढ़ जाने से रोक दिया। प्रशासन ने चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में किसानों को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी। चंडीगढ़ पुलिस ने मंगलवार को यातायात परामर्श जारी करते हुए कहा था कि यातायात को सुचारू रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 5 मार्च को कुछ सड़कों पर यातायात को नियंत्रित किया जा सकता है।

सुबह हिरासत में लिए गए किसान

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को बलबीर सिंह राजेवाल, रुलदा सिंह मानसा, गुरमीत सिंह भाटीवाल, नछत्तर सिंह जैतो, वीरपाल सिंह ढिल्लों, बिंदर सिंह गोलेवाल और गुरनाम भीखी समेत कई किसान नेताओं को “हिरासत में” लिया। एसकेएम नेता जोगिंदर सिंह उग्राहन ने मंगलवार को किसान नेताओं से चंडीगढ़ की ओर मार्च करने का आह्वान किया था। उन्होंने किसानों से कहा कि वे खाली जगह पर बैठें और अगर चंडीगढ़ जाते समय पुलिस उन्हें रोकती है तो कोई सड़क जाम न करें।

मान ने दिया था तीखा बयान

आपको बता दें कि बंजाप के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को कई किसान संगठनों पर हर दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन करने, पंजाब को “धरनों का राज्य” बनाने और राज्य को भारी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एसकेएम ने अब निरस्त हो चुके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 2020 के आंदोलन का नेतृत्व किया था। यह कृषि विपणन पर केंद्र की राष्ट्रीय नीति रूपरेखा के मसौदे को वापस लेने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, राज्य कृषि नीति के कार्यान्वयन और राज्य सरकार द्वारा एमएसपी पर छह फसलों की खरीद की मांग कर रहा है।

Farmers protest farmers were taken into custody they burnt effigy of cm bhagwant mann

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2025 | 12:32 PM

Topics:  

  • Bhagwant Mann
  • Chandigarh
  • Farmers Protest

सम्बंधित ख़बरें

1

बहन की शादी में मौजूद नहीं होंगे अभिषेक शर्मा, CM भगवंत मान नवविवाहित जोड़े को देंगे आशीर्वाद

2

किसानों ने तहसीलदार के मेज पर फेंके पैसे, प्रहार ने किया आंदोलन, पंजाब से कर दी तुलना

3

संपादकीय: राज्य में गीले अकाल की घोषणा क्यों नहीं

4

शेतकरी संगठन ने आंदोलन का किया ऐलान, 29 सितंबर को तहसील कार्यालयों के सामने होगा प्रदर्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.