Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘इंडिया’ गठबंधन पर आजम खान के बयान से हलचल, ‘रामपुर के विनाश’ पर चुप्पी साधने का लगाया आरोप

Rampur News: खां फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वर्तमान में सीतापुर जेल में बंद हैं। सपा जिलाध्यक्ष के लेटर हेड पर जारी संदेश में खां ने ‘इंडिया' गठबंधन की कड़ी आलोचना की है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 12, 2024 | 08:32 PM

‘इंडिया' गठबंधन पर आजम खान के बयान से हलचल, 'रामपुर के विनाश' पर चुप्पी साधने का लगाया आरोप

Follow Us
Close
Follow Us:

रामपुर: सीतापुर की जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खां द्वारा विपक्ष के ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) पर रामपुर के कथित ‘दमन’ और ‘विनाश’ पर चुप्पी साधने का आरोप लगाने के बाद सपा की स्थानीय इकाई के भीतर दरार बढ़ती जा रही है। सपा के जिलाध्यक्ष अजय सागर के लेटर हेड पर पिछली 10 दिसंबर को एक संदेश लिखा गया था जिसे पूर्व मंत्री आजम खां का संदेश बताया गया था। इस संदेश ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

खां फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वर्तमान में सीतापुर जेल में बंद हैं। सपा जिलाध्यक्ष के लेटर हेड पर जारी संदेश में खां ने ‘इंडिया’ गठबंधन की कड़ी आलोचना की है और आरोप लगाया कि वह रामपुर के कथित विनाश के दौरान मूक दर्शक बना रहा और इस मुद्दे को उस तत्परता से उठाने में विफल रहा जैसा कि उसने संभल के मामले में किया था।

आजम खान ने लगाए आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन ने रामपुर में मुस्लिम नेतृत्व द्वारा सामना किए जा रहे दमन को नजरअंदाज किया और वह मुस्लिम राजनीतिक शक्ति को कमजोर करने में भागीदार रहा। खां ने पत्र में ‘इंडिया’ गठबंधन से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने का आह्वान किया और चेतावनी दी कि अगर मुसलमानों के मताधिकार की अवहेलना की गई या उनका शोषण किया गया, तो यह समुदाय को अपने राजनीतिक भविष्य पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर करेगा।

आजम खां ने पत्र में कहा, ”रामपुर को नष्ट कर दिया गया है और इसके मुस्लिम नेतृत्व को व्यवस्थित रूप से समाप्त किया जा रहा है।” उन्होंने कहा, ”इंडिया गठबंधन को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, क्योंकि चुप्पी मुसलमानों को यह सवाल करने पर मजबूर करेगी कि उनका वोट देने का अधिकार बना रहना चाहिए या नहीं।” खां ने मौजूदा स्थिति की निंदा करते हुए कहा कि इबादतगाहों को ‘विवादित’ बनाया जा रहा है और मुसलमानों को ‘असहाय और अलग-थलग’ छोड़ दिया गया है।

पार्टी ने नहीं दी प्रतिक्रिया

हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने इस संदेश पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इसने समाजवादी पार्टी की रामपुर इकाई के भीतर तनातनी पैदा कर दी है। सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर आजम खां को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। मुन्ना ने खां पर पार्टी के मामलों को व्यक्तिगत बनाने का आरोप लगाया और कहा कि उनके कार्यों से पार्टी के भीतर मतभेद पैदा हो रहे हैं। मुन्ना ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बात करते हुए रामपुर में नए नेतृत्व की मांग की। उन्होंने खां के नेतृत्व की आलोचना की और दावा किया कि क्षेत्र में पार्टी का प्रभाव काफी कम हो गया है। मुन्ना ने कहा, ”रामपुर में अब कोई संगठन नहीं है। अगर सब कुछ एक व्यक्ति और उसके परिवार के हाथों में है तो पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती।” उन्होंने नेतृत्व में बदलाव की मांग करते हुए कहा, ”हम इस एकाधिकार से छुटकारा पाना चाहते हैं।”

मुन्ना ने दावा किया कि जिले से पार्टी के करीब 50 लोगों का एक समूह क्षेत्र में नेतृत्व परिवर्तन की मांग के लिए पार्टी अध्यक्ष से मिलने की योजना बना रहा है। इस बीच, सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने कहा कि उन्हें मुन्ना की मांगों के बारे में जानकारी नहीं है। सागर ने कहा कि रामपुर में सपा इकाई एकजुट है और आजम खां के समर्थन में है। उन्होंने कहा, ”पार्टी के किसी भी सदस्य की अपनी निजी राय हो सकती है। मुझे जिले में पार्टी इकाई की ओर से ऐसी कोई मांग देखने को नहीं मिली है।”

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Ex mp azam khan criticises i n d i a bloc attracts call for expulsion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 12, 2024 | 08:32 PM

Topics:  

  • Azam Khan
  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

आगरा में यमुना का रौद्र रूप, ताजमहल की दिवारों तक पहुंचा पानी; खतरे की जद में 7वां अजूबा

2

UP Police SI Vacancy को लेकर मचा बवाल, ऐज लिमिट में 3 साल की छूट को लेकर विवाद

3

UP के इस छोटे से गांव से है पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का खास रिश्ता, मानते हैं दूसरा घर

4

सपा से निकलने के लिए पूजा पाल ने खुद लिखीं पटकथा, अब बीजेपी में होंगी शामिल; देखें यह वीडियो

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.