-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Farmer Protest Delhi Chalo March Rail Roko Andolan Mahapanchayat Jagjit Singh Dallewal
पैदल, बस और ट्रेन से 6 मार्च को दिल्ली पहुंचेंगे किसान, 10 को होगा रेलवे का चक्का जाम, जानें क्या बोले किसान नेता
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर ने रविवार (3 मार्च) को कहा कि हमारा दिल्ली चलो मार्च टला नहीं है। मांगें नहीं माने जाने तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, ”मैं साफ कर देना चाहता हूं कि दिल्ली जाने का कार्य़क्रम टला नहीं है। हम इससे पीछे नहीं हटे हैं। केंद्र सरकार को घुटने के बल लाने के लिए हमने रणनीति तय की है। हम जिन सीमाओं पर बैठे हुए हैं, वहां संख्या बढाएंगे। दूसरे बॉर्डर पर भी किसानों को लाने का प्रयास करेंगे।”
10 मार्च को रेल रोको आंदोलन
डल्लेवाल ने आगे कहा कि हमने तय किया है कि 6 मार्च को पूरे देश से हमारे लोग रेल, बस और हवाई मार्ग से (दिल्ली) आएंगे। हमारा 10 मार्च को 12 से 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन होगा। हम लोग अपील करते हैं कि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो।
#WATCH | Farmer leader Jagjit Singh Dallewal says, "…Our program to march to Delhi is as it is, we've not stepped back from it. It has been decided that we will increase our strength on the borders. On March 6, farmers will come to (Delhi) from all over the country by train,… pic.twitter.com/rRKmkQdlOC — ANI (@ANI) March 3, 2024
सरवन सिंह पंढेर ने क्या कहा
वहीं, पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने भी डल्लेवाल की बात दोहराते हुए कहा कि खनौरी और शंभू सीमाओं पर बैठे किसान अपना आंदोलन चलाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने अजय मिश्रा टेनी को टिकट देकर किसानो का अपमान किया है।
पंधेर ने बलोह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘दूर-दराज के राज्यों के किसान, जो ट्रैक्टर ट्रॉली पर नहीं पहुंच सकते, उन्हें ट्रेन और परिवहन के अन्य साधनों से दिल्ली की ओर रवाना होना चाहिए। इससे यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि क्या सरकार उन किसानों को प्रवेश की अनुमति देती है जो बिना ट्रैक्टर ट्रॉली के जाएंगे।” उन्होंने कहा, ‘‘शंभू और खनौरी में आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा और इसे और तेज किया जाएगा। मांगें पूरी होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) सरकार पर अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहा है। इसमें शामिल किसान केंद्र से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, कृषि ऋण माफी सहित विभिन्न मांग कर रहे हैं।
दोनों किसान मंचों ने फैसला किया कि पंजाब और हरियाणा के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन का समर्थन करना जारी रखेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि अन्य राज्यों के किसान और खेतिहर मजदूर उनकी मांग के समर्थन में राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन के लिए छह मार्च को दिल्ली पहुंचें।
Farmer protest delhi chalo march rail roko andolan mahapanchayat jagjit singh dallewal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश में पानी के बीच बंद हो गई कार? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना लग सकता है लाखों का चूना
Jun 20, 2026 | 04:47 AMTelegram पर बैन लगते ही VPN डाउनलोड करने की मची होड़, लोग निकाल रहे जुगाड़, जानिए पूरा मामला
Jun 20, 2026 | 02:28 AMAaj Ka Rashifal 20 June 2026: कर्क राशि वालों को दूसरों के धन से होगा बड़ा फायदा, जानें शनिवार का राशिफल
Jun 20, 2026 | 12:15 AM‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ…’ स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया शोले का जेलर, दी खुली चुनौती
Jun 19, 2026 | 11:23 PMजब ट्रेन की चपेट में आते-आते बचे थे आमिर खान, ‘गुलाम’ का खतरनाक स्टंट आज भी है यादगार
Jun 19, 2026 | 11:22 PMडेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PMकर्नाटक में गारंटी योजनाओं के दुरुपयोग पर डीके शिवकुमार सख्त, फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई
Jun 19, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM














